कपिल शर्मा की बहन को Kiss कर विवादों में रहे थे जॉन अब्राहम, ये है उनके लाइफ की 5 बड़ी कंट्रोवर्सीज

John

15 साल के फिल्मी करियर में जॉन ने करीब 45 फिल्मों में किया है, हालांकि उनकी गिनी-चुनी फिल्में भी फैंस को याद होगी।

New Delhi, May 27 : बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम की फिल्म परमाणु- द स्टोरी ऑफ पोखरण बीते शुक्रवार को रिलीज हो गई। इस फिल्म को बॉक्सऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। आपको बता दें कि 15 साल के फिल्मी करियर में जॉन ने करीब 45 फिल्मों में किया है, हालांकि उनकी गिनी-चुनी फिल्में भी फैंस को याद होगी। लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड एक्टर से जुड़ी कुछ कंट्रोवर्सिज के बारे में बताते हैं।

कपिल की ‘बहन’ को किया Kiss
साल 2010 की बात है, जॉन अब्राहम फिल्म झूठा ही सही के म्यूजिक प्रमोशन के लिये एक सिंगिग टीवी रिएलिटी शो में पहुंचे थे। John1इस शो में उन्होने कॉमेडियन कपिल शर्मा की मुंहबोली बहन सुगंधा मिश्रा को Kiss कर लिया था। दरअसल सुगंधा का परफॉरमेंस इतना शानदार था, कि बॉलीवुड एक्टर उनसे इम्प्रेस हो गये। वो स्टेज पर जाकर उन्हें Kiss कर लिया। इस बात से सुगंधा मिश्रा के दादा बेहद नाराज हुए थे।

दादा जी हो गये नाराज
जॉन अब्राहम के ऐसा करने से सुगंधा ने तो शिकायत नहीं की, लेकिन उनके दादा जी नाराज हो गये थे, उन्होने गुस्सा जाहिर करते हुए मीडिया में मुद्दे को उछाला था, John11उसके बाद जॉन की काफी आलोचना हुई थी। हालांकि मामला कुछ समय सुर्खियों में रहने के बाद बात फिर खत्म हो गई।

आदित्य चोपड़ा से बदतमीजी
फिल्म धूम-2 में ऋतिक रोशन को साइन करने के बाद जॉन ने फिल्म के प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा से मिस बिहेव किया था, Dhoomहालांकि कुछ समय बाद ही उन्हें अपनी गलती का अंदाजा हो गया। वो आदित्य से माफी मांगने पहुंचे, तो आदि चोपड़ा उनसे मिले तक नहीं, यहां तक कि उन्होने जॉन को झूम बरारबर झूम से भी निकलवा दिया। हालांकि ये फिल्म फ्लॉप हो गई थी। आपको बता दें कि धूम में जॉन अब्राहम ने निगेटिव किरदार निभाया था।

ऑनस्क्रीन Kiss
साल 2008 में रिलीज हुई फिल्म दोस्ताना में जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन का ऑन स्क्रीन Kiss सीन था। john abhishekइन सीन के बाद बॉलीवुड एक्टर को काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी, हालांकि कुछ समय तक वो मामले पर सफाई देते रहे, कि वो सीन स्क्रिप्ट की डिमांड थी। फिर धीरे-धीरे मामला शांत हो गया।

बिपाशा से ब्रेकअप
John Abraham और बिपाशा बसु लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ नजर आते थे। John Bipashaलेकिन बिपाशा को डेट करते समय ही वो प्रिया रुंचल को भी डेट कर रहे थे, इसी वजह से दोनों में तकरार होने लगा। बाद में जॉन ने प्रिया से तो बिपाशा ने करण सिंह ग्रोवर से शादी कर ली। दोनों के ब्रेकअप ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थी।

फिल्म को लेकर विवाद
शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म परमाणु भी रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई थी। आपको बता दें कि फिल्म का निर्माण जॉन की कंपनी जे ए एंटरटेनमेंट और प्रेरणा अरोड़ा की कंपनी क्रिअर्ज कंपनी ने मिलकर किया है। John 1फिल्म रिलीज से पहले दोनों पैसों के लेन-देन में विवाद में फंस गये। बात पुलिस शिकायत तक पहुंच गई। दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाया था, जॉन ने प्रेरणा के खिलाफ शिकायत दी थी, कि उनकी कंपनी क्रिअर्ज तय किये हुए 35 करोड़ रुपये देने में देरी कर रही है, तो प्रेरणा ने जॉन पर ब्लैकमेल का आरोप लगाया था।