ये हेेल्थ प्रॉब्लम आपने नहीं सुनी होगी, 5 साल की उम्र में जवान हो गई ये बच्ची

health problem

5 साल की बच्ची के शरीर में जवान लड़कियों की तरह बदलाव हो रहे हैं। उसकी इस हेेल्थ प्रॉब्लम से परिवार के लोग परेशान हैं। जानते हैं उसे क्या हुआ है।

New Delhi, Oct 10: दुनिया में कई तरह की बीमारियां हैं, कई ऐसी अनोखी बीमारियां भी हैं जिनके बारे में लोग यकीन नहीं कर पाते हैं। हैरान हो जाते हैं, क्योंकि जो हो रहा होता है वो समझ से परे होता है। हम आपको ऐसी ही एक हेेल्थ प्रॉब्लम के बारे में बताने वाले हैं। इसके बारे में जानकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है। ये बीमारी एक मासूम बच्ची को हुई है। उसकी मां ने अपनी बेटी की फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड करके उसकी बीमारी को शेयर किया है। ये परिवार ऑस्ट्रेलिया में रहता है।

टैम डोवर ने अपनी पांच साल की बेटी एमिली की फोटो शेयर की है। टैम की बेटी 5 साल की है लेकिन उसके शरीर में जो बदलाव हो रहे हैं वो एकदम गर्भवती महिला के जैसे हैं। बतपन में ही ये लड़की जवान हो गई है। एमिली जब दो साल की थी तो उसके वक्ष बड़ी लड़कियों की तरह हो गए थे। 4 साल की उम्र में ही उसे पीरियड्स आने शुरू हो गए थे। उसके शरीर से बड़ों की तरह पसीने की स्मेल आती है। एमिली की मां टैम कहती हैं कि एमिली कभी आम बच्चियों की तरह नहीं रह पाई। उसके शरीर की ग्रोथ और बदलावों के कारण वो सब से अलग ही रहती है।

टैम के मुताबिक जो सबसे खराब बात है वो ये कि एमिली को पता भी नहीं है कि उसके शरीर में इतने बदलाव हो रहे हैं। उसे समझ नहीं आ रहा है कि ये सब क्यों हो रहा है। टैम ने बताया कि अब जब वो मात्र पांच साल की है, उसका मेनोपॉज भी शुरू हो गया है। इस बीमारी से परिवार के सभी लोग हैरान और परेशान हैं। 5 साल की उम्र में ही एमिली जीवन के इतने साइकिल देख चुकी है। अब मेनोपॉज के बाद उसके अंदर बुजुर्गों वाले बदलाव शुरू हो गए हैं। वो जल्द ही बूढ़ी हो जाएगी।

एमिली की मां उसके पैदा होने के बारे में बताती हैं। उनका कहना है कि वो शुरू में सामान्य थी। लेकिन 4 महीने में उसकी बॉडी एक साल की बच्ची जैसी हो गई। जब 2 साल की उम्र में उसके वक्ष डेवलप होने शुरू हुए तो उसे डॉक्टर के पास ले कर गईं। एक साल तक चले टेस्ट के बाद पता चला कि वो एमिली एडिसन नाम की बीमारी से पीड़ित है। इस बीमारी में शरीर के हारमोंस उम्र से ज्यादा जल्दी ही चेंज होने लगते हैं। एमिली की इस हेेल्थ प्रॉब्लम के इलाज के लिए काफी पैसे चाहिए. उसके पाता पिता पैसे इकट्ठा कर रहे हैं। एमिली के इलाज के चलते वो दिवालिया होने की कगार पर पहुंच गए हैं।