आप बता सकते हैं इस लड़की की उम्र क्या है ? चंद दिनों में बन गई इंटरनेट सनसनी !

इन दिनों एक लड़की इंटरनेट सनसनी बनी हुई है। इसके फिगर को देखकर अंदाजा लगाना ही मुश्किल हो रहा है कि आखिर इस लड़की उम्र क्या है।

New Delhi, Oct 11 : सोशल मीडिया आज के दौर में ऐसा जरिया बन गया है कि कोई भी किसी भी वक्त एक बड़ा स्टार बन सकता है। अगर आपके पास कोई हुनर है, तो इस बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी दीजिए, हो सकता है कि आप भी आने वाले वक्त में एक बड़ी हस्ती बन सकते हैं। जी हां और ऐसा काफी लोग कर भी रहे हैं। देखा भी जा रहा है कि इस वजह से लोग सोशल मीडिया पर छा रहे हैं। इस बीच हम आपको एक लड़की बारे में बताने जा रहे हैं, जो हाल ही में इंटरनेट सनसनी बन गई है। इसके पीछे एक खास वजह भी है। दरअसल लोग इस लड़की की उम्र का अंदाजा नहीं लगा पा रहे हैं।

इस लड़की का नाम है क्लैरी, जो कि कनाडा की रहने वाली है। फेसबुक पेज पर जब क्लैरी ने अपनी डेट ऑफ बर्थ अपडेट की तो लोग हैरान रह गए। क्लैरी ने अपने फेसबुक पेज पर अपनी जन्मतिथि 22 जनवरी 1998 डाली है। यानी उनकी उम्र महज 19 साल है। लेकिन क्लैरी की बॉडी फिटनेस को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल है। क्लैरी अपनी उम्र से कहीं ज्यादा बड़ी दिखती हैं। खास बात ये है कि क्लैरी जब 15 साल की थी तो तब से ही उन्होंने मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। 15 साल की उम्र से ही वो मॉडलिंग और एडवर्टिजमेंट शूट कर रही हैं। जब लोगों ने उनकी उम्र के बारे में जानना चाहा तो सभी कन्फ्यूज हो गए।

बाद में क्लैरी ने खुद अपनी उम्र के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी दी। खास बात तो ये भी है कि क्लैरी फिटनेस के टिप्स लोगों को देती हैं। इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट के जरिए वो लोगों तक अपना संदेश पहुंचाती हैं। सोशल मीडिया पर क्लैरी के 3 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। बताया जाता है कि क्लैरी लगातार अपनी फोटोज भी अपने सोशल अकाउंट पर डालती रहती हैं, जिससे उनके फॉलोवर्स लगातार बढ़ते जा रहे हैं। क्लैरी कहती हैं कि वो लोगों को फिट रहने के नए नए आइडिया देती हैं और इस तरह से उन्हें लोगों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। कभी वीडियो और कभी फोटो के जरिए वो लोगों को फिट रहने के तरीकों के बारे में बताती रहती हैं।

खबर है कि क्लैरी ने 17 साल की उम्र में फेसबुक पर अपना पेज बनाया था और इसके साथ ही यू-ट्यूब पर अपना चैनल बनाया था। आज वो इस वजह से लाखों रुपये साल भर में कमा लेती हैं। जैसा कि हमने आपको बताया कि अगर आपके पास कोई अलग आइडिया है, तो आप आसानी से सोशल मीडिया पर वायरल हो सकते हैं। इसी वजह से क्लैरी भी इंटरनेट सनसनी बनी हैं। क्लैरी कहती हैं कि आज के दौर में आपको सेलेब्रिटी होना भी जरूरी नहीं है। सोशल नेटवर्किंग एक ऐसा जरिए है, जहां से आप खुद ब खुद एक सेलेब्रिटी बन सकते हैं। अगर आपको भी ये आिडिया पसंद आया है तो आप भी कोई नया रास्त ढूंढ सकते हैं।