सुबह 5 बजे से रात के 12 बजे तक क्या-क्या करते हैं मुकेश अंबानी, ऐसे बीतता है उनका दिन?

Mukesh Ambani

मुकेश अंबानी सुबह 8 से 9 बजे के बीच नाश्ता लेते हैं, बताया जाता है कि वो अंटालिया के 19वें फ्लोर पर उनके नाश्ते का इंतजाम किया जाता है।

New Delhi, Apr 20 : एशिया के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी को फॉर्च्यून मैग्जीन ने टॉप-50 महान लीडर्स सी सूची में शामिल किया है। अंबानी के जन्मदिन पर रिलीज किये गये इस सूची में उन्हें 24वां स्थान दिया गया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी ने सितंबर 2016 में जियो लांच किया था, कंपनी ने कैसी तरक्की हासिल की है, इस बात का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि जियो के अब तक 16 करोड़ यूजर्स हो चुके हैं। आज हम आपको अंबानी की डेली रुटीन बताते हैं, कि सुबह से रात तक वो क्या-क्या करते हैं।

61 वां जन्मदिन मनाया
मुकेश अंबानी ने बीते दिन (19 अप्रैल) को ही अपना 61वां जन्मदिन मनाया है। मुकेश अंबानी अपनी कार से लेकर घर तक हर चीज खास रखते हैं, वो हर काम अलग और अच्छे तरीके से करने के लिये जाने जाते हैं। अंबानी परिवार के बारे में कहा जाता है, कि इस परिवार का जूनून है काम करना, यहां सिर्फ और मेहनत करना सिखाया जाता है। आइये आपको उनका डेली रुटीन बताते हैं।

सुबह 5 से 7.30 के बीच क्या-क्या करते हैं
मुकेश अंबानी सुबह 5 से 5.30 के बीच सोकर जगते हैं। फिर सुबह 6 से 7.30 के बीच वो जिम में वर्कआउट करते हैं, फिर स्वीमिंग करने के बाद वो थोड़ी देर न्यूजपेपर पढते हैं। Mukesh Ambani2मालूम हो कि अंटालिया के 2 फ्लोर में हेल्थ जोन है, परिवार के हर सदस्य के लिये एक प्राइवेट जिम है, जिसमें जाकर वो वर्कआउट कर सकें।

8-9 बजे के बीच नाश्ता
मुकेश अंबानी सुबह 8 से 9 बजे के बीच नाश्ता लेते हैं, बताया जाता है कि वो अंटालिया के 19वें फ्लोर पर उनके नाश्ते का इंतजाम किया जाता है। Mukesh Ambani1वो नाश्ते में ज्यादातर जूस, दलिया, मिस्सी रोटी, दही जैसा लाइट ब्रेकफास्ट करना पसंद करते हैं। जूस में भी उन्हें पपीते का जूस सबसे ज्यादा पसंद है। रविवार के दिन इडली सांभर या दूसरी चीजें खाना पसंद करते हैं।

9-10 बजे के तैयारी करते हैं
नाश्ते के बाद वो 14वें फ्लोर पर ऑफिस जाने के लिये तैयार होने के लिये चले जाते हैं। तैयार होने के बाद दुबारा वो 21वें फ्लोर पर जाते है, Mukesh Ambaniजहां पर वो ऑफिस जाने से पहले अपना बैग तैयार करते हैं, फाइल और बैग चेक करने के बाद वो कुछ मिनट का रेस्ट लेते हैं, फिर ऑफिस के लिये निकल जाते हैं।

11 बजे से रात 10 बजे
घर से निकलने के बाद 11 बजे तक नरीमन प्वाइंट पर बने कॉरपोरेट हेड ऑफिस पहुंचते हैं, वहां पीए द्वारा बनाई गई डेली रुटीन लिस्ट और मीटिंग शेड्यूल चेक करते हैं। Mukesh Ambani11फिर उसी को फॉलो करते हुए एक के बाद एक काम निपटाना शुरु करते हैं। ऑफिस का काम खत्म होने के बाद रात 10 बजे तक वो अपने घर अंटालिया के लिये निकल जाते हैं।

रात 10 से 12 बजे
घर पहुंचने के बाद कपड़े चेंज कर पत्नी और बच्चों के साथ डिनर लेते हैं। उनके लिये डिनर सौराष्ट्र के रसोइये और नेपाली किचन ब्वॉय तैयार करते हैं। Mukesh Ambani11बताया जाता है कि वो डिनर में अमूमन रोटी, सब्जी, दाल, चावल और सलाद जैसा नॉर्मल फूड लेना ही पसंद करते हैं। हफ्ते में एक बार गुजराती या साउथ इंडियन डिश खाते हैं। डिनर के बाद वो अपनी पत्नी नीता अंबानी से दिन भर के एक्सपीरियंस शेयर करते हैं, फिर जब नीता सोने लगती है, तो आधे घंटे वो ऑफिस का काम निपटाते हैं, फिर आराम से सो जाते हैं।