दलेर मेंहदी मानव तस्करी करते थे, साल की कैद हुई…लेकिन 20 मिनट में जमानत

पंजाब के मशहूर गायक दलेर मेंहदी मानव तस्करी के दोषी पाए गए हैं। शुक्रवार को उन्हें दो साल की कैद की सजा सुनाई गई है। जानिए ये खास बात

New Delhi, Mar 16: मानव तस्करी के मामले में पंजाब के सुपरहिट गायक दलेर मेंहदी को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। पटियाला कोर्ट ने दलेर को दो साल की कैद की सजा सुनाई। लेकिन सजा के सिर्फ 20 मिनट के भीतर ही दलेर को जमानत भी मिल गई। आखिर ये सब कैसे हुआ, क्यों हुआ ? आप भी अब इस बात को समझने की कोशिश कीजिए।

मीडिया रिपोर्ट्स में बताई गई बात
मीडिया रिपोर्ट्स कहती हैं कि दलेर और दलेर के भाई शमशेर सिंह को भी दोषी ठहराया गया है। फैसला आने के बाद पुलिस ने दलेर और उनके भाई को हिरासत में ले लिया था। दलेर और उनके भाई शमशेर सिंह पर आरोप लगाए गए थे कि वोह कुछ लोगों को अपनी टीम का हिस्सा बताकर गैरकानूनी तरीके से विदेश ले गए थे। साफ तौर पर कबूतरबाजी का केस।

ये थे आरोप
आरोप है कि इसके लिए दलेर लोगों से मोटी रकम लेते थे। ये मामला 1998 से 2003 के बीच का है। दलेर और उनके भाई पर गैरकानूनी तरीके से लोगों को विदेश ले जाने का आरोप था। उनके खिलाफ मानव तस्करी के 30 से ज्यादा मामले पाए गए थे। इसमें सबसे पहला मामला अमेरिका में 2003 में ही दर्ज कर लिया गया था। आरोप क्या था, जरा गौर से तस्दीक करें।

मानव तस्करी का आरोप
आरोप था कि दलेर जब अपने शो के लिए विदेश जाते थे, तो कई लोगों को अपने साथ विदेश ले जाते थे। दलेर मेहंदी के खिलाफ ये केस बख्शीश सिंह नाम के व्यक्ति ने दर्ज कराई थी। आरोप लगाया गया था कि दलेर ने लोगों से कई सारे पैसे लिए थे। 1998-99 के दौरान दलेर अपने भाई के साथ 10 लोगों को गैरकानूनी तरीके से विदेश ले गए थे।

कई सुपरहिट गीत दिए हैं
आपको बता दे कि दलेर ने अपने करियर में कई सुपरहिट गाने दिए हैं। वैसे तो दलेर का असली नाम दलेर सिंह है, लेकिन वो दलेर मेहंदी के नाम से ही ज्यादा जाने जाते हैं। इस बीच कोर्ट के फैसले के बाद दलेर को तुरंत जमानत मिल गई। दलेर का कहना है कि उन्हें जमानत मिल गई है और इस फैसले के खिलाफ वो अब हायर कोर्ट में अपील करेंगे।

2003 में हुआ था पहला केस
दलेर के भाई शमशेर मेंहदी के खिलाफ साल 2003 के सितंबर महीने में एफआईआर दर्ज की गई थी। इसके बाद जब शमशेर से कड़ी पूछताछ की गई तो दलेर का नाम भी सामने आया। 2003 में ही उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया। अब जब 15 साल बाद इस केस में फैसला आया तो दलेर को दो साल की सजा हुई और 20 मिनट बाद ही जमानत भी मिल गई।

अमेरिका में भी लगे आरोप
दलेर और उनके भाई ने 1998 और 1999 के दौरान अमेरिका में दो बार शो किए थे। इसके बाद जब वो भारत लौटे थे, तो टीम के 10 मेंबर अमेरिका में ही रह गए थे। एक बार खबर ये भी आई थी कि अमेरिकी यात्रा पर गए दलेर ने तीन लड़कियों को सैन फ्रांसिस्को छोड़ दिया था। 1999 में भी अमेरिका में हुए एक शो के बाद उन्होंने तीन लड़कों को न्यू जर्सी में छोड़ दिया गया था।