दिल्ली डेयरडेविल्स ने लिया ऐसा फैसला, नाराज हो सकते हैं विराट कोहली और धोनी के फैंस

Virat Dhoni IPL

दिल्ली डेयरडेविल्स ने विराट और धोनी के स्टारडम को भुनाने की कोशिश की है। ये दोनों भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार हैं।

New Delhi, Mar 18 : आईपीएल शुरु होने से पहले दिल्ली डेयरडेविल्स ने ऐसा फैसला लिया है, जिससे धोनी और विराट कोहली के फैंस नाराज हो हो सकते हैं। दरअसल दिल्ली डेयरडेविल्स ने अपने घरेलू मैदान पर कुछ टीमों के खिलाफ होने वाले मैचों के लिये टिकट के दाम बढाने का फैसला लिया है। इन मैचों में ज्यादातर मुकाबले सीएसके और आरसीबी के खिलाफ होने वाले मैच हैं। आपको बता दें कि इस सीजन में सीएसके की कप्तानी महेन्द्र सिंह धोनी और आरसीबी की कप्तानी विराट कोहली करते दिखेंगे।

धोनी और विराट के स्टारडम को भुनाने की कोशिश
कहा जा रहा है कि दिल्ली डेयरडेविल्स ने विराट और धोनी के स्टारडम को भुनाने की कोशिश की है। दरअसल ये दोनों भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार हैं, dhoni viratजहां भी ये मैच खेलने जाते हैं, वहां लोग इन्हें देखने पहुंचते हैं। ऐसे में इस खास मौके का फायदा उठाकर दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने मैच के टिकट फीस बढा दिये।

कितना बढाया टिकट फीस
आपको बता दें कि दिल्ली डेयरडेविल्स के मैचों की टिकट के दाम के निर्धारण की जिम्मेदारी जीएमआर और जेएसडब्लयू ग्रुप की है। Delhi Daredevilsइन दोनों ही समूहों ने टिकट के दाम बढाने का फैसला लिया है। मालूम हो कि दिल्ली डेयरडेविल्स के मैच का सबसे महंगा टिकट 15 हजार रुपये का है, लेकिन आरसीबी और सीएसके के खिलाफ होने वाले मैचों में इस टिकट की कीमत साढे 17 हजार रुपये कर दिये गये हैं।

विराट और धोनी ला सकते हैं दर्शक
विराट कोहली और महेन्द्र सिंह धोनी की लोकप्रियता भारतीय क्रिकेट में क्या है, शायद बताने की आवश्यकता नहीं है। Dhoni Virat1दोनों अपने दम पर फैंस को स्टेडियम में खींच लाने का माद्दा रखते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि विराट कोहली और धोनी के स्टारडम से दिल्ली डेयरडेविल्स ने फायदा उठाने की कोशिश की है।

तीनों आईसीसी ट्रॉफी जिताने वाले कप्तान हैं धोनी
आपको बता दें धोनी 8 सालों तक टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं, उनकी कप्तानी में टीम इंडिया आईसीसी के तीन बड़े टूर्नामेंट जीत चुकी हैं, dhoni CSKउन्होने 2007 में पहला टी-20 विश्वकप भारत को जिताया, फिर 2011 में आईसीसी विश्वकप टीम इंडिया ने धोनी की कप्तानी में ही जीती थी। फिर धोनी की अगुवाई में ही चैंपियंस ट्रॉफी भी टीम इंडिया जीत चुकी हैं।

दिल्ली के हैं विराट कोहली
विराट कोहली की गिनती इस समय दुनिया के सबसे धुरंधर बल्लेबाजों में की जाती है, इसके साथ ही वो खुद दिल्ली के निवासी हैं। Virat Kohli RCBदिल्ली में विराट को जोरदार समर्थन मिलने की उम्मीद है। शायद इसी वजह से दिल्ली डेयरडेविल्स ने इनके मैचों के टिकट की कीमत बढा दी है।

टिकट महंगे
दिल्ली डेयरडेविल्स ने आरसीबी और सीएसके के साथ-साथ मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ होने वाले मैचों के भी टिकट महंगे कर दिये हैं। delhi-daredevilsहालांकि ये सीएसके और आरसीबी जितने महंगे नहीं हैं। मुंबई और कोलकाता के खिलाफ दिल्ली ने सबसे महंगे टिकट के दाम 16 हजार रुपये किये हैं।