धोनी ने क्यों कर लिया सगे बड़े भाई से किनारा, माही की अनकही कहानी जो फिल्म में नहीं दिखाई गई

dhoni brother

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के बड़े भाई का नाम नरेन्द्र सिंह धोनी है, वो माही से उम्र में दस साल बड़े हैं, और रांची में ही रहते हैं।

New Delhi, Apr 30 : चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के फैंस उनकी जिंदगी के बारे में लगभग सबकुछ जानते हैं, करीब दो साल पहले 2016 में धोनी की बायोपिक एम एस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी रिलीज हुई थी। उस फिल्म में माही की जिंदगी के कई अनकहे किस्सों को बहुत ही खूबसूरती के साथ दिखाया गया था। इस बायोपिक में धोनी के क्रिकेटर बनने से पहले की जिंदगी वाले हिस्से में उनके परिवार को भी दिखाया गया है। फिल्म में आपने धोने के माता-पिता और बहन को देखा।

फिल्म में भाई का जिक्र नहीं
मगर असल जिंदगी में माही के एक बड़े भाई भी हैं, जिनका इस फिल्म में जिक्र नहीं किया गया है। अब आप सोच रहे होंगे, कि कौन है धोनी के भाई ? dhoni filmक्या उनका Dhoni से नहीं बनता है, जो फिल्म के एक सीन में भी उनका जिक्र नहीं किया गया है। फिल्म में ये दिखाया गया है कि Dhoni की बड़ी बहन जयंती ने उनका कितना साथ दिया था, लेकिन बड़े भाई का कहीं जिक्र भी नहीं है।

धोनी के बड़े भाई
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के बड़े भाई का नाम नरेन्द्र सिंह धोनी है, वो माही से उम्र में दस साल बड़े हैं। वो रांची में ही रहते हैं। Dhoni familyनरेन्द्र Dhoni पेशे से पॉलिटिशन हैं और फिलहाल अखिलेश यादव की राजनीतिक पार्टी सपा से जुड़े हुए हैं। समाजवादी पार्टी से पहले वो भारतीय जनता पार्टी के भी कार्यकर्ता रह चुके हैं, हालांकि अनदेखी की वजह से उन्होने पार्टी छोड़ दी।

रांची में ही अलग घर में रहते हैं नरेन्द्र
माही के बड़े भाई नरेन्द्र सिंह Dhoni की 21 नवंबर 2007 को शादी हो गई थी, फिलहाल वो रांची में ही अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहते हैं। Narendra1जबकि माही द्वारा खरीदे गये मकान में उनके मम्मी-पापा भी साथ रहते हैं। अलग रहने की बात पर बड़े धोनी ने कहा कि शुरुआत में हम सब साथ रहते थे, साथ हंसते और रोते थे, किसी से कोई मनमुटाव नहीं है, लेकिन अब हम दोनों अलग-अलग घर में रहते हैं, खास मौकों, त्योहारों में एक साथ होते हैं।

1991 से घर से दूर रह रहे नरेन्द्र
जब धोनी ने पहली बार बल्ला उठाया था, तब नरेन्द्र उनके साथ नहीं थे। वो घर से दूर रह रहे थे। लेकिन छुट्टियों में वो माही के मैच जरुर देखते हैं। Narendra-Singh-Dhoniइस बारे में बोलते हुए माही के बड़े भाई ने कहा कि मैं साल 1991 से घर से दूर रह रहा हूं, माही के जीवन में मेरा फिजिकल नहीं बल्कि मॉरल कॉन्ट्रिब्यूशन रहा है। जिसे फिल्म में नहीं दिखाया जा सकता था।

छोटे थे माही
नरेन्द्र सिंह धोनी ने आगे बोलते हुए कहा कि मैंने साल 1991 में घर छोड़ दिया था, मेरे साथ बिताये लम्हें माही को ठीक से याद भी नहीं होंगे, dhoniक्योंकि वो तब छोटे थे। इसके साथ ही उन्होने ये भी कहा कि फिल्ममेकर को मुझ में कुछ मसाला नहीं मिला होगा, इसी वजह से फिल्म में मेरा कोई जिक्र नहीं किया है।

सीधी-सादी जिंदगी जीना पसंद
नरेन्द्र सिंह Dhoni ने कहा कि उन्हें सीधी-सादी जिंदगी जीना पसंद है। रांच में वो अपने परिवार से अलग से रह रहे हैं। बड़े धोनी के अनुसार वो बिल्कुल अच्छे भाइयों की तरह ही रहते हैं, देशवासियों की तरह ही उन्हें भी अपने छोटे भाई पर गर्व है। Narendraआपको बता दें कि Dhoni की कप्तानी में टीम इंडिया ने आईसीसी के तीनों बड़े टूर्नामेंट्स अपने नाम किये हैं। इसके साथ ही और भी कई उपलब्धियां माही के नाम दर्ज है।