सोशल मीडिया पर आंख मारने वाली ये लड़की वायरल, 25 सेकंड में तोड़े सारे रिकॉर्ड

सोशल मीडिया पर आजकल एक लड़की का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। आंख मारने वाली इस लड़की ने वैलेंटाइन डे से पहले सभी का दिल जीत लिया।

New Delhi, Feb 12: सोशल मीडिया पर आजकल एक लड़की वायरल हो रही है। पर क्या आप ये जानते हैं कि आखिर ये आंख मारने वाली है कौन ? इस बारे में हम आपको बता रहे हैं। हैरानी की बात ये है कि इस वीडियो के वायरल होने के बाद से सिर्फ 24 घंटे के भीतर ही इस लड़की से 2 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हो गए हैं। यानी अपने आप में ये एक बड़ा रिकॉर्ड साबित हुआ है।

फोसबुक पर सुपरहिट
आपने भी देखा होगा कि इस लड़की को सोशल मीडिया पर काफी वायरल किया जा रहा है। वीडियो में एक लड़की और एक लड़का है। दिख रहा है कि दोनों अपनी आंखों के इशारे से एक दूसरे से बात कर रहे हैं। सिर्फ 25 सेकंड के इस वीडियो में पहले लड़का अपनी एक आंख से इशारा करता है। इसके बाद लड़की अपनी आंख की दोनों भौंह से लड़के को इशारा करती है।

ट्विटर पर भी ट्रोल हो गई
फेशियल एक्सप्रेशन को बेहद ही खूबसूरती से पेश करने की वजह से इस प्य़ारी सी लड़की के वीडियो को वायरल किया जा रहा है। ये लड़की कोई और नहीं बल्कि साउथ की फिल्मों की एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर है। 18 साल की प्रिया प्रकाश केरल की रहने वाली हैं। प्रिया प्रकाश फिलहाल थ्रिसूर के विमला कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई कर रही हैं।

इस लड़की में कुछ तो बात है
हैरानी की बात तो ये है कि ये फिल्म प्रिया की पहली फिल्म है। ये सीन मलयालम फिल्म ‘ओरू अदार लव’ का है। इस फिल्म के बारे में और भी खास बातें जानिए। बताया जा रहा है कि ये फिल्म 3 मार्च, 2018 को रिलीज होगी। खास तौर पर जिस सीन को आप देख रहे हैं, वो इसी फइल्म के गीत ‘मनिक्या मलरया पूवी’ का है। इस गीत को शान रहमान ने कम्पोज किया है।

जानिए कौन है ये लड़की
विनीत श्रीवास्तव ने इस गीत में अपनी आवाज दी है। सिर्फ 24 घंटे में ही इस गीत को 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। खास बात ये है कि अब तक इस गीत को यू-ट्यूब पर 1 लाख के करीब लाइक भी मिल गए हैं। खास बात ये है कि इस वक्त वेलेंटाइन वीक चल रहा है। इस वजह से यंगस्टर्स ज्यादा से ज्यादा उनकी गीत को शेयर कर रहे हैं।

18 साल की लड़की सेलेब्रिटी बन गई
ये ही वो वजह है कि आज आपके मोबाइल तक भी ये वीडियो पहुंच गया होगा। ‘ओरू अदार लव’ प्रिया की पहली फिल्म है। इसी फिल्म के इस गीत में प्रिया ने अपने एक्सप्रेशन और मुस्कुराहट से करोड़ों लोगों का दिल जीत लिया है। खास बात ये है कि सोशल मीडिया पर तो प्रिया अब सेलेब्रिटी बन गई हैं। हर कोई उनके इस वीडियो को बेहद पसंद कर रहा है।

ये खास बात भी जानिए
खास बात ये है कि प्रिया प्रकाश शुरुआती फिल्म में ही ऐसी सफलता पाने वाली पहली लड़की बन गई हैं। उनके फॉलोवर्स लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। फेसबुक और ट्विटर पर तो प्रिया के नाम और वीडियो की बाढ़ आई हुई है। अब तक लगभग हर तरह के गीतों पर इस वीडियो को फिट कर दिया गया है। खैर ये बात भी सच है कि खूबसूरती कभी पहचान की मोहताज़ नहीं होती।