दिवाली के दिन इन 8 जगहों पर जलाएं दीपक, धन-दौलत से भरपूर होगा घर-आंगन !

PIC -1

दिवाली के दिन आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए, इस बारे में हम आपको कुछ जानकारी दे रहे हैं। इन बातों का जरूर ध्यान रखें।

New Delhi, Oct 13 : दिवाली एक ऐसा त्योहार है, जिसे सुख समृद्धि धन धान्य का त्योहार कहा जाता है। इस दिन कुछ बातों का ध्यान आपको रखना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि और धन धान्य का प्रवेश होता है। इस दिन कुछ खास जगहें होती हैं, जहां आपको दीपक जलाना चाहिए। इसे वास्तु के हिसाब से बेहतरीन बताया गया है। जानिए आखिर कौन हैं घर में वो जगहें।

17 और 21 अक्टूबर को दीपोत्सव
इस बार 17 अक्टूबर और 21 अक्टूबर को दीपोत्सव रहेगा। इस दिन घर में दीये जलाना शुभ मानाPIC -2 जाता है। कहा जाता है कि इस दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि दीपक जलाने के बाद वापस मुड़कर ना देखें और घर लौट आएं। कहा जाता है कि इससे आपके घर में सुख समृद्धि की बढ़ोतरी होती है और धन धान्य की पूर्ति होती है।

सुनसान क्षेत्र में शिवलिंग के लिए दीया जलाएं
कहा जाता है कि दीपावली के दिन किसी सुनसान क्षेत्र में मौजूद शिवलिंग में दीपक जलाएं। कहा जाता है कि ऐसा काम करने से आपके मन की मनोकामंनाएं पूरी होती है। ज्योतिष शास्त्र भी इस बात को मानता है कि इस दिन सुनसान क्षेत्र में मौजूद किसी शिवलिंग में दीपक जलाना चाहिए। इसकी एक वजह ये भी है कि आप भगवान के उस घर को रोशन कर रहे हैं, जहां प्रकाश नहीं है।

घर के बाहर दो दीये जलाएं 
इस दिन मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए के और बात का आपको ध्यान रखना चाहिए। दीपावली के दिनPIC -4 घर के मुख्य दरवाजे के दोनों तरफ दीये जलाने चाहिए। मां लक्ष्मी के स्वागत का इससे बेहतरीन तरीका कोई हो नहीं सकता। मां लक्ष्मी उसी घर में प्रवेश करती हैं, जहां अंधेरा ना हो और प्रकाश हो। दीये से मां लक्ष्मी का स्वागत करेंगे तो आप खुद बदलाव पाएंगे।

चौराहे पर दीपक जलाएं 
कहा जाता है कि दीपावली की रात घर के आसपास किसी चौराहे में दीपक जलाना चाहिए। इसकी एक वजह ये भी है कि आप आने जाने वालों को अंधेरे में रास्ता दिखा रहे हैं। अमावस्या की घनघोर रात में आप किसी के लिए पुण्य कर रहे हैं तो देवी मां भी आपकी हर मनोकामना को पूर्ण करेंगी। तमाम शास्त्रों में ये बात लिखी गई है कि इस दिन चौराहे पर जाकर एक दीपक जरूर जलाएं।

घर का दीपक जलते रहना चाहिए 
एक और खास बात ये है कि घर में जहां मां लक्ष्मी की पूजा करें, वहां पर दीपक जलते रहना चाहिए।PIC -6 जी हां इसका मतलब कुछ ऐसे समझिए कि दीये के लिए कुछ ऐसी व्यवस्था करके रखें कि रात भर दीपक जलता रहे। मां लक्ष्मी को घर में प्रवेश के लिए ये काम जरूर कीजिएगा। घर में धन धान्य का आगमन चाहते हैं तो इस काम को जरूर करें। कृपा बनी रहेगी।

बिल्व पत्र क पेड़ के नीचे दीया जलाएं
कहा जाता है कि इस दिन भगवान शिव की पूजा भी करनी चाहिए। इसलिए किसी बिल्व पत्र के पेड़ केPIC -7 नीचे जाकर दीपक जरूर जलाएं। भगवान शिव को बिल्व पत्र काफी पसंद हैं। इसलिए इस दिन को भगवान शिव के लिए भी समर्पित करें। हर पूजा में भगवान शिव की पूजा का अलग ही महत्व है। इसलिए इस दिन बिल्व के पेड़ के नीचे दीया जलाना ना भूलें।

मंदिर में दीया जरूर जलाएं 
इसके अलावा घर पर तो पूजा करें ही, घर के बाहर कोई मंदिर है तो उसे भी दीयों से सजा दें। पहले बातPIC -8 तो ये कि इससे आप प्रभु की सेवा कर सकेंगे। इसके साथ ही भगवान के घर को प्रकाश से जगमग कर सकेंगे। कहा जाता है कि हर पूजा का अपना एक विधान होता है। इसलिए दिवाली की पूजा में इस विधान को भी बड़ा माना गया है। आस पास कोई मंदिर हो तो दीया जरूर जलाएं।