ऐश्वर्या राय की फिल्म शूटिंग शुरू होते ही ऐक्सीडेंट, अनिल कपूर भी हुए हैरान

ऐश्वर्या राज और अनिल कपूर की फिल्म फन्ने खां की शूटिंग शुरू होते ही एक हादसा हो गया। खबर के बाद से फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया है।

New Delhi, Nov 07 : ऐश्वर्या राय और अनिल कपूर की एक फिल्म आने वाली है। इसकी तैयारियां चल रही हैं। लेकिन शूटिंग के दौरान ही एक बड़ा हादसा हो गया, जिससे हर कोई दंग रह गया। दरअसल मुंबई में 5 नवंबर को फिल्म ‘फन्ने खां’ की शूटिंग शुरू हुई थी। इस फिल्म में ऐश्वर्या और अनिल लीड रोल में हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान एक क्रू मेंबर घायल हो गया।

फिल्म से पहले एक्सीडेट
इस फिल्म की शूटिंग के दौरान ऐक्सिडेंट में एक क्रू मेंबर के घायल होने की खबर है। दरअसल इस फिल्म की शूटिंग अभी शुरू ही हुई थी। बताया जा रहा है कि इसकी शूटिंग सड़क के बीच पर हो रही थी। इसी दौरान एक मोटरबाइक क्रू मेंबर से टकरा गई। ये क्रू मेंबर दरअसल कोई और नहीं बल्कि थर्ड असिस्टेंट डायरेक्टर थीं। ये उस वक्त सड़क को पार कर रही थीं।

थर्ड असिस्टेंड डायरेक्टर घायल
खबर मिली है कि चोट लगते ही थर्ड असिस्टेंड डायरेक्टर नीचे गिर पड़ीं। इसके बाद उन्हें तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया था। बताया जा रहा है कि उस वक्त दरअसल थर्ड असिस्टेंड डायरेक्टर हेडफोन लगाकर चल रही थीं। इस वजह से वो अपनी तरफ बढ़  रही बाइक की आवाज नहीं सुन पाई। हेडफोव की वजह से वो बाइक के हॉर्न की आवाज नहीं सुन पाई थी।

कुछ ऐसा था सीन
यहां आपको ये बात भी बता दें कि इस सीन में ऐश्वर्या राय टैक्सी को आवाज दे रही थीं और ऐक्सिडेंट देखकर वो उस तरफ दौड़ीं। हालांकि सिक्यॉरिटी गार्ड ने उन्हें वहां तक जाने से रोक लिया। बताया जा रहा है कि ये फिल्म एक म्यूजिकल कॉमेडी है। इस फिल्म को अतुल मांजरेकर द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। आगे आपको फिल्म के बारे में बताते हैं।

17 साल की लड़की पर कहानी
बताया जा रहा है कि इस फिल्म की कहानी में एक 17 साल की लड़की है। ऐश्वर्या के ही इर्द गिर्द ये कहानी घूमती है। वो लड़की हर सिंगिंग कॉन्टेस्ट में हिस्सा तो लेती है, लेकिन कभी भी एक जीत हासिल नहीं कर पाई। अपनी बेटी को सफल बनाने के लिए उसके पिता देश की एक टॉप सिंगर को किडनैप कर लेते हैं। यहां से फिल्म की असल कहानी शुरू हो जाती है।

कहानी का ट्विस्ट जानिए
किडनैप के बाद उस सिंगर के लेटेस्ट म्यूजिक एलबम की बिक्री बहुत बढ़ जाती है। ये देखकर उसका मैनेजर बेहद खुश हो जाता है। सिंगर का मैनेजर लड़की के पिता के साथ डील करता है कि अगर वो उस सिंगर को अपने पास छुपाकर रखेंगे, तो वो उसकी बेटी को सुपरस्टार बना देगा। कहानी बेहद ही रोचक अंदाज में लिखी गई है, जिसे देखकर आपको मजा आएगा।

राजकुमार राव भी फिल्म में
खास बात ये है कि इस पिल्म में राजकुमार राव जैसा कलाकार भी है। फिल्मी दुनिया से खबर है कि ये फिल्म अगले साल 13 अप्रैल को रिलीज़ होगी। फिल्म को राकेश ओमप्रकाश मेहरा और प्रेरणा अरोड़ा प्रोड्यूस कर रहे हैं  । बताया जा रहा है कि राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने साल 2000 में ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई डच फिल्म ‘एवरीबडीज़ फेमस’ देखी थी।

यहां से आई है कहानी
उस डच फिल्म की कहानी मेहरा को काफी पसंद आई थी। मेहरा बताते हैं कि इस फिल्म की कहानी को अडॉप्ट करके उस पर एक बेहतरीन बॉलिवुड फिल्म बनाई जा सकती है। इस वजह से वो इस फिल्म के लिए लगातार काम कर रहे हैं। फिलहाल ऐश्वर्या राय की इस फिल्म से पहले ही एक हादसा हो गया है। अब देखना है कि आगे इस फिल्म में क्या क्या होता है।