ऐश्वर्या राय की वो तस्वीरें, जो आपने कभी नहीं देखी होंगी

aishwarya rai

आज ऐश्वर्या राय का ज्नदिन है, इस मौके पर हम आपको दिखा रहे हैं उनकी वो तस्वीरें जिनको शायद ही आपने इस से पहले देखा होगा। देखिए अनदेखी तस्वीरें।

New Delhi, Nov 01: एक्स मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय का आज जन्मदिन है, पूरी दुनिया से उनके फैन्स उनको जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। ऐश्वर्या ने अपनी जिंदगी वो सब हासिल किया है जिसकी कल्पना भी लोग नहीं कर पाते हैं। मिस वर्ल्ड से शुरू हुआ उनका सफर आज तक जारी है, फिल्म इंडस्ट्री में वो सबसे खूबसूरत और प्रतिभाशाली अभिनेत्री मानी जाती हैं। उन्होंने कुछ ऐसी फिल्मों में काम किया है जिनके कारण वो बॉलीवुड के इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन से शादी के बाद भी वो फिल्मों में एक्टिव हैं। हाल ही में उनकी फिल्म ऐ दिल है मुश्किल रिलीज हुई थी। इस फिल्म में ऐश्वर्या को बोल्ड अंदाज में देख कर उनके फैन्स हैरान हो गए थे।

अनदेखी तस्वीरें
ऐश्वर्या राय के जन्मदिन पर हम आपको उनकी कुछ ऐसी तस्वीरें दिखाएंगे जनको आप ने अभी तक नहीं देखा होगा। ये तस्वीरें उनके बचपन से लेकर अब तक की है, इनमें से ज्यादातर आप ने शायद नहीं देखी होंगी। अब इस तस्वीर को देखिए, ये उनके बचपन की फोटो है, इस फोटो में ऐश्वर्या कितनी क्यूट लग रही हैं। आप देख कर ही अंदाजा लगा सकते हैं कि बचपन में वो कितनी प्यारी रही होंगी।

मॉडलिंग के दौर की फोटो
अब इस तस्वीर को देखिए, ये ऐश्वर्या के मॉडलिंग के दिनों की फोटो है। इस तस्वीर में वो कुछ दोस्तों के साथ दिख रही हैं। 1994 में ऐश ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। उस से पहले से ही वो मॉडलिंग कर रही हैं। उसी समय पूजा बत्रा ने भी मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। ये तस्वीर पूजा ने ही सोशल मीडिया पर अपलोड की है। इस तस्वीर में ऐश डेनिम डंगरी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं।

ऐश्वर्या के साथ अमृता अरोड़ा
ये वो तस्वीर है जिसे देख कर अमृता अरोड़ा आज गर्व करती होंगी। दोनों की तस्वीर आपने एक साथ कई देखी होंगी, लेकिन ये तस्वीर उस समय की है जब इन दोनों ने एक शूट के लिए साथ में काम किया था। ये तस्वीर अमृता ने शेयर की है, इस फोटो में अमृता ऐश्वर्या की गोद में लेटी दिख रही हैं। किसी मॉडलिंग असाइनमेंट की फोटो है ये। ऐश का ग्रेस तस्वीर में दिख रहा है।

केक काटती ऐश्वर्या
ये तस्वीर हमारा दावा है कि आपने शायद ही देखी होगी. आज ऐश का जन्मदिन है, इस मौको पर देखिए उनके बचपन की ये तस्वीर, जिसमें वो केक काटती दिख रही हैं। इस तस्वीर में ऐश्वर्या के साथ उनकी मां भी दिख रही हैं। मां उनका हाथ पकड़ कर केक काट रही हैं। बता दं कि ऐश्वर्या अपनी मां के बेहद करीब हैं। पिता के निधन के बाद वो मां के साथ साए की तरह रहती हैं।

गणतंत्र दिवस में ऐश्वर्या
ये तस्वीर गणतंत्र दिवस की है, भारत में इस मौके पर फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद आए हुए थे। दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद, जिसके सम्मान में आयोजित भोज के लिए ऐश्वर्या राय को भी आमंत्रित किया गया था, जो कोई आम बात नहीं।ऐश अक्सर इस तरह के कार्यक्रमों में दिखाई देती रहती हैं। देश के गणमान्य लोगों में वो शामिल हैं।

डांस गुरू के साथ ऐश्वर्या
ये तो सभी जानते हैं कि ऐश्वर्या बेहद शानदार डांसर हैं। फिल्मों में उनका ये हुनर हम सभी देख चुके हैं। अब ये बता देते हैं कि उन्होंने डांस किस से सीखा था। ऐश ने लता सुरेंद्र से डांस की बारीकियां सीखी थीं। इस तस्वीर में वो अपनी डांस गुरू के साथ दिखाई दे रही हैं। बताया जाता है कि ऐश्वर्या लता सुरेंद्र की काफी इज्जत करती हैं। वो अक्सर उनका जिक्र करती हैं।

मिस वर्ल्ड से पहले की फोटो
ये तो आप जानते ही है कि ऐश्वर्या राय मिस वर्ल्ड बनने से पहले ही मॉडलिंग किया करती थीं। मिस वर्ल्ड बनने से पहले ऐश्वर्या फोर्ड्स इंटरनैशनल सुपरमॉडल कॉन्टेस्ट जीत चुकी थीं, जिसके बाद वो 1991 में वोग अमेरिका में नज़र आईं। मिस वर्ल्ड का खिताब मिलने से पहले ऐश पेप्सी के ऐड में आमिर खान और महिमा चौधरी संग नज़र आ चुकी थीं। ये तस्वीर उसी समय की है, देखिए उस समय भी ऐश्वर्या बेहद हसीन हुआ करती थीं।

मिस वर्ल्ड का स्वागत
ऐश्वर्या ने मिस वर्ल्ड खिताब जीतकर सालों का सूखा खत्म किया था। रीता फारिया के बाद मिस वर्ल्ड का ताज जीतने वाली वो पहली भारतीय थीं। जाहिर है कि जब वो ये खिताब जीतकर भारत वापस लौटीं तो उनका भव्य स्वागत किया गया था। ये तस्वीर उसी स्वागत समारोह की है। देखिए किस तरह से लोग अपनी मिस वर्ल्ड का स्वागत करने के लिए सड़कों पर उतरे थे। इन तस्वीरों के साथ ऐश्वर्या को जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं।