ये है अजय देवगन -काजोल की बेटी, एक्टिंग से दूर इस फील्ड में बनाना चाहती हैं करियर

Kajol Family

भले न्यासा के मम्मी-पापा दोनों एक्टर रहे हों, लेकिन वो बड़ी होकर फिल्मों में एक्टिंग नहीं करना चाहती हैं।

New Delhi, Apr 03 : कल 2 अप्रैल को बॉलीवुड स्टार अजय देवगन 49 साल के हो गये। नईदिल्ली में पैदा हुए बॉलीवुड एक्टर को पद्मश्री अवॉर्ड भी मिल चुका है, वो पिछले 26 साल से फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। लेकिन आज हम आपको अजय और काजोल की बेटी न्यासा देवगन के बारे में बताते हैं, कम ही लोगों को पता है कि न्यासा अपने पापा के काफी करीब हैं, अक्सर उन्हें अपने पापा के शूटिंग सेट पर और इवेंट्स में देखा जाता है।

अजय देवगन-काजोल के दो बच्चे
आपको बता दें कि बॉलीवुड स्टार अजय देवगन और काजोल के दो बच्चे हैं, बेटी का नाम न्यासा देवगन है, तो बेटा युग देवगन है। Kajol Family120 अप्रैल 2003 को पैदा हुआ न्यासा 14 साल की हो चुकी हैं, वो सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं, समय-समय पर वो अपनी तस्वीरे और वीडियोज यहां पोस्ट करती रहती हैं।

पापा के करीब हैं न्यासा
न्यासा देवगन अपने पापा अजय के बेहद करीब हैं, हाल ही में एक इंटरव्यू में अजय देवगन ने बताया था कि उनकी बेटी बहुत समझदार है, Kajol Family5वो बहुत ज्यादा सोचती हैं और चीजों को एनालाइज भी करती हैं। इतना ही नहीं इस इंटरव्यू में बॉलीवुड स्टार ने ये भी कहा था कि उनके बच्चे उनके लिये स्ट्रेसबस्टर हैं।

काजोल के साथ भी अच्छी बांडिंग
मम्मी काजोल के साथ भी न्यासा की अच्छी बांडिंग हैं, कुछ समय पहले ही बॉलीवुड एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की थी, Kajol Family2जिसमें वो बेहद हैरान नजर आ रही थीं। उन्होने अपनी बेटी को टैग करते हुए कैप्शन में लिखा था, जब मैं अपने बच्चों को साथ देखती हूं, जिस पर उनकी बेटी ने जबाव दिया था, मॉम, आप इतना एक्सट्रा क्यों बनते हो ?

पापा हैं सबसे पसंदीदा स्टार
काजोल ने एक कॉमेडी शो में बताया था कि न्यासा के लिये उसके पापा ही दुनिया से सबसे बड़े स्टार हैं, वो उनके पास ही रहना भी पसंद करती है। Kajol Family31दरअसल इस शो में काजोल से पूछा गया था कि उनकी बेटी किस स्टार को सबसे ज्यादा पसंद करती हैं। तो इस सवाल के जबाव में एक्ट्रेस ने कहा था कि पापा ही उसके सबसे पसंदीदा स्टार हैं।

बड़ी होकर ये बनना चाहती हैं न्यासा
भले न्यासा के मम्मी-पापा दोनों एक्टर रहे हों, लेकिन वो बड़ी होकर फिल्मों में एक्टिंग नहीं करना चाहती हैं, उनका सपना है कि वो वर्ल्ड फेमस शेफ बनें, bollywood-star-kid-10न्यासा की मम्मी काजोल भी ये बात कह चुकी हैं, कि उनकी बेटी को कुकिंग बहुत पसंद है, वो धीरे-धीरे कुकिंग सीख रही हैं।

कुकिंग है पसंद
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि उनकी बेटी न्यासा इस समय कुकिंग में हाथ आजमा रही हैं, उन्हें खाना बनाना बहुत पसंद है। Kajol Family21हालांकि अभी वो सिर्फ 14 साल की हैं, पढाई में होशियार होने के साथ-साथ अजय-काजोल की बेटी अच्छी स्विमर भी हैं।

काजोल हैं सख्त
कुछ समय पहले मीडिया से बात करते हुए अजय देवगन ने इस बात को स्वीकार किया था कि दोनों में बतौर पैरेंट्स काजोल ज्यादा सख्त हैं, वो दोनों बच्चों की मां हैं, Kajol Family4वो दोनों के साथ एक जैसा व्यवहार करती हैं। उन्हें पता होता है कि कब बच्चों को डांटना है और कब उन्हें प्यार करना है।

बच्चों को लेकर केयरिंग
अजय देवगन और एक्ट्रेस काजोल हमेशा अपने बच्चों को लेकर काफी केयरिंग नजर आते हैं, दोनों ने अपने बच्चों को ग्लैमर और मीडिया वर्ल्ड से दूर रखा है, Kajol devgnताकि दोनों की परवरिश अच्छे से हो सके। बेटी न्यासा और बेटे युग को लेकर अजय भी केयरिंग फादर का रोल निभाते हैं। वो हर जगह अपने बच्चों को प्रोटेक्ट करते नजर आते हैं।