इस साल सुनील शेट्टी के घर होगा डबल सेलिब्रेशन, केएल राहुल भी बनेंगे दूल्हा!

shetty

आथिया-राहुल की शादी 2022 में पक्की है, वहीं अहान भी अपनी गर्लफ्रेंड तान्या से जल्द शादी करना चाहते हैं, जो इसी साल हो सकती है।

New Delhi, Jan 22 : बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी के घर जल्द ही शादी की शहनाइयां बजने वाली है, वो भी एक नहीं बल्कि दो-दो, जी हां, खबर है कि सुनील शेट्टी की बेटी आथिया शेट्टी और उनका बेटा अहान शेट्टी, दोनों जल्द अपने-अपने पार्टनर्स संग सात फेरे लेने वाले हैं, अथिया अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड केएल राहुल के साथ तो अबान अपनी गर्लफ्रेंड तान्या श्रॉफ के साथ अपनी जिंदगी का सफर आगे बढाएंगे।

इस साल दोहरी खुशी
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार सुनील शेट्टी के घर इस साल दोहरी खुशी आने वाली है, एक्टर के करीबी दोस्त ने पोर्टल से बात करते हुए इसकी जानकारी दी है, सूत्र ने दावा किया कि आथिया-राहुल की शादी 2022 में पक्की है, वहीं अहान भी अपनी गर्लफ्रेंड तान्या से जल्द शादी करना चाहते हैं, जो इसी साल हो सकती है, इस खबर में कितनी सच्चाई है, ये तो आने वाले दिनों में पता चल ही जाएगा, फिलहाल इस खबर से जुड़े शख्स के बयान का इंतजार रहेगा।

लंबे समय से कर रहे डेट
आथिया और केएल राहुल के रिलेशनशिप की खबरें पिछले काफी समय से है, पिछले साल एक्ट्रेस के जन्मदिन पर केएल राहुल ने अपने रिश्ते को इंस्टा ऑफिशियल कर दिया था, इसके बाद से दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के पोस्ट पर कमेंट करते दिखते हैं, हालांकि दोनों के प्यार के चर्चे बॉलीवुड गलियारों में बहुत समय से थी, बस इंतजार था दोनों के इस रिश्ते का पब्लिक करने का, वहीं दूसरी ओर अहान भी तान्या के साथ लंबे समय से रिलेशन में हैं।

तड़प से डेब्यू
अहान ने 2021 में फिल्म तड़प से बॉलीवुड डेब्यू किया था, ये एक रोमांटिक एक्शन ड्रामा है, जिसमें अहान के साथ तारा सुतारिया नजर आई थी, फिल्म में अहान की एक्टिंग को खूब सराहा गया था, फिल्म के प्रीमियर में अहान, तान्या, आथिया, केएल राहुल चारों सुनील शेट्टी और उनकी पत्नी माणा शेट्टी के साथ नजर आये थे।

https://youtu.be/jKTtqMVka5A