बॉलीवुड के इन सितारों को झेलना पड़ा कास्टिंग काउच, मर्द भी हुए शिकार

क्या बॉलीवुड में कास्टिंग काउच होता हैै, हम उन अभिनेत्रियों के बारे में बता रहे हैं जिन्होंने इस मुद्दे पर खुल कर बात की, उन्होंने आरोप भी लगाए

New Delhi, Oct 19: कास्टिंग काउच नया नहीं है, इस पर सालों से चर्चा हो रही है.हॉलीवुड में हाल ही में फिल्‍ममेकर हर्वी वाइंस्टीन पर 25 से ज्‍यादा महिलाओं ने जिनमें से ज्‍यादातर ऐक्‍ट्रेसेज हैं, यौन शोषण का आरोप लगाया है। बता दें कि सुपरस्टार ऐश्वर्या राय की पूर्व मैनेजर ने भी हर्वी पर ऐश के साथ अकेले में समय बिताने की अनुरोध करने का आरोप लगाया। ये खुलासा बेहद चौंकाने वाले हैं। हॉलीवुड के साथ साथ बॉलीवुड में भी इस तरह की आरोप लगते रहे हैं। कई सितारों ने खुद बताया कि उनके साथ कास्टिंग काउच हुआ है। हम उन सितारों के बारे में आपको बताएंगे जिनकोे ये झेलना पड़ा है।

कल्कि कोचलिन
बॉलीवुड़ में जिन अभिनेत्रियों ने खुल कर इस विषय पर बात की है उनमें कल्कि कोचलिन का नाम शामिल हैं। कल्कि हर मुद्दे परखुल कर बोलती हैं. उन्होंने बताया कि उन्‍हें भी इसका ह‍िस्‍सा बनाने की कोशिश की गई, लेकिन वो इससे बाहर निकलने में सफल रहीं। जैसे ही उन्‍हें असहज लगा, वह वहां से न‍िकल गईं। कल्कि ने कहा कि वो तो बच गई थी लेकिन न जाने कितनी लड़कियां इस जाल में फंस जाती होंगी।

रणवीर सिंह
ऐसा नहीं है कि ये सिर्फ हीरोइनों के साथ होता है, बॉलीवुड में कई ऐसे हीरो भी हैं जिन्होंने इस बारे में बात की है। रणवीर सिंह ने इस बात को स्वीकार किया था। उनका कहना था कि उनके साथ भी इस तरह की हरकत करने की कोशिश की गई थी। लेकिन वो उस जगह से हट गए थे। फिल्म इंडस्ट्री में कई लोग ऐसे हैं जो लड़कों के साथ भी यौन शौषण करने की कोशिश करते हैं।

आयुष्मान खुराना
विकी डोनर से बॉलीवुड में सुर्खियों में आएं वीजे टर्न एक्टर आयुष्मान खुराना उन एक्टरों में से हैं जो अपने रोल के लिए पूरा जानcasting couchलगा देते हैं। खुराना ने भी कास्टिंग काउच को लेकर बात की थी। उन्होंने माना था कि ये हकीकत में हैं। उनको भी इसका शिकार बनाने की कोशिश की गी थी। पहले तो वो हैरान रह गए थे, कि इस तरह के लोग भी हैं। बाद में वो वहां से निकल गए।

टिस्का चोपड़ा का खुलासा
आमिर खान की फिल्म तारे जमीन पर में नजर आने वाली अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा ने भी इस मुद्दे पर खुल कर बात की है। उन्होंने तो बाकायदा एक इंटरव्यू में खुल कर बताया थआ कि कैसे उनको शिकार बनाने की पूरी कोशिश की गई थी। टिस्का ने तो बॉलीवुड के एक डायरेक्टर की तरफ इशारा भी किया था। हालांकि उन्होंने उसका नाम नहीं लिया था। उस डायरेक्टर को उन्होंने कीड़े की तरह बताया था।

राधिका आप्टे को गंदा प्रपोजल
राधिका आप्टे बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं जो अपने रोल के लिए कुछ भी कर सकती हैं। वो फिल्म में अपने रोल के साथ इंसाफ करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती हैं। उन्होंने बताया कि एक फिल्म में काम करने के लिए फोन आया था। उसमें कहा गया कि क्या वो उस शख्स के साथ सो सकती हैं. ये खुला ऑफर था कि सोने को तैयार हो तो फिल्म मिल जाएगी। राधिका ने मना कर दिया था।

मधुर भंडारकर पर आरोप
बॉलीवुड में महिला प्रधान फिल्में बनाने के लिए मशहूर मधुर भंडारकर पर एक हीरोइन ने आरोप लगाया था। प्रीति जैन नाम की एक एक्ट्रेस ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। उसका आरोप था कि मधुर ने फिल्म में काम दिलाने के नाम पर उसके साथ दुष्कर्म किया था। हालांकि ये कोर्ट ने प्रीति को भंडारकर को मारने के लिए साजिश रचने का दोषी करार दिया। ये मामला भी सुर्खियों में था।

पायल रोहतगी को अश्लील प्रस्ताव
पायल रोहतगी तो बॉलीवुड में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। जो केवल आइटम नंबर तक में सिमट के रह गई, उनको भी कास्टिंग काउच के जाल में फंसाने की कोशिश की गई थी। पायल ने दिबाकर बनर्जी पर शंघाई फिल्म में काम करने के बदले अश्लील प्रस्ताव देने का आरोप लगाया था। हालांकि दिबाकर ने इन आरोपों से इंकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि ये बेबुनियाद आरोप हैं।

क्या ऐसा होता है?
ब़ॉलीवुड में इस तरह के आरोप हमेशा से लगते रहे हैं। कई बार आरोपों की सच्चाई सामने नहीं आ पाती है, किसी एक्ट्रेस नेcasting couch अगर किसी बड़े फिल्ममेकर पर आरोप लगाए तो वो बच निकलता है, वो कहता है कि ये सब पब्लिसिटी पाने का तरीका है। बहरहाल इस मुद्दे में कुछ तो सच्चाई है। बिना आग के धुआं नहीं निकलता है। मगर सवाल ये है कि इस मुद्दे पर बॉलीवुड के बड़े लोग खुल कर क्यों नहीं बोलते हैं।