अजय देवगन की वो फ्लॉप फिल्में, जो 4 करोड़ तक नहीं कमा पाई थी

ajay devgn 1

अजय देवगन ने कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, गोलमाल रिटर्न्स कमयाबी के झंडे गाड़ रही है। लेकिन उनकी प्लॉप फिल्मों की संख्या भी कम नहीं है।

New Delhi, Oct 26: अजय देवगन की फिल्म गोलमाल रिटर्न्स इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। हॉरर कॉमेडी इस फिल्म में गोलमाल सीरिज के सारे एक्टर हैं। ये फिल्म तो कमयाबी के झंडे गाड़ रही है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि गोलमाल स्टार देवगन की कई फिल्में ऐसी हैं जो कामयाबी को तरस गई थीं। हम आज आपको उन्ही फिल्मों के बरे में बताएंगे जो उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर पाई थीं। जिनसे देवगन के साथ साथ जनता को भी को काफी उम्मीदें थीं।

रेनकोट
इस फिल्म से देवगन को काफी उम्मीदें थीं, खास बात ये है कि य़े फिल्म मशहूर डायरेक्टर रितुपर्णों घोष ने बनाई थी। इसे आर्ट फिल्म कहा जा रहा था। फिल्म में देवगन के साथ ऐश्वर्या राय भी थीं। इतने बड़े नाम होने के बाद भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। इस बड़ी फिल्म ने 3.6 करोड़ रुपए की ही कमाई की थी।

चोरी-चोरी
2003 में आई इस फिल्म में देवगन के साथ रानी मुखर्जी थीं। ये वो समय था जब देवगन की फिल्में कुछ चल नहीं रही हैं। ये फिल्म काफी समय से बन रही थीं। इसे बनने में काफी समय लग गया था। फिल्म का म्यूजिक पसंद किया गया था। लेकिन उसके बाद भी ये फिल्म कमाल नहीं दिखा पाई, 7 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने केवल 4 करोड़ की कमाई की थी।

टूनपुर का सुपरहीरो
ये अजय देवगन की होम प्रोडक्शन फिल्म थी। इस फिल्म में एनीमेशन का जमकर इस्तेमाल किया गया था। फिल्म से देवगन को काफी उम्मीदें थीं। टूनपुर का सुपरहीरो में देवगन के साथ काजोल भी थीं। तमाम बड़े नाम होने के बाद भी ये फिल्म फुस्स हो गई। 25 करोड़ की लागत में बनी ये फिल्म केवल 4 करोड़ रूपये की कमाई कर पाई और देवगन की फ्लॉप फिल्मों में शुमार हो गई।

मैं ऐसा ही हूं
2005 में रिलीज हुई इस फिल्म के साथ देवगन ने प्रयोग किया था। फिल्म में उन्होंने ऐसे शख्स की भूमिका निभाई थी जो बड़ा तो हो गया है लेकिन उसका दिमाग बच्चे की तरह की है। फिल्म में देवगन के अपोजिट ईशा देओल थीं, सुष्मिता सेन भी इस फिल्म में थीं। फिल्म के गाने काफी लोकप्रिय हुए थे। लेकिन 7 करोड़ में बनी फिल्म केवल 4 करोड़ ही कमा पाई।

ब्लैकमेल
ये फिल्म 2005 में आई थी, ये वो समय था जब देवगन की फिल्में कमाल नहीं दिखा पा रही थीं। ब्लैकमेल में उनके साथ सुनील शेट्टी, प्रियंका चोपड़ा जैसे कलाकार थे। फिल्म को देवगन के चाचा ने डायरेक्ट किया था। फिल्म के गाने काफी लोकप्रिय हुए थे। रोमांचक कहानी होने के बाद भी ये फिल्म कमाल नहीं दिखा पाई। साढ़े 9 करोड़ में बनी फिल्म ने केवल 6 करोड़ रूपये की कमाई की थी।

रामगोपाल वर्मा की आग
ये वो फिल्म है जिसे भारतीय फिल्म इतिहास में सबसे बुरी फिल्म भी कहा जाता है। राम गोपाल वर्मा ने क्लासिक शोले की रीमेक बनाने की सोची। गब्बर सिंह के रोल में अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र वाले रोल में अजय देवगन को लिया गया था। ये फिल्म बेसिर पैर की कहानी और घटिया निर्देशन के कारण फ्लॉप हुई थीं। 21 करोड़ का बजट था फिल्म का, लेकिन इसने केवल 10 करोड़ की कमाई की थी।

आक्रोश
इस फिल्म में देवगन सीबीआई ऑफिसर के रोल में थे। जात पात और हॉरर किलिंग पर बनी ये फिल्म काफी हार्ड हिटिंग फिल्म थीं। इस फिल्म में देवगन के साथ बिपाशा बसु थीं। फिल्म में अक्षय खन्ना और परेश रावल जैसे कलाकार भी थे। लेकिन इनके बाद भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई। 38 करोड़ की लागत वाली ये फिल्म केवल 17 करोड़ कमा पाई।

राजू चाचा
ये देवगन का ड्रीम प्रोजेक्ट था। साल 2000 में ये फिल्म आई थीं। इसमें काजोल भी थीं। बेहतरीन सेट्स और भव्य लोकेशन के बाद भी ये फिल्म बच्चों को पसंद नहीं आई थी, जिनके लिए देवगन ने इसे बनाया था। उस समय में 25 करोड़ रूपये का बजट बहुत ज्यादा माना जाता था। सब कुछ होने के बाद भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई। इस फिल्म ने केवल 17 करोड़ रूपये की कमाई की थी।