इस एक्ट्रेस को आज तक है अफसोस, काश ना छोड़ी होती ये 7 सुपरहिट फिल्में

kajol

आज हम उस एक्ट्रेस के बारे में बात करने वाले हैं जो टॉप की हीरोइन तो बनी लेकिन उनको आज भी 7 फिल्मों को छोड़ने का अफसोस है, जो उनको ऑफर हुई थी।

New Delhi, Nov 05: फिल्म इंडस्ट्री का चलन भी काफी अजीब है, जो सोचा नहीं होता वो हो जाता है और जो सोच कर काम किया जाता है वो नहीं हो पाता है। किस ने सोचा था कि एक समय में जिस एंटी हीरो के कॉन्सेप्ट को नकार दिया गया था उसी कॉन्सेप्ट के जरिए शाहरुख खान सुपरस्टार बन जाएंगे। शाहरुख खान ने जिस फिल्म बाजीगर से एंटी हीरो को नई पहचान दिलाई थी उसी फिल्म में काजोल भी थी। काजोल और शाहरुख की जोड़ी काफी हिट रही है। काजोल की गिनती बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में होती है जो अपनी शर्तों पर काम करती हैं। काजोल ने फिल्मे चुनने में कई बार गलतियां भी की हैं। उन्होंने कुछ ऐसी फिल्में ठुकराई हैं जिनका अफसोस आज भी होता है। हम उन्ही फिल्मों के बारे में आपको बताएंगे।

दिल तो पागल है
1997 में रिलीज हुई इस फिल्म में शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर मुख्य भूमिकाओं में थे। इस फिल्मं को यश चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था। फिल्म मे सफलता के झंडे गाड़े थे। फिल्म में करिश्मा वाला किरदार पहले काजोल को ऑफर हुआ था। लेकिन उन्होंने इसे करने से मना कर दिया था। इसका अफसोस आज भी काजोल को होता है। ये फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी।

कभी अलविदा ना कहना
काजोल और करण जौहर के बीच अच्छी दोस्ती हुआ करती थी। 2006 में जब करण ने इस फिल्म पर काम शुरू किया था तो उन्होंने शाहरुख के साथ काजोल को लेना चाहा था। लेकिन काजोल ने फिल्म करने से इंकार कर दिया, जिसके बाद वो रोल रानी मुखर्जी को मिला था। कभी अलविदा ना कहना में अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन के साथ प्रीटी जिंटा भी थीं। फिल्म बहुत ज्यादा सफल रही थी।

3 इडियट्स
2009 में आई इस पिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी के झंडे गाड़ दिए थे। इस फिल्म में आमिर खान, करीना कपूर, आर माधवन और शरमन जोशी के साथ बोमन ईरानी भी थे। एजुकेशन सिस्टम पर आधारित ये फिल्म ऑल टाइम बेस्ट फिल्मों में शुमार है। बहुत कम लोग ये जानते हैं कि इस फिल्म में करीना कपूर वाला रोल पहले काजोल को ऑफर हुआ था। लेकिन उन्होंने मना कर दिया जिसके बाद ये रोल करीना कपूर खान को मिला।

दिल से
मणिरत्न्म की फिल्म में काम करने का सपना हर एक्ट्रेस और एक्टर का होता है। 1997 में मणिरत्नम की फिल्म दिल से रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान और मनीषा कोइराला थे। मनीषा वाला रोल पहले काजोल को ऑफर किया गया था। इस रोल के लिए उन्होंने मना कर दिया था। दिल से भले ही बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं थी, लेकिन इसके गाने बहुत ज्यादा लोकप्रिय हुए थे।

मोहब्बतें
यश चोपड़ा के बेटे आदित्य चोपड़ा के बतौर निर्देशक ये दूसरी फिल्म थी। फिल्म में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म में ऐश वाला रोल पहले काजोल को ऑफर किया गया था। शाहरुख के साथ भूमिका होने के बाद भी काजोल ने इस रोल को मना कर दिया था। जिसके बाद ऐश्वर्या राय को साइन किया गया था। 2000 में रिलीज हुई ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी।

वीर-जारा
यश चोपड़ा और शाहरुख खान का साथ काफी पुराना है। यश चोपड़ा ने अपने चहेते शाहरुख के साथ जब ये फिल्म शुरू की थी तो प्रीति जिंटा वाला किरदार काजोल को ऑफर किया था। इस फिल्म में शाहरुख के होने के बाद भी काजोल ने वो रोल करने से इंकार कर दिया था। फिल्म ने कामयाबी के झंडे गाड़े थे। फिल्म के गाने आज भी लोग सुनते हैं। इस फिल्म को ना करने का अफसोस काजोल को आज भी है।

चलते-चलते
शाहरुख खान के होम प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म के साथ कई विवाद जुड़े हैं। फिल्म में शाहरुख खान के अपोजिट रानी मुखर्जी वाला किरदार पहले काजोल को ऑफर किया गया था। लेकिन उन्होंने ये कहते हुए मना कर दिया कि फिल्म की कहानी साथिया फिल्म से मिलती जुलती है। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कामयाब रही थी। अगर काजोल मना नहीं करती तो वो चलते चलते की एक्ट्रेस को तौर पर याद की जाती।