अर्जुन कपूर से ब्रेकअप की खबरों पर मलाइका ने तोड़ी चुप्पी, 40 की उम्र में प्यार मिलता है

malaika 1

मलाइका अरोड़ा ने लिखा, नहीं क्या सच में, 40 की उम्र में अगर आपको प्यार मिलता है, तो इस चीज को नॉर्मलाइज करें, 30 की उम्र में नई सपने देखने और नई चीजों की चाह रखने को लेकर नॉर्मलाइज करें।

New Delhi, Jan 14 : बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें आ रही थी, हालांकि अर्जुन ने लेडी लव के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट कर अफवाहों पर विराम लगा दिया, अब मलाइका ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट की है, जिसमें उन्होने लिखा है, अगर किसी को 40 की उम्र में प्यार मिलता है, तो इसे नॉर्मलाइज करें, जिंदगी 25 की उम्र में ही खत्म नहीं हो जाती है।

मलाइका का पोस्ट
डांस क्वीन ने लिखा, नहीं क्या सच में, 40 की उम्र में अगर आपको प्यार मिलता है, तो इस चीज को नॉर्मलाइज करें, 30 की उम्र में नई सपने देखने और नई चीजों की चाह रखने को लेकर नॉर्मलाइज करें, 50 की उम्र में आप अपने जीवन का उद्देश्य पा सकते हैं, या ढूंढ सकते हैं, इस चीज को भी नॉर्मलाइज करें, लाइफ 25 की उम्र में खत्म नहीं हो जाती, इस तरह से एक्ट करना बंद करो, और लाइफ में अपनी सोच को बड़ा करो।

शेयर की पोस्ट
इसके अलावा अर्जुन कपूर ने कुछ दिनों पहले मलाइका के साथ जो तस्वीर पोस्ट की थी, उसके कैप्शन में उन्होने फैंस को क्लियरली बता दिया है कि वो अभी भी मलाइका के साथ हैं, दोनों अलग नहीं हुए हैं, अर्जुन ने लिखा अफवाहों के लिये कोई जगह नहीं है, सभी सुरक्षित रहिये, ब्लेस्ड रहिये, लोगों की सेहत के लिये दुआ करिये, मैं आप सभी से बहुत प्यार करता हूं।

मोस्ट फेवरेट कपल
अर्जुन कपूर और मलाइका फिल्म इंडस्ट्री के मोस्ट फेवरेट कपल्स में शुमार किये जाते हैं, फैंस इनके रिलेशनशिप की बात सुनकर बेहद खुश होते हैं, arjun kapoor malaika1 (1) पब्लिक में अकसर दोनों को साथ में स्पॉट किया जाता रहा है, कई लंच और डिनर पार्टी में दोनों को साथ देखा जाता है।