52 साल के एक्टर की, 34 साल छोटी गर्लफ्रेंड, सोशल मीडिया पर लोगों ने लिखी ऐसी बातें

वो एक्टर खुद 52 साल के हो चुके हैं, लेकिन उनकी गर्वफ्रेंड उनसे 34 साल छोटी है। जी हां हम बात कर रहे हैं मिलिंद सोमन की, जो आजकल चर्चाओं में हैं।

New Delhi, Nov 08 : क्या कहेंगे आप अगर 52 साल का कोई एक्टर खुद से 34 साल छोटी लड़की को ही गर्लफ्रेंड बना ले ? लेकिन ये बात सच है और मिलिंद सोमन के साथ ऐसा हुआ है। हाल ही में मिलिंद अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर काफी चर्चाओं में हैं। 52 साल के मिलिंद इससे पहले अपनी रॉक सॉलिड बॉडी के लिए जाने जाते थे। लेकिन आजकल तो उनके नाम की कुछ और ही चर्चाएं हैं।

फिटनेस के फिट मिलिंद को क्या हुआ ?
मिलिंद अक्सर अपनी शानदार फिटनेस को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं। आजकल उन्हें खुद से 34 साल छोटी गर्लफ्रेंड को लेकर ट्रोल किया जा रहा है। लेकिन मिलिंद सोमन की मानें तो वो इस ऐज गैप को लेकर बिल्कुल भी परेशान नहीं हैं। मिलिंद सोमन को लेकर हाल ही में एक रिपोर्ट छपी है, जिसमें उन्हें लेकर काफी बातें लिखी गई हैं। आप भी जानिए।

18 साल की लड़की से अफेयर
इस रिपोर्ट में छपा है कि उनकी 18 साल की फ्लाइट अटेंडेंट अंकिता के साथ उनका अनोखा रिश्ता है। इस अनोखे रिश्ते पर बाकी दुनिया से मिलिंग की अलग राय है। अपने 52 वें जन्मदिन पर मिलिंद सोमन नॉर्वे में इसी गर्लफ्रेंड के साथ छुट्टियां बितकर लौटें हैं। इसके बाद से उन्हें लेकर चर्चाओं का बाजार और भी ज्यादा गर्म हो गया है।

रिश्ते को लेकर सीरियस मिलिंद
बताया जा रहा है कि मिलिंद इस रिश्ते को लेकर काफी सीरीयस भी हैं। मिलिंद ने अंकिता के साथ अपनी एक सेल्फी और कुछ और भी तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर डाली। इसके बाद ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गईं। एक बार फिर उनके इस अफेयर को लेकर मिलिंद सोमन को ट्रोल करना शुरू कर दिया। इसके अलावा भी कुछ और बातें हैं

सोशल मीडिया पर मजाक
एक सोशल मीडिया यूजर ने इसका मजाक उड़ाते हुए लिखा है कि ‘मैं मिलिंद के बारे में जानकर काफी इंस्पायर हूं । इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि इसके बाद से मैं भी अब अपने बॉयफ्रेंड के किसी भी घड़ी पैदा होने का इंतजार कर रही हूं। हालांकि ऐसा नहीं है कि हर कोई मिलिंद के इस रिश्ते का मजाक उड़ा रहा है। कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो उनके साथ हैं।

कुछ लोगों ने किया सपोर्ट
इस कॉन्ट्रोवर्शल रिलेशनशिप को कुछ लोगों का सपोर्ट भी हासिल है। ये कोई और नहीं बल्कि सोशल मीडिया यूजर्स ही हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है कि उन्हें अभी मिलिंद सोमन को लेकर चल रहे इस मामले के बारे में पता चला। उन्होंने आगे लिखा है कि वो दोनों अडल्ट हैं इसलिए उन्हें किसी की मंजूरी की जरूरत नहीं। इसके साथ हीकई और बातें लिखी हैं।

सोशल मीडिया पर हिट मिलिंद
उसी सोशल मीडिया यूजर ने ये भी लिखा है कि इन दोनों ने  इस बारे में किसी की स्वीकृति मांगी है। इसलिए इन दोनों का मजाक ना उड़ाया जाए। इससे पहले भी मिलिंद कई रिलेशनशिप में रह चुके हैं। मिलिंद का तलाक तक हो चुका है। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि चलिए इस बार दुआ करते हैं कि मिलिंद की स्पेशल समवन अंकिता हो। ये है इस एक्टर की कहानी