पेरिस या इटली में नहीं, इस शहर में शादी करेंगे दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

deepika ranveer

बॉलीवुड का एक और क्यूट कपल शादी के बंधन में बंध सकता है, उनकी शादी कहां होगी इसको लेकर चर्चा गर्म है, जानिए दीपिका पादुकोण और रणवीर कहां शादी करेंगे।

New Delhi, Mar 06: बॉलीवुड में जल्द ही एक बार फिर से शहनाई बजने वाली है, हालांकि श्रीदेवी के निधन की खबर के बाद बॉलीवुड में किसी भी तरह का जश्न नहीं मनाया गया, लेकिन शो मस्ट गो ऑन, इसलिए अब फिर से बॉलीवुड में लाइफ पटरी पर आ गई है, बात कर रहे हैं दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बारे में, कहा जा रहा है कि सितंबर के अंत तक दोनों विवाह बंधन में बंध सकते हैं। खास बात ये है कि दोनों की शादी को लेकर काफी दिनों से कयास लग रहे हैं। यहां तक कि शादी का डेस्टिनेशन तक मीडिया में तय कर लिया गया, ये अलग बात है कि दीपिका या रणवीर ने इस की पुष्टि नहीं की है।

दीपवीर की शादी
बता दें कि पिछले काफी समय से रणवीर और दीपिका की शादी की खबरें आ रही हैं, खास तौर पर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी के बाद तो ये खबरें और जोर पकड़ने लगी थीं। हर फंक्शन में साथ दिखने वाले रणवीर दीपिका एक परफेक्ट कपल की तरह हैं, दोनों एक दूसरे का कॉम्प्लिमेंट भी करते हैं। दोनों को उनके फैन्स दीपवीर के नाम से पुकारते हैं।

कब होगी शादी
सवाल ये है कि दोनों की शादी कब होने वाली है, अभी तक दोनों कलाकारों या फिर उनके परिवार की तरफ से कोई पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक दोनों इसी साल सितंबर में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। मुंबई के अखबार ऐसी खबरों से भरे पड़े हैं। बताया जा रहा है कि हाल ही में रणवीर के पेरेंट्स ने शादी को लेकर कवायद शुरू की है।

रणवीर सिंह के पेरेंट्स गए बेंगलुरू
एक मनोरंजन पोर्टल में छपी खबर के मुताबिक रणवीर सिंह के पेरेंट्स हाल ही में बेंगलुरु गए थे, वो दीपिका पादुकोण के माता पिता से शादी की बात करने के लिए गए थे। बतया जा रहा है कि दोनों परिवार शादी को लेकर तैयार हैं, लेकिन अभी डीटेल सामने नहीं आई है, ये भी कहा जा रहा है कि दोनों परिवार जल्दी ही शादी करने के पक्ष में हैं। ये अलग बात है कि अभी तक इन खबरों की पुष्टि नहीं हो पाई है।

डिनर पर शादी की चर्चा
एक खबर ये भी है कि बेंगलुरु में रणवीर और दीपिका के पेरेंट्स रेस्टोरेंट में डिनर के लिए गए थे, वहीं पर खाने के दौरान शादी को लेकर भी चर्चा की गई थी, रेस्टोरेंट में मौजूद लोगों के मुताबिक रणवीर के माता पिता जल्दी शादी के पक्ष में हैं। उनको लगता है कि ये शादी का सही समय है। दोनों कलाकार अपने करियर के टॉप पर हैं।

कहां होगी शादी
पहले ये कहा जा रहा था कि दीपिका पादुकोण और रणवीर डेस्टिनेशन वेडिंग करना चाहते हैं। जिस तरह से विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने की थी, लेकिन दोनों के घरवाले चाहते हैं कि शादी मुंबई में हो, क्योंकि रणवीर सिंह की फैमिली के ज्यादातर रिश्तेदार मुंबई और दिल्ली में रहते हैं. इनमें से कोई भी रणवीर की शादी मिस नहीं करना चाहते.

दक्षिण भारतीय तरीके से होगी शादी
दीपिका और रणवीर की शादी को लेकर एक खबर ये भी आ रही है कि उनकी शादी दक्षिण भारतीय रीति रिवाजों से होगी। इसके लिए ताज लैंड्स एंड, सेंट रेजिस जैसे शानदार होटलों को बतौर वेन्यू के तौर पर आजमाया जा सकता है। शादी के बाद एक शादी के बाद शानदार रिसेप्शन पार्टी भी दी जाएगी, जिस में बॉलीवुड के तमाम दिग्गज लोग आएंगे। कुल मिलाकर दीपिका पादुकोण और रणवीर की शादी बहुत ही खास औऱ शानदार होने वाली है।