मिलिए सैफ और करीना कपूर के बेटे तैमूर के हमशक्ल से, 15 दिन का फर्क है

taimur ali khan

सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर की हमशक्ल से मिले हैं आप, दोनों को साथ में देख कर पहचान करना मुश्किल है कि तैमूर कौन हैं।

New Delhi, Oct 10: बॉलीवुड में इन दिनों स्टार किड्स की चर्चा हो रही है। कई स्टारकिड फिल्मों में डेब्यू करने वाले हैं। इनमें श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर और सैफ अली खान की बेटी सारा खान का नाम सबसे ऊपर लिया जा रहा है। सारा खान की फिल्म केदारनाथ की तो शूटिंग भी शुरू हो चुकी है। इस फिल्म में सारा के अपोजित एमएस धोनी फेम सुशांत सिंह राजपूत हैं। इसके अलावा सैफ के बेटे इब्राहिम को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं। अब बात करते हैं सैफ और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान के बारे में।

बॉलीवुड में छोटे स्टार किड्स में दो ही बच्चे सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहते हैं। एक हैं शाहरुख खान के बेटे अबराम और दूसरे सैफ और करीना के बेटे तैमूर अली खान। तैमूर पैदा होने के साथ ही सुर्खियों में आ गए थे। तैमूर इस नाम पर लोगों को आपत्ति थी। हालांकि लोग ये भूल जाते हैं कि हर माता पिता को अपने बच्चों के नाम रखने का पूरा अधिकार है। बहरहाल अब तैमूर थोड़े से बड़े हो गए हैं। उनकी प्यारी शक्ल को देख कर हर किसी का मन करता है वो उनको गोद में लेकर प्यार करे। नीली आंखों वाले तैमूर सोशल मीडिया के दुलारे हैं।

तैमूर की तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर अपलोड होती रहती हैं। लेकिन ये खबर तैमूर के साथ साथ एक बच्ची की भी है। हम आपको मिलवाने वाले हैं तैमूर की हमशक्ल से। जी हां, इनका नाम इनाया है और ये दुबई में रहती हैं। इनाया, तैमूर से केवल 15 दिन बड़ी है। इनाया का जन्म पिछले साल 2016 में 5 दिसंबर को हुआ था। तैमूर 20 दिसंबर, 2016 को पैदा हुए थे। दोनों का लुक एक साथ देखें तो दोनों में कोई फर्क नजर नहीं आता है। इनकी फोटो साथ में रख दें तो कोई भी कन्फ्यूज हो जाएगा कि इनमें से तैमूर कौन है।

सैफ और करीना का बेेटा तैमूर और इनाया की शक्ल काफी हद तक मिलती है। तैमूर की तरह ही इनाया की आंखे भी नीली हैं। वे दिखने में भी तैमूर की तरह क्यूट हैं। सोशल मीडिया पर तैमूर और इनाया की एक साथ फोटो वायरल हो रही हैं। हाल ही में inayaandtaimur के नाम से सोशल मीडिया पर एक अकाउंट बनाया गया है। इसमें तैमूर और इनाया की फोटोज शेयर की जा रही है। इनाया शोएब इस इंस्टाग्राम अकाउंट को बनाने वाले कजिन की बेटी है। कुल मिलाकर करीना कपूर और सैफ का बेटा तैमूर लगातार चर्चा में बना हुआ है। अब तो उसकी हमशक्ल भी सामने आ गई है।