जानिये, कितने पढे लिखे हैं आपके बॉलीवुड स्टार्स, कोई 10वीं फेल, तो किसी ने नहीं किये कॉलेज के दर्शन

क्या आपको पता है कि आपके फेवरेट स्टार ने कहां तक पढाई की है। आइये आपको बताते हैं कि बॉलीवुड में कौन-कौन सेलिब्रिटी कितने पढे हैं।

New Delhi, Jul 26 : बॉलीवुड स्टार्स की पर्सनल लाइफ के बारे में जानने के लिये कई फैंस उत्सुक रहते हैं, उनके पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जाता है कि किस स्टार के बारे में लोग कितना जानना चाहते हैं। क्या आपको बता दें कि बॉलीवुड के कौन से स्टार कितने पढे लिखे हैं। आपके मन में भी ये सवाल जरुर उठता होगा, कि आखिर आपके फेवरेट स्टार ने कहां तक पढाई की है। आइये आपको बताते हैं कि बॉलीवुड में कौन-कौन सेलिब्रिटी कितने पढे हैं।

सलमान खान
सुपरस्टार सलमान खान भले बॉलीवुड के सबसे सफल हीरो में गिने जाते हों, लेकिन वो पढाई में उतने सफल नहीं रहे। दबंग खान ने सिंधिया स्कूल ग्वालियर और सेंट स्टीन्सलॉ स्कूल से अपनी पढाई की है, फिर वो मुंबई आ गये। उन्होने मुंबई के नेशनल कॉलेज में एडमिशन लिया था, लेकिन वो कभी कॉलेज पढाई करने नहीं गये। यानी सलमान भाईजान 12वीं तक पढे हैं।

कंगना रनौट
अपने दम पर बॉलीवुड में जगह बनाने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौट 12वीं में फेल हो गई थीं, इसके बाद उन्होने पढाई छोड़ने का मन बना लिया। फिर वो मॉडलिंग के लिये दिल्ली और मुंबई आ गयी। कंगना अपने कई इंटरव्यूज में कह चुकी हैं, कि उनकी अंग्रेजी कमजोर थी, जिस वजह से उनका बहुत मजाक उड़ाया जाता था। हालांकि अपनी एक्टिंग के दम पर उन्होने अपनी प्रतिभा और काबिलियत का लोहा मनवा दिया।

अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार साधारण स्टूडेंट रहे हैं, हालांकि पढने में उनकी कोई खास दिलचस्पी नहीं थी, लेकिन घर वालों की वजह से वो पढाई करते थे। अक्षय कुमार ने डॉन बॉस्को स्कूल से पढाई करने के बाद दिल्ली के खालसा कॉलेज से ग्रेजुएशन किया, इसके बाद वो बैंकॉक मार्शल आर्ट सीखने के लिये चले गये थे। वहां से लौटने के बाद उन्होने बॉलीवुड में अपनी जगह बनाई।

आलिया भट्ट
चर्चित फिल्ममेकर की बेटी आलिया कम उम्र में ही फिल्मों में अपनी पहचान बनी ली है। वो ज्यादा पढी-लिखी नहीं हैं, साल 2012 में स्टूडेंट ऑफ द ईयर से डेब्यू करने वाली आलिया ने स्कूल के बाद ही अपना फिल्मी करियर शुरु कर दिया। Alia Bhattउसके बाद से उन्हें लगातार फिल्में ऑफर हो रही है। आलिया सिर्फ 12वीं तक पढी हैं, उसके बाद उन्होने फिल्मों का रुख कर लिया और पढाई अपने आप छूट गई।

दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण ने बंगलुरु के सोफिया हाई स्कूल से 12वीं तक की पढाई की है, इसके बाद उन्होने बंगलुरु के माउंट कारमेल कॉलेज में एडमिशन लिया था, deepika Padukoneलेकिन मॉडलिंग की वजह से उन्होने पढाई बीच में ही छोड़ दी, उसके बाद वो पढाई कभी पूरी नहीं कर पाई। आपको बता दें कि दीपिका मौजूदा दौर में बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन
दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला रह चुकी ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी ग्रेजुएशन पूरा नहीं किया है। मुंबई के जय हिंद कॉलेज से एक साल पढाई के बाद वो आर्किटेक्चर की पढाई करने के लिये रहेजा कॉलेज चली गई थी। फिर बाद में पढाई छोड़ मॉडलिंग की दुनिया में आ गई। इसके बाद वो फिल्मों में बिजी हो गई और पढाई पीछे छूट गई।