बॉलीवुड में वंशवाद पर छिड़ी बहस, कंगना रानौत ने इंडस्ट्री को सन्न कर रख दिया

बॉलीवुड में एक बार फिर से वंशवाद को लेकर बड़ी बहस छिड़ गई है। इस बार कंगना रानौत फुल फॉर्म में नजर आ रही हैं। इसके साथ ही इंडस्ट्री सन्न रह गई है।

New Delhi, Dec 03: बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद काफी लंबे वक्त से चला आ रहा है। इसे लेकर बहस लगातार जारी है। लेकिन इस बीच कंगना रानौत ने इसके खिलाफ आवाज बुलंद कर दी है। देखा जाए तो काफी हद तक इसका श्रेय कंगना को ही जाता है। हाल ही में कॉफी विद करण नाम के शो में कंगना ने करण जौहर पर ही इसके लिए निशाना साधा था। उन्होंने कई बड़ी बातें कही थी।

करण के सामने दिया बेबाक बयान
कॉफी विद करण में कंगना ने करण जौहर के सामने ही उन्हें बॉलीवुड में वंशवाद का सबसे बड़ा ध्वजवाहक कहा था। इसके बाद से करण और कंगना में काफी तल्खियां देखने को मिली हैं। कहा जाता है कि करण जौहर का फोकस बॉलीवुड के स्टार किड्स पर रहता है। वो स्टार किड्स को मौका देने के लिए जाने जाते हैं। इस मामले में करण ने बड़ा रिकॉर्ड मेंटेन किया है।

करण को बताया वंशवाद का ध्वजवाहक
‘कॉफी विद करण’ में कंगना ने करण को वंशवाद का ध्वजवाहक कहा था। तभी से ही ये बहस और गरम हो गई है। इसके बाद से मीडिया द्वारा लगभग सभी स्टार्स से इस बारे में सवाल पूछे गए हैं। हाल ही में सलमान खान से भी इस बारे में सवाल पूछा गया। सलमान ने कहा कि कंगना की वजह से ही उन्हें बॉलीवुड में वंशवाद का सही मतलब समझ में आया है।

शाहरुख ने दिया ऐसा बयान
हाल ही में शाहरुख और आमिर खान ने भी इस बारे में अपने अपने बयान दिए थे। जब शाहरुख से इस बारे में सवाल पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि वो वंशवाद को नहीं समझते हैं। यानी उन्होंने कंगना के बयानों पर सीधा वार किया और कहा कि वो वंशवाद को समझ भी नहीं सकते। उन्होंने कहा कि वो दिल्ली के रहने वाले हैं और 25 साल उम्र में मुंबई आ गए थे।

शाहरुख का कंगना पर निशाना
इसके बाद शाहरुख ने कहा कि वो वंशवाद के बारे में किसी भी बहस को अब तक नहीं समझ पाए हैं। इस मामले में आमिर खान ने अपनी अलग ही राय रखी है। उन्होंने कहा है कि वंशवाद तो पूरी दुनियाभर में है। उन्होंने कहा कि अगर सामने वाले को काम समझ में आता है, तो उसके साथ काम करना चाहेंगे। उन्होंने कहा कि वो ये नहीं देखेंगे कि सामने वाला किस परिवार से है।

आमिर भी कंगना के खिलाफ
हाल ही में कंगना को कॉफी विद करण शो में बुलाया गया था। इस शो में कंगना से उनके करियर की तरक्की के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने साफ कहा कि वंशवाद की वजह से बॉलीवुड में टैलेंटेड लोग पीछे रह जाते हैं। कंगना ने सीधा निशाना करण जौहर पर साधा था। उन्होंने करण के ही सामने उन्हें वंशवाद का सबसे बड़ा ध्वजवाहक कहा था। इसके बाद ये बहस और भी ज्यादा तेज हो गई।

सलमान ने दिया साथ
आपको याद होगा कि इससे पहले कंगना रानौत ने ऋतिक रोशन के खिलाफ ऐसे ऐसे बयान दिए थे कि पूरे देश से उन्हें समर्थन मिला था। ऋतिक ने कंगना पर कई आरोप लगाए थे लेकिन कंगना ने एक ही बार में उनकी बोलती बंद कर दी थी। कंगना ने अब बॉलीवुड में वंशवाद के खिलाफ आवाज उठाई है। देखना है कि आगे चलकर कितने स्टार्स उनका समर्थन करते हैं।