अनुष्का शर्मा और विराट कोहली, हाथों में हाथ और दिल की बात, जम गई जोड़ी

virat anushka

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर छा गई है, इस में दोनों एक दूसरे के हाथों में हाथ डाले दिल की बात करते दिखाई दे रहे हैं।

New Delhi, Nov 13: फिल्मी दुनिया और क्रिकेट का पुराना संबंध है, दोनों ही से ग्लैमर जुड़ा हुआ है। हाल के दिनों मे तो ये लगाव ज्यादा देखा जा रहा है। कई क्रिकेटरों के बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ अफेयर के चर्चे हो रहे हैं। इनमें से कुछ हकीकत में बदल गए हैं, जैसे युवराज सिंह और हेजल कीच, जहीर खान और सागरिका घाटगे। इसके अलावा एक और कपल है जो सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहता है। टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली और बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा, दोनों के अफेयर की खबरें अब हकीकत में बदल चुकी हैं। एक इंटरव्यू में विराट ने ये माना था कि अनुष्का उनकी जिंदगी में बेगद अहम हैं। इस बारे में उन्होंने जहीर खान से बात भी की थी।

विराट अनुष्का का ‘प्रेम’
इन दोनों की कई तस्वीरें अब तक वायरल हो गई हैं। दोनों ही एक दूसरे के साथ दिखाई देते हैं, खास बात ये है कि विराट या फिर अनुष्का अभी तक अपने रिश्ते को लेकर पब्लिकली नहीं बोलते हैं। ये ठीक भी है, दोनों के बीच का रिश्ता बेहद निजी है, उसके बारे में किसी को बताने की क्या जरूरत है। हां समय समय पर दोनों की तस्वीरें उनके रिश्ते और प्रेम के बारे में बहुत कुछ कह जाती हैं।

हाथों में हाथ, दिल की बात
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की एक तस्वीर फिर से वायरल हो रही है। शनिवार को दोनों मुंबई में इंडियन स्पोर्ट्स ऑनर कार्यक्रम में हाथों में हाथ डाले नजर आए.दोनों बेहद खूबसूरत लग रहे थे। इस इवेंट को विराट कोहली फाउंडेशन ने आयोजित किया था। जाहिर है कि इस में अनुष्का को तो आना ही था। दोनों जब साथ साथ इवेंट में आए तो सबकी निगाहें उनकी तरफ घूम गई।

अनुष्का आकर्षण का केंद्र
इस इवेंट में अनुष्का शर्मा और विराट साथ साथ आए, दोनों एक दूसरे के हाथों में हाथ डाल कर आए थे। अनुष्का ने रेड कलर की शूबसूरत ड्रेस पहनी थी, तो वहीं विराट ब्लैक आउटफिट में बेहद हैंडसम नजर आ रहे थे। दोनों को देखते हुए तमाम फोटोग्राफर उनकी फोटो खींचने के लिए बेताब हो उठे। विराट और अनुष्का ने भी किसी को निराश नहीं किया और उनको शानदार पोज दिए।

शानदार है कैमिस्ट्री
कोहली और अनुष्का के बीच की कैमिस्ट्री बेहद ही शानदार है। दोनों एक दूसरे को कॉम्प्लीमेंट करते हैं। इस इवेंट में विराट और अनुष्का एक दूसरे के साथ बहुत खुश नजर आ रहे थे. साथ ही दोनों की नजदीकियां भी देखते ही बन रही थी.इस से पहले भी दोनों कई इवेंट में साथ साथ दिख चुके हैं। हाल ही में ये दोनों एक विज्ञापन में भी दिखाई दिए थे। उसमें दोनों के बीच का प्यार साफ दिखाई दे रहा था।

जल्द शादी की उम्मीद
विराट और अनुष्का को लेकर इन दिनों लगातार खबरें आ रही हैं कि वो शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि अभी तक इन खबरों की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन कहा जा रहा है कि दिसंबर क महीने में दोनों शादी कर सकते हैं। विराट और अनुष्का ने अपने अपने काम से छुट्टी ले ली है। इसी को आधार बना कर कहा जा रहा है कि वो शादी करने वाले हैं।

अनुष्का का ख्याल रखते हैं
कोहली अनुष्का का काफी ख्याल रखते हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने इस बारे में भी बताया था कि किस तरह से अनुष्का ने उनको बदल के रख दिया। वो पहले काफी अग्रेसिव हुआ करते थे, लेकिन जब से अनुष्का उनकी जिंदगी में आई हैं वो शांत रहने लगे हैं। उन्होंने बताया कि अनुष्का के कारण उनकी जिंदगी में बहुत बदलाव आया है। विराट ने कहा कि अनुष्का का उनकी लाइफ में आना वरदान से कम नहीं है।

विवादों के दौरान एक दूसरे के साथ
विराट और अनुष्का के रिश्तों को लेकर लगातार खबरें छपती रहती हैं। अगर विराट खराब खेलते हैं तो इसके लिए अनुष्का को जिम्मेदार ठहराया जाता है। विराट ने बताया कि पहले इस तरह की खबरों से वो परेशान होते थे, लेकिन अब उनको पता है कि ये खबरें बिना किसी आधार के लिखी गई हैं। हर किसी को जवाब देने की जरूरत नहीं होती है। जितने भी विवाद हुए हैं उस दौरान विराट और अनुष्का एक दूसरे के साथ खड़े दिखाई दिए हैं।