सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा की इतनी घटिया हरकत! दर्ज हुई FIR

salman khan shera 1

सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा पर एक महिला ने रेप की धमकी देने का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। जानिए क्या है पूरा मामला

New Delhi, Oct 21: सलमान खान फिल्मी दुनिया के भाई हैं, हर कोई उनको भाई कह कर ही बुलाता है, लेकिन एक शख्स ऐसा है जो उनको मालिक कह कर बुलाता है। इनका नाम है शेरा और ये सलमान के बॉडीगार्ड हैं, पिछले 20 साल से सलमान के साथ साए की तरह रहने वाले शेरा अब चर्चा में हैं। इस बार गलत कारणों के चलते, शेरा पर एक महिला ने रेप की धमकी देने का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने शेरा के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। आरोप लगाने वाली महिला एक एनजीओ में काम करती है, इस महिला ने बिग बॉस के घर से निकले जुबैर खान की मदद की थी।

क्या है शिकायत में
जिस महिला ने शिकायत दर्ज कराई है उसका कहना है कि उसने जुबैर खान की मदद की थी। बिग बॉस के घर से निकाले गए salman khan shera 1जुबैर ने सलमान खान पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए लोनावला थाने में केस दर्ज कराया था। शेरा पर आरोप लगाने वाली महिला खुद को जुबैर खान की बहन बताती है। बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद वो कई बार जुबैर के साथ दिखाई दी है।

शेरा पर आरोप
एनजीओ में काम करने वाली इस महिला का आरोप है कि सलमान के बॉडीगार्ड शेरा ने उसे 20 अक्टूबर को फोन किया। महिलाsalman khan shera 1 के मुताबिक, शेरा ने उससे जुबेर की मदद ना करने को कहा। पीड़ित महिला ने कहा कि शेरा ने उस से कहा कि वो भाई को परेशान क्यों कर रही है। क्यों उनको तकलीफ पहुंचा रही है। जो भी मुद्दा है वो आपस में मिल बैठ कर शांत कर लो। इस पर महिला ने कहा कि वो कमजोर का साथ जरूर देगी।

शेरा के खिलाफ FIR
इसके बाद महिला ने आगे बताया कि शेरा इस बात पर भड़क गया और उसके साथ फोन पर बी गंदी भाषा का इस्तेमाल करनेsalman khan shera 1 लगा। शेरा ने कहा कि तुम हमको बदनाम करोगी, इसी के बाद कथित तौर पर रेप की धमकी दी गी। महिला के मुताबिक, उसने शेरा की उस कॉल को रिकॉर्ड कर लिया है। कॉल की रिकॉर्डिंग को पुलिस को सौंप दिया है। इसके बाद पुलिस ने शेरा के खिलाफ आईपीसी की धारा 509 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

कौन है शेरा ?
पिछले 20 साल से सलमान के बॉडीगार्ड शेरा का पूरा नाम गुरमीत सिंह जॉली है। बॉलीवुड में उनको शेरा के नाम से ही जानाsalman khan shera 1 जाता है। सलमान के लिए शेरा परिवार के सदस्य की तरह हैं। सलमान को जहां पहुंचना होता है, शेरा उस जगह का एक दिन पहले ही जायजा ले लेते हैं। शेरा बॉडी बिल्डिंग में जूनियर मिस्टर मुंबई और जूनियर मिस्टर महाराष्ट्र जैसे खिताब जीत चुके हैं।

सिक्योरिटी कंपनी के मालिक हैं शेरा
बॉलीवुड में सेलेब्रिटीज को सुरक्षा देने का काम शेरा पिछले काफी समय से कर रहे हैं। शेरा का कहना है कि वो सलमान कीsalman khan shera 1 हिफाजत एक दोस्त की तरह करते हैं। वो मुंबई में सलमान के पड़ोस में रहते थे। उसके बाद सोहेल खान ने उनको सलमान का बॉडीगार्ड बनने के लिए कहा था। शेरा की खुद की सिक्योरिटी कंपनी भी है, जिसका नाम टाइगर सिक्योरिटी है। सलमान के कहने पर उन्होंने एक इवेंट कंपनी भी खोली है।

सलमान खान की परछाई हैं शेरा
शेरा को सलमान की परछाई कहा जाता है। कोई भी मौका हो सलमान के साथ शेरा जरूर रहेगा। जिस जगह सलमान को जानाsalman khan shera 1 होता है वहां पर शेरा एक दिन पहले पहुंच जाते हैं। कई बार तो सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए शेरा कई किलोमीटर पैदल तक चलते हैं। शेरा बॉलीवुड के सबसे फेमस बॉडीगार्ड हैं। वो हॉलीवुड के सेलेब्रिटीज को भी सुरक्षा देते हैं। हाल ही में जस्टिन बीबर को उन्होंने सुरक्षा मुहैया कराई थी।

फिल्मों में भी दिखाई दिए हैं
शेरा केवल निजी जिंदगी में ही नहीं बल्कि फिल्मों में भी सलमान के साथ दिखाई दिए हैं। फिल्म बॉडीगार्ड जिसमें सलमान ने salman khan shera 1एक बॉडीगार्ड की भूमिका निभाई थी वो शेरा पर भी आधारित बताई जाती है। इस फिल्म के टाइटल गाने में शेरा सलमान के साथ दिखाई भी दिए थे। फिल्म में सलमान ने शेरा की कंपनी टाइगर सिक्योरिटी का प्रचार भी किया था। इस से पता चलता है कि दोनों के बीच कितनी जोरदार बॉन्डिंग है।

शेरा के बेटे को लॉन्च करेंगे सलमान
फिल्मी दुनिया में ये कयास भी लगाया जा रहा है कि सलमान शेरा के बेटे को लॉन्च करने वाले हैं। शेरा के बेटे का नाम टाइगर है।salman khan shera 1 वो सलमान की फिल्म सुल्तान में असिस्टेंट डायरेक्टर थे. उनके करियर को संवारने का जिम्मा सलमान ने उठाया है। वो उनके लिए फिल्म को प्रोड्यूस कर सकते हैं। कुल मिलाकर शेरा सलमान के लिए परिवार का हिस्सा है। अब शेरा पर एक महिला ने रेप की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस से शेरा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।