दूब में छुपे हैं सेहतमंद होने के राज, एक घास में कई बीमारियों का इलाज

क्या आप जानते हैं कि दूब में सेहतमंद होने के कई राज छुपे हैं। जी हां, इसमें कई ऐसी गुणकारी बातें हैं, जो आपको हमेशा के लिए निरोगी बना सकती हैं।

New Delhi, Dec 22: दूब जी हां दूब, जिसे आप पूजा और अनुष्ठान में इस्तेमाल करते हैं। इस दूब के कई ऐसे फायदें हैं, जो आपको बेहद ही सेहतमंद बना सकते हैं। जी हां आम तौर पर दूब का इस्तेमाल अनुष्ठानों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके अलावा दूब कई तरह के औषधीय गुणों से भी भरपूर होती है। आप भी जानिए इसकी खास बातें।

क्या कहता है आयुर्वेद
आयुर्वेद में दूब को काफी गुणकारी और स्वास्थ्य वर्धक माना गया है। आयुर्वेद के मुताबिक दूब पर जब ओस पड़ी हो तो उस पर चलने से ही नेत्र ज्योति बढ़ती है। जी हां सुबह के वक्त अगर आप ओस पड़ी दूब पर नंगे पैर चलेंगे तो आपकी आंखों की रोशनी बढ़ने लगती है। इसके साथ ही आपको शरीर में खून का संचार तेजी से होने लगता है। इसके और भी कई फायदे हैं।

सिरदर्द से ऐसे पाएं छुटकारा
डॉक्टर्स और तमाम हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि सिरदर्द और तनाव से छुटकारा पाने के लिए दूब काफी फायदेमंद साबित होती है। जी हां दूब काफी लाभदायक है। जिन लोगों को अक्सर तनाव की शिकायत रहती है। ऐसे लोग दूब को पीसकर उसका लेप अपने पैरों में लगा सकते हैं। ऐसा करने पर मस्तिष्क को ठंडक मिलती है और दिमाग की बौखलाहट शांत हो जाती है।

दूब पीसकर उसमें चूना मिलाएं
आयुर्वेद में स्वास्थ्य के लिए कई बातें बताई गई हैं। इसमे दूब के लिए कई बातें लिखी गई हैं। डॉक्टर्स और हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि जिन लोगों को सिर दर्द की परेशानी अक्सर रहती है, वो लोग दूब को पीसकर उसमें थोड़ा सा चूना मिला सकते हैं। फिर इस लेप को सिर पर लगाएं। इससे सिरदर्द से बहुत आराम मिलता है। दूब के और भी कई शानदार फायदे हैं।

ल्यूकोरिया में लाभकारी है दूब
दूब के इस्तेमाल से महिलाओं को कई बीमारियों छुटकारा मिल सकता है। ल्यूकोरिया और यूरीन इंफेक्शन जैसी बीमारियों में इसका इलाज उत्तम माना जाता है। जी हां अगर आपको भी ल्यूकोरिया और यूरीन इंफेक्शन जैसी बीमारियां हैं, तो आप सुबह सुबह दूब में नंगे पैर चलें। ऐसा करने से शरीर में बुरे तत्वों का नाश होता है और पॉजिटिव वेब्स नितकलने लगती हैं।

खून बढ़ाने में मददगार
दूब खासतौर पर खून बढ़ाने में मददगार होता है। कई बार देखा गया है कि महिलाओं को एनीमिया जैसी भयंकर बीमारी हो जाती है। इसके लिए आप दूब का रस पी सकती हैं। बताया जाता है कि दूब का रस पीने से बहुत ही जल्द एनीमिया से छुटकारा मिल जाता है। इसके अलावा हर शख्स के शरीर में दूब प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी कारगर साबित होती है।

प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है दूब
दूब आपके शरीर को सेहतमंद बनाती है। शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बनाए रखने में दूब काफी फायदेमंद है। दूब में एंटी-वायरल और एंटी माइक्रोबियल गुण होते हैं। इस वजह से ये किसी भी बीमारी से लड़ने की क्षमता को बढ़ाता है। दूब का काढ़ा बनाकर उससे कुल्ला करने से मुंह के छाले मिट जाते हैं। इसे पीसकर इसका लेप सिर पर लगाएं तो इससे नकसीर बंद हो जाती है।