ये ड्राई फ्रूट सिर्फ 7 दिन में बीमारी खत्म कर देगा, पुरुषों के लिए ये बेहद खास है

एक ड्राई फ्रूट आपको ताउम्र बीमारियों से दूर रख सकता है। जी हां गंभीर से गंभीर बीमारियों का इलाज इसके सहारे आप सिर्फ 7 दिन में ही कर सकते हैं। पढ़िए ये बड़ी खबर

New Delhi, Feb 13: क्या आप जानते हैं कि एक ड्राई फ्रूट की बदौलत आप कई बीमारियों से दूर रह सकते हैं। आप गंभीर से गंभीर बीमारियों को खुद से दूर रख सकते हैं। इतने सारे राज एक छुआरे में छुपे हैं। जी हां इसे खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद बताया गया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं कि छुआरा आपके लिए कितने मायनों में सबसे सही फल साबित हो सकता है।

बड़े काम का है छुआरा
आप सेहतमंद रहने के लिए छुआरे का हलवा खा सकते हैं। खास तौर पर पुरुष अगर छुहारे का हलवा खाते हैं तो भी उन्हें इसका जबरदस्त फायदा होता है। छुआरे को बीज निकालकर मिक्सी में पीस लें। अब एक बर्तन में छुहारे डालें। इसमें दूध, घी मिलाकर अच्छी तरह से हिलाएं। अच्छी तरह मिक्स होने पर गैस बंद कर दें। छुहारे के लड्डू या छुहारा पाक भी पुरुषों की कमजोरी दूर करता है।

इसकी तासीर गर्म होती है
छुआरे की तासीर गर्म होती है और ये शरीर को स्वस्थ रखता है। छुहारे से ज्यादा पौष्टिकता होती है। छुहारे का सेवन तो सालभर किया जा सकता है, क्योंकि ये सूखा फल बाजार में सालभर मिलता है। छुहारा आमाशय को बल प्रदान करता है। इसकी तासीर गर्म होने की वजह से ठंड के दिनों में इसका सेवन नाड़ी के दर्द में भी आराम देता है।

दिल को मजबूत बनाता है
छुहारे को खुश्क फलों में गिना जाता है, जिसके इस्तेमाल से शरीर हृष्ट-पुष्ट बनता है। शरीर को शक्ति देने के लिए मेवों के साथ छुहारे का प्रयोग किया जाता है। छुहारे दिल को शक्ति प्रदान करते हैं। ये शरीर में खून की वृद्धि करते हैं। इसके अलावा साइटिका रोग से पीड़ित लोगों को इससे विशेष लाभ होता है।इसके सेवन से दमे के रोगियों के फेफड़ों से बलगम आसानी से निकल जाता है।

भूख बढ़ाए, खाना पचाए
भूख बढ़ाने के लिए छुहारे का गूदा निकाल कर दूध में पका लें। इसके बाद इसे उसे थोड़ी देर पकने के बाद ठंडा करके पीस लें। ये दूध बहुत पौष्टिक होता है। इससे भूख बढ़ती है और खाना भी पच जाता है। इसके अलावा महिलाओं में प्रदर रोग बड़ी बीमारी है। छुआरे की गुठलियों को कूट कर घी में तल कर, गोपी चन्दन के साथ खाने से प्रदर रोग दूर हो जाता है।

महिलाओं को प्रदर रोग से छुटकारा
इसके अलावा आप छुहारे को पानी में भिगो दें। इसके गल जाने पर इसे हाथ से मसल दें। इस पानी का कुछ दिन प्रयोग करें। इससे शरीर में मौजूद जलन दूर होती है। हां अगर आप पतले हैं और मोटा होना चाहते हैं तो छुआरे का सेवन करें। इसका रोजाना सेवन आपके लिए वरदान साबित हो सकता है। अगर आप मोटे हैं तो इसका सेवन सावधानीपूर्वक करें।

दमा की परेशानी पल भर में दूर
अगर आपको दमा की शिकायत है तो दो-दो छुहारे सुबह-शाम चबा-चबा कर खाएं। इससे कफ और सर्दी से छुटकारा मिलता है।  अगर आपके शरीर पर कहीं घाव है तो छुहारे की गुठली को पानी के साथ पत्थर पर घिस कर उसका लेप घाव पर लगाएं, घाव तुरंत भर जाएगा। कुल मिलाकर कहें तो इस ड्राई फ्रूट में ऐसे गुण भरे पड़े हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होते हैं।