सर्दियों में शरीर की ताकत बढ़ाने का अचूक नुस्खा, गोंद के लड्डू में चमत्कारिक गुण

गोंद के लड्डू में वो खास बातें हैं, जो सर्दियों में आपके शरीर को ताकत से भर सकती हैं। आपको हम बता रहे हैं कि इसके फायदे क्या क्या हैं।

New Delhi, Nov 23 : शरीर कमजोर रहना, शरीर में थकावट महसूस होना, बार बार थकान लगना और शरीर का शिथिल पड़ जाना, ये कुछ ऐसी बीमारियां में जो आज के दौर में युवाओं को काफी ज्यादा हो रही हैं। इसलिए अगर आपको इन समस्याओं से निजात पाना है तो सर्दियों के दजौरान आपको एक खास काम करना चाहिए। गोंद के लड्डू खाइए और शरीर को पहले से ज्यादा ताकतवर बनाइए।

इसमें हैं खास तत्व
जी हां कहा जाता है कि शरीर की कमजोरी को दूर करने के लिए गोंद की लड्डुओं में खास तत्व होते हैं। इस दौरान ये लड्डू खाना काफी फायदेमंद साबित होता है। खासतौर पर ठंड में मौसम में तो इनका सेवन जरूर करना चाहिए। इसके लिए हम कुछ खास बातें आपको बता रहे हैं। दरअसल सर्दियों में भूख ज्यादा लगती है। इस वजह से भारी चीजें आसानी से डायजेस्ट हो जाती हैं।

सर्दियों में एक लड्डू रोज
गोंद से बने लड्डू या फिर देसी घी से बनी चीजों को काफी ताकतवर कहा जाता है। सर्दियों में ये भारी चीजे आसानी से पच जाती हैं। डॉक्टर्स और हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि सर्दियों में रोजाना नाश्ते में एक गोंद का लड्डू जरूर खाएं। इससे शरीर की कमजोर कोसों दूर चली जाती है। शरीर को नई ऊर्जा मिलती है और दिन भर शरीर में स्फूर्ति बरकरार रहती है।

ऐसे करें इस्तेमाल
गोंद के लड्डुओं को बनाते वक्त आप इसमें गोंद के साथ मूंग दाल का आटा डाल सकते हैं। आप चाहें तो इसमें सोयाबीन का आटा भी मिला सकते हैं। तमाम हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि इससे लड्डू का टेस्ट और बेनिफिट्स दोनों ही बढ़ जाते हैं। इसके साथ ही डॉक्टर्स कहते हैं कि सर्दियों के दौरान महिलाओं को खास तौर पर गोंद के लड्डुओं का सेवन करना चाहिए।

प्रेग्नेंसी में सबसे फायदेमंद
जी हां कहा जाता है कि प्रेग्नेंसी के बाद गोंद का लड्डू खाने से शरीर को नई ताकत मिलती है। इसका रोजाना सेवन करने से मामं और बच्चा दोनों ही स्वस्थ रहते हैं। इसके साथ ही गोंद का लड्डू ब्रेसेट फीडिंग के दौरान मदर मिल्क का प्रोडक्शन बढ़ाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि जिन महिलाओं को कम वजन की शिकायत है, उन्हें रोजाना एक गोंद का लड्डू खाना चाहिए।

महिलाओं के लिए वरदान
जी हां कम वजन वाली महिलाओं को दूध के साथ गोंद का लड्डू खाना चाहिए। इससे शरीर का वजन कतो बढ़ता ही है, साथ ही शरीर की कमजोरी भी दूर हो जाती है। अगर आप घर में ही ये लड्डू बनाना चाहते हैं तको सबसे पहले एक पैन में घी डालकर गोंद को तल लें। इसके बाद इन्हें मिक्सी में पीस लें। इसके बाद पिसी हुई शक्कर, गोंद, इलायची पाउडर और घी मिलाकर लड्डू बना लें।

कुछ बातों का ध्यान रखें
हां कुछ बातें ऐसी हैं, जिनके बारे में आपको ध्यान रखना चाहिए। डॉक्टर्स बताते हैं कि अगर आपका वजन ज्यादा है तो एक दिन में एक ही लड्डू खाएं। गोंद के लड्डू को ज्यादा खाने से शरीर का वजन बढ़ता है। इसके साथ ही कहा जाता है कि एक दिन में दो से ज्यादा गोंद के लड्डुओं का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे कब्ज की समस्या हो सकती है क्योंकि ये बेहद गरिष्ठ होते हैं।