एक इमली के अनेक फायदे, फिट रहने का सबसे हिट घरेलू नुस्खा

आज हम आपको फिट रहने का सबसे फायदेमंद घरेलू नुस्खा बता रहे हैं। अगर आपको बीमारियों से दूर रहना है तो रोजाना इमली का सेवन करें। पढ़िए आखिर क्यों

New Delhi, Jan 30: इमली के स्वाद की वजह से इसका नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है। इमली खाना सभी को पसंद है। इसका पेड़ सभी जगह आसानी से मिल भी जाता है। इसका प्रयोग कई चीज़ो में किया जाता है। इमली दक्षिण भारतीय व्यंजनों में प्रयोग किये जाने वाले सबसे सामान्य मसालों में से एक है। आज हम आपको इसके द्वारा फिट रहने का घरेलू नुस्खा बता रहे हैं।

हर रोग होगा दूर
इमली का प्रयोग हमारे शरीर को कई प्रकार के रोगों और बीमारियों से बचाने के लिए भी किया जाता है। इमली में बीमारियां दूर करने की क्षमता होती है। इसके अलावा ये कई ऐन्टिसेप्टिक गुणों से भरपूर होती है।  इसका सेवन शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है।इमली कई प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर होती है जैसे विटामिन सी और विटामिन ए।

एक इमली में इतने तत्व
इसके साथ ही इसमें फास्फोरस, कैल्शियम, आयरन, मैंगनीज, पोटैशियम और फाइबर जैसे खनिज तत्व होते हैं। बालों के झड़ने और कई प्रकार के विकारों को ये दूर करता है। कहा जाता है कि खोपड़ी में सीबम उत्पादन को नियंत्रित करने के लिए इमली सबसे अच्छे समाधानो में से एक है। इसके अलावा, इमली आपके बालों को मजबूत बनाने और बालों के झड़ने को रोकने के लिए जानी जाती है।

त्वचा संबंधी रोग दूर होंगे
इमली में मौजूद विटमिन सी, ए और अन्य एंटीऑक्सीडेंट्स इसे कील, मुंहासों जैसी स्किन के लिए प्राकृतिक उपचार है। इमली में प्राकृतिक एंटी माइक्रोबियल गुण होते हैं। इससे त्वचा को सुकून मिलता है। इमली का गूदा हल्दी के साथ मिश्रित करने पर त्वचा के संक्रमणों से काफी प्रभावी तरीके से लड़ने में सक्षम है। इमली में हाइड्रोक्सिल एसिड की बहुत अधिक मात्रा होती है।

वजन कम करने में फायदेमंद
ये एसिड शरीर में बनने वाली अतिरिक्त चर्बी को बर्न करने वाले एन्ज़ाइम को बढ़ाता है। इस तरह से शरीर का वजन कम करने में मदद मिलती है। पीलिया के मरीज को इमली का पानी देना बहुत ही फायदेमंद होता है। इसके अलावा इमली के फूल और पत्तों को पानी में अच्छी तरह से उबालकर उसके रस को भी पीने से पीलिया जैसे रोग में आराम मिलता है।

आंखों के लिए शानदार
आँखो के लिए भी इमली बहुत फायदेमंद होती है। आँखो में होने वाली जलन, लालपन और किसी कारणवश आँखो में होने वाले दर्द से राहत पाने के लिए इमली के पत्तों का प्रयोग किया जाता है। इमली के प्रयोग से बवासीर को ख़त्म किया जा सकता है। इसके सेवन के लिए इमली के फूल और पत्तों को पीसकर इसका जूस तैयार कर लें और पाइल्स के मरीज को दें। बवासीर का इससे बेहतर घरेलू नुस्खा कोई नहीं है।

स्वस्थ रहने का फिट फॉर्मूला
कुल मिलाकर कहें तो इमली को स्व्स्थ रहने का फिट फॉर्मूला कहा जा सकता है। आप इसके जरिए अपने शरीर से कई बीमारियों को दूर कर सकते हैं। गंभीर से गंभीर रोगों का इलाज भी इमली के सेवन से दूर हो जाता है। पीलीया, बवासीर, बालों की परेशानी को लेकर लोग महंगे इलाज कराते हैं लेकिन ये भूल जाते हैं कि घर में ही कुछ ऐसे प्राकृतिक तत्व मौजूद हैं, जिनसे हर बीमारी का आसान इलाज हो जाता है।