सुबह को इन 8 गलतियों से बचें, पूरा दिन शानदार रहेगा, सेहत रहेगी जानदार

health mistakes

सुबह को अगर इन 8 गलतियों से आप बचेंगे तो आपका दिन शानदार और सेहत जानदार रहेगी। हम किन गलतियों के बारे में बात कर रहे हैं, पढ़िए

New Delhi, Oct 20: एक तंदरुस्ती हजार नियामत, ये बात यूंही नहीं कही जाती है, अगर आप स्वस्थ नहीं रहेंगे तो जिंदगी की रेस में पिछड़ जाएंगे, अब कौन ऐसा होगा कि जो भागदौड़ से भरी लाइफ में पीछे रहना पसंद करे, तो इसके लिए आपको इन 8 गलतियों से बचना होगा, जो आप सुबह सुबह करते हैं। इन गलतियों से दूर रहेंगे तो आपका पूरा दिन शानदार गुजरेगा साथ ही सेहत भी जानदार बनी रहेगी।  ये गलतियां कई लोग अंजाने में करते हैं तो कुछ लोग जानबूझ कर करते हैं, चलिए आपको बताते हैं इन गलतियों के बारे में।

देर तक सोने की गलती
ये कई लोगों के डेली रूटीन का हिस्सा बन गया है, देर रात तक काम करना, और फिर सुबह देर तकक सोना। देर तक सोने सेhealth mistakes मोटापा, डिप्रेशन, डायबिटीज जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इस से बचना चाहिए, आप अपने सोने और जागने का समय तय करें। रोज 6-8 घंटे की नींद लेना चाहिेए। इस से ज्यादा सोने पर आप को कई तरह की परेशानियों को सामना करना पड़ सकता है।

बिस्तर से एकदम उठना
देर तक सोने के अलावा कई लोग सुबह बिस्तर से अचानक ही उठ जाते हैं, ऐसा करने से बचना चाहिए। ऐसा करने से ब्लड प्रेशरhealth mistakes एकदम से लो हो सकता है। चक्कर आ सकते हैं। हार्ट अटैक भी आ सकता है। आपको धीरे-धीरे उठना चाहिए, बॉडी स्ट्रेच करें। पैरों को मूव करें। पूरी बॉडी में ब्लड सप्लाई नॉर्मल होने दें। उसके बाद आप बिस्तर छोड़कर अपने नित्य कार्य कर सकते हैं।

उठने के बाद पानी न पीना
ये आदत भी कई लोगों में नहीं होती है, जो कि एक गलत बात है। सुबह पाानी नहीं पीने से कब्ज की प्रॉब्लम हो सकती है। बॉडी health mistakes डिहाइड्रेट हो सकती है। एनर्जी की कमी हो सकती है। सुबह सुबह कौन ऐसा चाहेगा, तो इस से बचने के लिए सुबह उठकर सबसे पहले 2-4 गिलास पानी पिएं। इससे शरीर  डिटॉक्स होगा और आपका पेट भी अच्छे से साफ होगा। आप दिन भर ताजगी महसूस करेंगे।

एक्सरसाइज ना करना
ये तो बहुत सारे लोग नहीं करते हैं, सुबह उठने के बाद कई बार आलस के चक्कर में एक्सरसाइज को मिस कर देते हैं। health mistakes एक्सरसाइज मिस करने से मोटापा, थकान, एनर्जी की कमी, BP, डायबिटीज की प्रॉब्लम हो सकती है। आप मॉर्निंग वॉक, जिम या घर पर आधे घंटे की रेग्युलर एक्सरसाइज करें, इस से हेल्थ अच्छी रहती है। दिन भर के लिए आपको जिस एनर्जी की जरूरत होती है वो भी मिल जाती है।

बेड टी लेना गलत बात
अक्सर लोग बिस्तर पर लेटे लेटे ही चाय पीने लगते हैं, यानी सुबह उठने के बाद सबसे पहले चाय पीते हैं। इससे बॉडी में एसिड health mistakes लेवल बढ़ सकता है। दांत कमजोर हो सकते हैं। कब्ज, एसिडिटी हो सकती है। सुबह बिस्तर पर चाय लेने के बजाय फ्रेश होकर, ब्रश करके नाश्ते के साथ चाय-कॉफी लें। इस से आपके शरीर को जरूरी पोषक तत्व भी मिल जाते हैं और कोई नुकसान भी नहीं होता है।

ब्रेकफास्ट मिस करना
कई बार सुबह जल्दबाजी के चक्कर में लोग ब्रेकफास्ट मिस कर देते हैं। ऐसा तो बिलकुल नहीं करना चाहिए। ये सेहत के लिएhealth mistakes ठीक नहीं होता है। सुबह नाश्ता न करने से मोटापा, डायबिटीज, एनर्जी की कमी, थकान जैसी प्रॉब्लम हो सकती हैं। रोज सुबह प्रोटीन और फाइबर्स से भरपूर हेवी ब्रेकफास्ट करने से दिन भर एनर्जी बनी रहती है। सुबह हमारा शरीर सबसे कमजोर होता है, इसलिए अच्छा और भरपूर नाश्ता करना बहुत जरूरी होता है।

बहुत ज्यादा या मीठा खाना
कुछ लोगों की आदत होती है कि वो बहुत ज्यादा खाना खाते हैं, या फिर वो मीठा बहुत खाते हैं। इसके कारण थकान, मोटापा health mistakes बढ़ना, सुस्ती रहना, शुगर और ब्लड प्रेशर बढ़ने जैसी समस्याएं हो सकती हैं। सुबह के नाश्ते में ओटमील, दूध, अंडे, दलिया, गुनगुना नींबू पानी जैसे फूड्स फायदेमंद होते हैं। रात के खाने को बहुत ज्यादा हैवी न करें, कम खाएं जो आसानी से डाइजेस्ट हो जाए।

धूप न लेना
आज कल धूप से बचने के लिए लोग क्या क्या जतन नहीं करते हैं। ठीक है कि दिन में धूप से बचना चाहिए, लेकिन सुबह धूप लेनीhealth mistakes चाहिए, ऐसा नहीं करने पर बॉडी में जरूरी विटामिन D की कमी हो जाती है। यह सिर्फ सुबह की धूप से ही मिलता है। सुबह लगभग आधा घंटा गुनगुनी धूप में बैठें, इस से शरीर को विटामिन डी मिलता है। ध्यान रखें कि बहुत ज्यादा देर तक नहीं बैठना है।