हर मौसम में आप सुपरफिट रहेंगे, बस 1 मिनट के लिए ये काम जरूर करें

हर मौसम में आप सुपरफिट रह सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ एक काम करना होगा। आपका 1 मिनट के लिए किया गया काम आपको हमेशा जवां रखेगा।

New Delhi, Dec 20: प्रकृति ने हमें स्वस्थ रखने के लिए काफी चीजें दी हैं। कहा भी गया है कि इंसानी शरीर 5 चीजों को मिलाकर बना है। क्षिति, जल, पावक, गगन, समीरा यानी पृथ्वी, जल, अग्नि, आकाश और पवन से मिलकर हमारा शरीर बना है। शास्त्रों में इस बात का उल्लेख किया गया है। अगर हम इस फॉर्मूले का अनुसरण करेंगे, तो हम भी हमेशा सुपरफिट बने रह सकते हैं।

ऐसे रखिए अपने शरीर को फिट
आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि पानी किस तरह से आपके स्वास्थ्य और आपके शरीर के लिए पायदेमंद साबित हो सकता है। कहा गया है कि अच्छे स्वास्थ्य के लिए रोजाना 6 से 8 लीटर पानी पीना काफी जरूरी है। लेकिन एक बात का ध्यान रखें कि ठंडे पानी के बजाय गर्म पानी का सेवन करेंगे तो आपकी सेहत के लिए जबरदस्त फायदा होगा।

क्या कहते हैं शोध ?
जितने भी शोध हुए हैं, उनमें एक बात साफ तौर पर बताई गई है। गर्म पानी पीने से शरीर के अंदर जमा टॉक्सिक तत्व बाहर निकल जाते हैं। इसके साथ ही पेट को कब्ज और कई रोगों की परेशानी से छुटकारा मिलता है। सबसे पहले आपको ये जानना चाहिए कि गर्म पानी पीने से उच्च रक्तचाप जैसी भयंकर बीमारी दूर हो जाती है। रक्तचाप ठीक रहा तो कई बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है।

गर्म पानी पीने के फायदे
गर्म पानी पीने का और भी ज्यादा फायदा है। बताया गया है कि उल्टा सीधा खाने से शरीर में काफी विषैले पदार्थ जम जाते हैं। ये विषैले पदार्थ शरीर को काफी कमजोर देते हैं। इस वजह से इंसान वक्त से पहले ही बूढ़ा दिखने लगता है। इस परेशानी से निजात पाने के लिए सुबह गर्म पानी पीना चाहिए। गर्म पानी पीने से त्वचा की झुर्रियां भी खत्म हो जाती हैं।

पेट हमेशा साफ रहता है
खास बात ये है कि गर्म पानी पीने से पेट साफ रहता है। एक और बेहतरीन बात ये है कि अ्सर मुहासों की समस्या लड़के और लड़कियों में हो जाती है। बताया जाता है कि इससे बचने के लिए सुबह खाली पेट गर्म पानी पीना चाहिए। सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने से कील मुहांसों से छुटकारा मिलता है। दरअसल इससे त्वचा साफ रहती है और मुहांसे नहीं हो पाते।

भूख ना लगने की परेशानी दूर होगी
एक और खास बात ये है कि जिन लोगों को भूख ना लगने की परेशानी है। उन्हें एक गिलास गर्म पानी में काली मिर्च, नमक और नींबू का रस डालकर पीना चाहिए। बताया गया है कि इससे भूख बढ़ती है। गर्म पानी के साथ ये सभी तत्व मिलकर भूख बढ़ाते हैं और इंसान के खाने की क्षमता में बढ़ोतरी करते हैं। इसलिए भूख लगने के लिए गर्म पानी पीना बेहद जरूरी है।

त्वचा संबंधी परेशानी दूर होगी
अगर आपको किसी भी तरह की त्वचा संबंधी समस्या है। या फिर आपको आपके चेहरे में नैचरल ग्लो चाहिए तो रोजाना गर्म पानी का सेवन करें। गर्म पानी इसका सही उपाय है। रोज सुबह-सुबह गर्म पानी पीना शुरू कर दें। थोड़े ही दिनों में आपकी त्वचा पर चमक आने लगेगी। गर्म पानी पीने से त्वचा संबंधी बाकी परेशानियां भी झट से दूर हो जाती हैं।

ये भी हैं फायदे की बातें
बुखार होने पर अगर आपको प्यास लगे तो ठंडे पानी के बजाय गर्म पानी पीना फायदेमंद होता है। कहा गया है कि शरीर में काफी बीमारियां गंदा पानी पीने से होती हैं। इसलिए पानी उबाले और उसे गुनगुना करने के बाद पी जाएं। इससे पेट की कई बीमारियों से बचा जा सकता है। गर्म पानी कफ और सर्दी की परेशानी को दूर करता है और आपको हमेशा सुपरफिट बनाए रखता है।