रोजाना खाइए 40 ग्राम चीज, फिट रहने के लिए इतना ही काफी है

pic-1

अगर आप भी फिट रहना चाहते हैं तो रोजाना 40 ग्राम चीज खाएं। इसमें ऐसे ऐसे पौष्टिक तत्व भरे हैं कि आप भी इस बारे में बहुत कम जानते होंगे ।

New Delhi, Dec 04: फिट रहने के लिए इंसान क्या क्या नहीं करते ? जिम जाते हैं, रोजाना कसरत करते हैं, योगा करते हैं, रनिंग करते हैं और ना जाने क्या क्या करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिट रहने का एक और राज है। हाल ही में इस बात का खुलासा भी हुआ है। एक स्टडी में दावा किया गया है कि रोजाना 40 ग्राम चीज खाने से शरीर फिट रहता है।

हार्ट स्ट्रोक का कम खतरा
बताया गया है कि रोजाना चीज के सेवन से हार्ट अटैक या फिर दिल पर स्ट्रोक का खतरा कम रहता है। इसके साथ ही कहा गया है रोज इसकी मात्रा 40 ग्राम रखेंगे, तो और भी ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। चीन के सोचाऊ यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने हाल ही में ये स्टडी की है। उनका कहना है कि चीज में ऐसे ऐसे पोषक तत्व हैं कि आपसे बीमारियां कोसों दूर भागेंगी।

चीन में हुआ शोध
चीन के सोचाऊ यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का कहना है कि चीज में विटमिन, मिनरल्स और प्रोटीन से भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। उनका कहना है कि इसके रोजाना सेवन से हृदय रोग की बीमारी से निजात मिल जाती है। इसके अलावा भी चीज को लेकर कई और स्टडी हुई हैं। इस स्टडी में कहा गया है कि चीज इंसान के शरीर के लिए बहुत कही जरूरी और फायदेमंद है।

यूरोप में हुआ शोध
चीन के अलावा ‘यूरोपीय जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन’ में भी एक रिपोर्ट प्रकाशित की गई है। इस अध्ययन में शोधकर्ताओं ने कहा है कि चीज हमारे शरीर में ‘गुड’ कलेस्ट्रॉल के लेवल को बढ़ाता है। इसके साथ ही खास बात ये भी है कि चीज की मदद से ‘बैड’ कलेस्ट्रॉल का लेवल कम होता है। इसके अलावा भी इस रिपोर्ट में कुछ और भी बातें लिखी गई हैं, जो आपके लिए फायदेमंद हैं।

शरीर के लिए बेहद खास है चीज
इस रिपोर्ट के मुताबिक चीज में एक ऐसिड भी पाया जाता है। ये एसिड धमनियों में आने वाली किसी भी तरह की रुकावट को दूर करता है। इसके साथ एक स्टडी ब्रिटेन में हुई है। यहां की यूनिवर्सिटी ऑफ रीडिंग के इयान गिवन्स का कहना है कि सैचुरेटेड फैट किस तरह से दिल की बीमारियों के खतरे को बढ़ा देता है, इसे लेकर पिछले 5-10 सालों में काफी चचाएं हुई हैं।

दिल की बीमारियां नहीं होंगी
उनका कहना है कि ये एक मान्यता बन गई है कि सैचुरेटेड फैट से दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ता है। असल में ऐसा नहीं है। चीज में कैल्शियम और फॉस्फॉरस जबरदस्त मात्रा में मिलता है।य़ डॉक्टर्स का कहना है कि रोजाना चीज के के सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं। इसके अलावा जोड़ों में दर्द की परेशानी दूर होती है। खास बात ये भी है  दांत के रोगों को चीज के द्वारा कम रखा जा सकता है।

पाचन तंत्र रहेगा मजबूत
इसके अलावा डॉक्टर्स बताते हैं कि पाचन और पाचन तंत्र के लिए मेटाबॉलिज्म बेहद महत्वपूर्ण है। चीज में बड़ी मात्रा में डायट्री फाइबर होते हैं। ये डायट्री फाइबर भोजन के पाचन में बेहद मददगार होते हैं। ये पाचन तंत्र के सुचारू रूप से चलने के लिए बेहद फायदेमंद और महत्वपूर्ण है। इसके अलावा हाल ही में हुआ एक शोध कहता है कि चीज में कैंसर के खतरों को कम करने की क्षमता रखता है।

कैंसर का खतरा कम
पेट के कैंसर, कोलोन कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर के इलाज के लिए चीज बेहद प्रभावी है। तमाम हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि रोजाना 40 ग्राम चीज खाने से डायबीटीज जैसी परेशानी दूर होती है। इसमें ओमेगा -3 फैक्टर होता है। शरीर में तुरंत ऊर्जा के लिए चीज का सेवन फायदेमंद है। जिम जाने वालों के लिए ये और भी फायदेमंद है। इसलिए चीज का सेवन जरूर कीजिए।