छींक से परेशान हैं, अपनाइए ये घरेलू नुस्खे, छींक हो जाएगी छूमंतर

sneeze problem

अगर आप भी लगातार छींक से परेशान हैं तो अपनाइए ये घरेलू नुस्खे, आपकी छींक छूमंतर हो जाएगी, इसी के साथ इन नुस्खों के कई और भी फायदे हैं।

New Delhi, Oct 11: छींक बेवक्त आती है, अगर आपको जुकाम है तो छींक लगातार आती है, इस से काफी परेशानी होती है। हमारे देश में तो लोग छींक को अपशकुन तक मानते हैं। किसी शुभ काम से पहले कोई छींक दे तो लोग कुछ देर के लिए रुक जाते हैं। दरअसल छींक कोई बीमारी नहीं है. बल्कि ये एक सामान्य प्रक्रिया है। छींक का आना सेहत के लिए अच्छा होता है। जैसे ही कोई बैक्टीरिया नाक में प्रवेश करता है तो छींक के जरिए दिमाग उसे बाहर निकाल देता है। छींक एक शारीरिक प्रक्रिया है जिसे संचालित करने में वोकल कॉर्ड और पेट की मांसपेशियां का हाथ होता है। केवल सर्दी जुकाम में ही छींक नहीं आती है। कुछ लोगों को एलर्जी होती है जिसके कारण ुनको लगातार छींक आती है।

भले ही छींक का आना अच्छा होता है लेकिन अगर ये बेवक्त आ जाए तो आपको शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है। इस से बचने के लिए हम आपको कुछ घरेलू नुस्खे बताएंगे, जिनको आजमा कर आप छींक से निजात पा सकते हैं। ये आसान घरेलू नुस्खे आजमा कर देखिए आपकी छींक छूमंतर हो जाएगी। छींक में साइट्रस का फल राहत पहुंचाता है। जैसे संतरा, नींबू, अंगूर, इनमें ऐंटी-ऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं। ये शरीर की प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूत बनाते हैं। इसके अलावा आंवला जो ऐंटी-ऑक्सिडेंट्स और ऐंटी-बैक्टीरियल के गुणों से भरपूर है, वो भी छींक में लाभकारी होता है।

आंवला शरीर की इम्यूनिटी के लिए भी फायदेमंद होता है। दो या तीन आंवला रोजाना खाने से छींक गायब हो जाएगी। आप ज्यादातर बाहर रहते हैं और छींक से परेशान हैं तो इसके लिए भी घरेलू नुस्खे हैं। आप अपनी जेब में इलायची रखिए, दिन में दो या तीन बार इलायची को चबाएं तो छींक से राहत मिल सकती है। इसके अलावा छींक से निजात पाने के लिए अदरक का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। अदरक में ऐंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं। अदरक के टुकड़े को 2 चम्मच शहद के साथ मिलाकर पानी के साथ उबालें। इसका सेवन रोज सोने से पहले करें तो आपको राहत मिलेगी।

छींक से छुटकारा पाने के लिए घरेलू नुस्खे की लिस्ट में अगला नंबर है तुलसी का, जो हर घर में पाई जाती है। तुलसी में ऐंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। एक कप पानी में तुलसी की 4-5 पत्तियां उबालकर उसका सेवन करें, इस से सर्दी-जुकाम और छींक की समस्या में काफी फायदा मिलता है। तो ये कुछ नुस्खे हैं जिनका इस्तेमाल आप छींक से छुटकारा पाने में कर सकते हैं। वक्त बेवक्त आने वाली छींक छूमंतर हो जाएगी। आप पब्लिक प्लेस या फिर दफ्तर में शर्मिंदा होने से भी बच जाएंगे। इन नुस्खों का इस्तेमाल आप वैसे भी कर सकते हैं, इनसे कोई हानि नहीं होती है।