काली खांसी को पल भर में दूर कर देंगे ये घरेलू नुस्खे, आप कभी नहीं होंगे परेशान

काली खांसी को दूर करने के कुछ बेजोड़ उपाय हैं। घर पर ही आप इस बड़ी बीमारी से निजात पा सकते हैं। आइए आपको इसके बारे में बता देते हैं। जानिए ये तरीके

New Delhi, Jan 03: काली खांसी एक ऐसी बीमारी है, जिससे हर कोई परेशान रहता है। कहा जाता है कि एक बार अगर ये किसी इंसान को हो जाए, तो उसे काफी परेशानियों के बाद इससे निजात मिलती है। लोग इसके लिए डॉक्टर्स के पास जाकर महंगी महंगी दवाएं लेते हैं। लेकिन यहां आपको बता दें कि इससे निजात पाने के लिए कुछ बेजोड़ घरेलू नुस्खे हैं। इनके बारे में भी जानिए

ये सांस से संबंधी बीमारी
कहा जाता है कि काली वाली खांसी एक सांस से संबंधी बीमारी है।हालांकि कहा जाता है कि कु्कुर खांसी बच्चों की बीमारी है, इसके बाद भी ये बड़ों को भी हो जाती है। जब ये बीमारी हो जाए तो इंसान को काफी परेशान करती है। ये खतरनाक बीमारी है। साथ ही खास बात ये भी है कि ये एक संक्रामक बीमारी है। ये बीमारी वायरस के जरिए एक शरीर से दूसरे शरीर में पहुंचती है।

बहुत तेजी से फैलती है
ये खांसी खांसी रात के वक्त ज्यादा बढ़ती है और दिन में बढ़ती है। कई बार हालात ऐसे हो जाते हैं कि खांसते-खांसते दम फूलने लगता है। इससे परेशान शख्स की आंखें लाल हो जाती हैं। आम भाषा में इस खांसी को कुक्कुर खांसी भी कहते हैं। खांसी शुरू होने के 2 हफ्ते तक संक्रमित लोग सबसे ज्यादा संक्रामक होते हैं। इसे काफी हद तक खत्म किया जा सकता है।

ठंड के लक्षणों से शुरू होती है बीमारी
ये बीमारी आम तौर पर ठंड के लक्षणों से शुरू होती है। इससे आपको हल्की खांसी या बुखार हो सकता है। खासतौर पर बच्चों को कम खांसी होती है। इसके बाद भी ये बीमारी बच्चों के लिए सबसे खतरनाक है। 1 साल से कम उम्र के करीब 50 फीसदी बच्चों को अस्पताल में देखभाल की जरूरत पड़ती है। ये शुरुआती लक्षण 1 से 2 हफ्ते तक रह सकते हैं।

ऐसे हो जाती है बड़ी परेशानी
2 हफ्ते के बाद और जैसे-जैसे ये बीमारी बढ़ती है, ये और भी खतरनाक हो जाती है। लगातार आवाज के साथ इससे बीमार शख्स को बहुत तेज खांसी होती है। खांसी के दौरान या बाद में उल्टी होने के लक्षण भी दिखते हैं। खांसी के दौरे होने के बाद थकावट लगती है। अब सवाल ये है कि आखिर इस बीमारी से बचने के घरेलू नुस्खे क्या हैं। इस बारे में हम आपको बता रहे हैं।

बड़े काम का है लहसुन
लहसुन आपके लिए सर्दी, जुकाम और खांसी के इलाज के दौरान काफी फायदेमंद साबित होता है। इस खांसी से छुटकारा पाने के लिए लहसुन की 5-6 कलियों को छीलकर बारीक काट लें। इसके बाद इन कलियों को पानी में उबाल लें। इसके बाद इस पानी की भाप लें। अगर ऐसा आप रोजाना करेंगे तो 8 से 10 दिन के भीतर काली खांसी खत्म हो जाती है।

अचूक उपाय है तुलसी के पत्ते
इस खांसी से राहत के लिए तुलसी के पत्तों को शानदार उपाय कहा जाता है। तुलसी के पत्तों और काली मिर्च को बराबर मात्रा में पीस लें। इसके बाद इस मिश्रण की छोटी-छोटी गोलियां बना लें। इसे दिन में तीन बार चूसें। ये गोलियां खांसी को मिटाकर गला साफ कर देती हैं। इसके साथ ही आपको इससे जबरदस्त फायदा भी मिलता है। ये शरीर के लिए लाभप्रद है।

बड़े काम का है बादाम
अगर बच्चों को काली खांसी हो रही है तो बच्चों को तीन-चार बादाम रात में पानी में भिगाकर रख दें। सुबह बादाम के छिलके उतार लें। इसके बाद इसे एक कली लहसुन और थोड़ी सी मिश्री के साथ पीस लें। अब जो पेस्ट तैयार होगा उसकी छोटी-छोटी गोलियां बनाकर बच्चे को खिलाएं। इससे बच्चों को खांसी में बेहद आराम मिलता है। बच्चों को जल्द राहत मिलती है।