मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर की सेहत का राज, इस डाइट प्लान से बनी विश्व सुंदरी

manushi

मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने पूरे देश को गर्व करने का मौका दिया है। 17 साल बाद मिस वर्ल्ड का ताज भारत आया है। जानिए मानुषी की फिटनेस और डाइट प्लान के बारे में।

New Delhi, Nov 19: 17 साल बाद देश को ये खुशी मनाने का मौका मिला है। इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने विश्व स्तर पर भारत की सुंदरता का डंका बजाया था। उसके बाद पिछले 17 साल से मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का सूखा जारी रहा है। इस सूखे को खत्म किया है, मानुषी छिल्लर ने। 20 साल की मानुषी ने मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम करके देश को गौरव करने का मौका दिया है। दुनिया के कई देशों की सुंदरियों को पछाड़कर हरियाणा की छोरी ने देश का नाम रोशन किया है। मानुषी ने मिस वर्ल्ड बनने के लिए कड़ी मेहनत की थी। इसके लिए किस तरह की तैयारियां होती हैं उनमें सेहत का स्थान सबसे ऊपर है।

मिस वर्ल्ड मानुषी की फिटनेस का राज
हम आपको बताएंगे मानुषी छिल्लर की सेहत का राज क्या है। किस तरह से उन्होंने खुद को इतना फिट किया. उनका डाइट प्लान क्या है. वो किस तरह से मिस वर्ल्ड के लिए तैयारियां कर रही थीं। इन सबके बारे में आपको जानकारी देंगे। मानुषी की मेहनत और डेडिकेशन का ही नतीजा है कि उन्होंने विश्व सुंदरी का खिताब अपने नाम किया है। तो चलिए आपको बताते हैं कि मानुषी की फिटनेस और सेहत का राज

सेहत के लिए गाइडेंस
मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के लिए मानुषी ने सेलेब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट नमामि अग्रवाल से गाइडेंस लिया था। इस बारे में नमामि ने बताया कि मानुषी सुबह उठकर एक ग्लास पानी और नींबू पानी पीती थी। ब्रेकफास्ट में दही के साथ ओट्स या व्हाइट फ्लेक्स  लेती थी। ब्रेकफास्ट में वो कभी कभी  नट्स और ताजे फल, स्वीट आलू और सफेद अंडे भी खाती थी। ये उनको दिन भर के लिए एनर्जी देता था।

लंच मे लिए डाइट प्लान
ब्रेकफास्ट अच्छा हो तो दिन अच्छा गुजरता है। लेकिन लंच भी काफी जरूरी है। सेहत के लिए लंच में खाने का सावधानी से चुनाव करना चाहिए। मानुषी लंच से पहले फल और नारियल पानी भी पीती थी। लंच में मानुषी एक-दो रोटी या फिर एक कटोरा चावल किसी एक सब्जी के साथ खाती थी। वो लंच में  चिकन, मसूर की दाल  भी खाती थी। मानुषी के लंच में सलाद और रायता शामिल होता था।

शाम का प्लान
ऐसा नहीं है कि मानुषी ने अपने वजन को कंट्रोल में करने के लिए किसी तरह का डाइट प्लान फॉलो किया था। वो आम लड़की की तरह खाती थी, लेकिन सावधानी से, शाम के स्नैक्स में मानुषी फलों का जूस, खीरा और दही के साथ गाजर खाती थी। रात का डिनर वो शाम के सात बजे की कर लेती थी। ये बहुत जरूरी है कि आप अपने खाने का एक वक्त तय कर लें. उसी हिसाब से डाइट लें।

मानुषी छिल्लर का डिनर
मानुषी अपने डिनर में बेहद हेल्दी फूड खाती थी, डिनर में वो सलाद, पुलाव , सूप, मटर, कॉर्न और सूप के साथ टोफू सलाद खाती थी। इसके साथ साथ मानुषी ग्रिल्ड चिकन या  फिश, ब्रॉकली और मशरूम भी लेती थी।  शाम 7 बजे डिनर करने के बाद भी मानुषी का डाइट प्लान जारी रहता था। डिनर के बाद मानुषी की डाइट में ताजे फल शामिल थे। जिन्हे वो सोने तक खाती थी।

राष्ट्रपति ने भी दी बधाई
मानुषी के मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने से पूरे देश में खुशी की लहर है। हर तरफ से उनको बधाई संदेश मिल रहे हैं। देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी मानुषी को बधाई दी है। राष्ट्रपति ने ट्वीट में लिखा हैै कि मानुषी को मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने पर बधाई, इस से हमारे देश की हर लड़की को अपना सपना पूरा करने की प्रेरणा मिलेगी, चाहे वो किसी भी प्रोफेशन में हो।

इस जवाब ने बनाया मिस वर्ल्ड
मानुषी से मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के दौरान जो सवाल पूछा गया था. जिसके जवाब से उन्हे ये ताज मिला है. वो ये था कि उनके मुताबिक कौन सा पेशा सर्वाधिक वेतन का हकदार है? इसके जवाब में मानुषी ने कहा कि मां सबसे ज्यादा सम्मान की हकदार है और जब आप वेतन की बात करते हैं तो ये सिर्फ पैसे की बात नहीं होती है ये प्रेम और सम्मान है जो आप किसी को देते हैं. मेरी मां मेरी जिंदगी में सबसे बड़ी प्रेरणा रही हैं.