शादी के बाद क्यों बदलता है महिलाओं का शरीर ? ये रहा इस सवाल का जवाब

अक्सर कहा जाता है कि शादी के बाद महिलाओं का शरीर काफी बदल जाता है। आखिर ऐसा क्यों होता है ? आखिरकार इसका जवाब मिल गया है।

New Delhi, Nov 22 : कई बार कहा जाता है कि शादी के बाद महिलाओं के शरीर में कुछ ऐसे बदलाव होते हैं, जिनके बारे में खुद महिलाएं भी कभी नहीं सोच सकतीं। दरअसल कुछ ऐसी वजहें हैं, जिनसे महिलाएं शादी के बाद काफी बदल जाती हैं। द ओबेसिटी नाम की एक पत्रिका में हाल ही में एक रिपोर्ट पब्लिश की गई है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि शादी के बाद औरतों के शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं।

क्या कहता है शोध ?
स्टडी में कहा गया है कि शादी के 5 साल के अंदर महिलाएं होर्मोनल चेंजेस का शिकार हो जाती हैं। इस वजह से उनके शरीर में तेजी से बदलाव आते हैं। कहा गया है कि शादी के बाद 82 फीसदी औरतों के शरीर में काफी बदलाव आते हैं। इस वजह से ब्रेस्ट, हिप्स, टमी और पैरों का आकार बड़ा होने लगता है। नए पार्टनर के साथ बना नया रिश्ता हार्मोनल चेंजेस का सबसे बड़ा कारण होता है।

भारतीय महिलाएं सावधान रहें
भारतीय महिलाएं जरा सावधान रहें, क्योंकि इस लेख में उनके लिए काफीबातें लिखी गई हैं।  किताब ‘वुमेन एंड द वेट लॉस तमाशा’ में इस बारे में विस्तार से बताया गया है। इसमें बताया गया है कि शादी के बाद महिलाएं ज्यादा वक्त सो नहीं पाती। पूरी तरह से नींद नहीं ले पाती और इस वजह से उनके शरीर में कई हार्मोनल बदलाव आ जाते हैं। 7 घंटे की नींद काफी जरूरी है।

बदली हुई लाइफस्टाइल
शादी के बाद महिलाएं बदली हुई लाइफस्टाइल का शिकार हो जाती हैं। इस वजह से शरीर में कई हार्मोनल चेंजेस आते हैं। ये हार्मोनल चेंजेस वजन बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होते हैं। इसके साथ ही इस लेख में कहा गया है कि शादी के बाद स्त्रियों के शरीर में मेटाबॉलिज्म रेट कम हो जाता है। इस वजह से फैट बर्निंग प्रोसेस स्लो होता है। इस वजह से वजन बढ़ने लगता है।

सोशल प्रेशर कम होता है
एक और खास बात ये है कि शादी के बाद स्त्रियों में सोशल प्रेशर कम हो जाता है। जी हां ये भी कई मायनों में उनका वजन बढ़ाता है। दरअसल शादी से पहले घर के ही कई लोग कहते हैं कि वजन कम करने के लिए कुछ काम करो। लेकिन शादी के बाद ऐसा नहीं होता। स्त्रियां अपने ही कामों में उलझी रहती हैं। इस वजह से उनका फैट तेजी से बढ़ने लगता है।

फिजिकली एक्टिव नहीं रहती
शादी के बाद महिलाएं फिजिकली एक्टिव नहीं रहती हैं। एक शोध में इस बात का खुलासा हुआ है। बताया गया है कि शादी के बाद महिलाएं परिवारवालों से बातें करने में ही बिजी रहती हैं। इसके साथ ही महिलाएं टीवी देखने में ज्यादा वक्त बिता देती हैं। इस वजह से भी उनका वजन तेजी से बढ़ने लगता है। कहा भी गया है कि शादी के बाद भी औरतों को फिजिकल एक्टिविटी लगातार करती रहनी चाहिए।

स्ट्रेस की शिकार महिलाएं
एक और खास बात ये है कि शादी के बाद कई महिलाएं स्ट्रेस का शिकार हो जाती हैं। कई बार दूसरे घर में वो सही तरह से घुल मिल नहीं पाती हैं। इस वजह से वो अवसाद का भी शिकार हो सकती हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि इस वजह से महिलाओं के शरीर का वजन बढ़ना लगता है। तमाम एक्सपर्ट्स कहते हैं कि स्ट्रेस लेना शरीर के लिए काफी नुकसान दायक साबित हो सकता है।

फैमिली प्लानिंग भी है वजह
प्रेग्नेंसी इसमें एक बड़ा पहलू है। ज्यादातर कपल ऐसे होते हैं, जो शादी के एक दो साल बाद ही फैमिली प्लानिंग कर देते हैं। ऐसे में उनका वजन बढ़ने लगता है। और खास बात ये भी है कि शादी के बाद महिलाएं अपने शरीर को लेकर काफी लापरवाह हो जाती हैं। डॉक्टर्स बताते हैं कि महिला को लगातार एक्सरसाइज करनी चाहिए और इससे ही शरीर सुडौल बना रहता है।