इस जानलेवा आदत को बदल डालिए, आपको दिल का दौरा पड़ सकता है

क्या आप जानते हैं कि आपकी एक आदत की वजह से आपको दिल का दौरा पड़ सकता है। आइए इस जानलेवा आदत के बारे में आपको बता देते हैं। पढ़िए ये बड़ी खबर

New Delhi, Jan 19: इंसान के शरीर में कुछ ऐसी जानलेवा आदते होती हैं, जिनसे दिल का दौरा भी पड़ सकता है। जी हां आम तौर पर हर किसी इंसान के भीतर कोई ना कोई आदत होती है। कुछ आदतें अच्छी होती हैं और कुछ आदतें बुरी होती है। इसलिए कुछ आदतों को छोड़ना भी काफी जरूरी है। अगर आपको पैर हिलाने की आदत है तो इसे जल्द से जल्द बदल डालिए।

पैर हिलाने की आदत है आपको ?
जी हां अगर आपको लेटे हुए या फिर बैठे हुए पैर हिलाने की आदत है तो जरा सावधान रहिए। ऐसा करने से आपको दिल का दौरा भी पड़ सकता है। तमाम शोधों में बताया गया है कि पैर हिलाना रेस्टलेस सिंड्रोम के लक्षण हैं। डॉक्टर्स का कहना है कि आयरन की कमी की वजह से इंसान को ये आदत पड़ती है, जो आगे चलकर गंभीर बीमारी की शक्त ले लेती है।

डॉक्टर्स ने बताई बड़ी बात
डॉक्टर्स का ये भी कहना है कि ये समस्या दुनियाभर के दस फीसदी लोगों में है। 35 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को ये समस्या सबसे ज्यादा होती है। इसकी सबसे बड़ी वजह शरीर में आयरन की कमी होती है। हाल में जो शोध किया गया है, उसे हार्वर्ड मेडिकल स्कूल, बॉस्टन के प्रोफेसर्स और डॉ. डब्ल्यू विंकमैन ने किया है। उन्होंने इस बारे में कुछ खास बातें बताई हैं।

ये हैं इस बीमारी के लक्षण
उन्होंने कहा है कि इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति नींद ना आने से पहले करीब 200 से 300 बार अपने पैरों को हिलाता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि लगातार पैर हिलाने से दिल का दौरा पड़ सकता है। ये आदत आगे चलकर जानलेवा साबित हो सकती है। दिल का दौरा पड़ने से दुनियाभर में हर साल लाखों लोगों की मौत होती है।

शोधकर्ताओं ने बताई खास बात
शोधकर्ताओं का कहना है कि ये नर्वस सिस्टम से जुड़ा रोग है। इससे क्या होता है, जरा ये भी जान लीजिए। पैर हिलाने पर इंसान में डोपामाइन हॉर्मोन रिलीज होता है। इसलिए इंसान को ऐसा बार बार करने का मन करता है। शोधकर्ताओं ने कहा है कि इसे स्लीप डिसऑर्डर भी कहते हैं। नींद पूरी ना हो तो इंसना खुद को थका थकजा सा महसूस करने लगता है।

लक्षणों के आधार पर करें ब्लड टेस्ट
डॉक्टर्स का कहना है कि जांच के लक्षणों के आधार पर व्यक्ति का खून टेस्ट किया जाता है। अगर आपको नींद ना आ रही हो तो पॉलिसोमनोग्राफी (PSG) भी करवा सकते हैं। इस जांच से नींद ना आनपे के कारणों का पता चलता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि बहुत ज्यादा पैर हिलाना भी बीमारी का ही लक्षण है। हालांकि इसे लोग सामान्य बात मानते हैं।

इन बातों का ध्यान रखें
हालांकि कुछ बातों का ध्यान रखकर इस बीमारी का पता लगाया जा सकता है। अगर आपके पैरों में झनझनाहट महसूस होती है और आपको चीटियां चलने जैसा महसूस होता है, तो समझ लीजिए कि आप भी इस बीमारी से ग्रसित हैं। इसके अलावा दिन में बैठने और रात में सोते समय भी पैर हिलाने से भी समझ जाइए कि आपको ये बीमारी है।

ऐसी आदतें भी देंगी अशुभ संकेत
अगर आपकी हर बार पैर दबवाने की इच्छा करे और आपको बेहद थकान लगे, तो समझ जाएं कि आप इस बीमारी से ग्रसित हैं। किडनी और पार्किंसंस से पीड़ित मरीजों को भी ये बीमारी आसानी से जकड़ लेती है। गर्भवती महिलाओं को डिलिवरी के आखिरी दिनों में ये बीमारी हो सकती है। ज्यादा शराब पीने की जानलेवा आदत से भी आपको ये बीमारी हो सकती है।