गर्मियों में जरूर खाएं ये तीन फल, स्वस्थ और सुरक्षित रहेंगे, गर्मी से भी बचेंगे!

गर्मियां आते ही कई बीमारियां आपको घेरने लगती हैं। इस बीच हम आपके लिए कुछ फलों की लिस्ट लाए हैं, जिनसे आप स्वस्थ और सुरक्षित बने रहेंगे।

New Delhi, Mar 29: गर्मियों का मौसम आने वाला है। इस बार तो गर्मियां पहले ही आ गई हैं। गर्मी से राहत दिलाने के लिए ये मौसम भले ही शानदार हो। लेकिन इस बीच लोग कई बीमारियों से घिर जाते हैं। इसलिए हम आपके लिए एक बेहतरीन खबर लेकर आए हैं। कुछ ऐसे फल हैं, जिनके दम पर आप इस मौसम में स्वस्थ और सुरक्षित रह सकते हैं। आइए इस बारे में जानिए।

ये बातें ध्यान रखें
देखा जाता है कि इस मौसम के दौरान हर किसी को खांसी, जुकाम, वायरल, सर्दी और फ्लू जैसी कई बीमारियां हो जाती हैं। इस दौरान कई संक्रामक बीमारियां भी आसानी से आपके शरीर को पकड़ लेती हैं। इसलिए डॉक्टर भी सलाह देते हैं कि इस दौरान अपने खानपान का पूरा ध्यान रखें। ऐसी चीजों को खाएं, जिनसे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता और ज्यादा मजबूत हो सके।

लीची का सेवन करें
अब आपको बताते हैं कि आखिर किन किन फलों की वजह से आप स्वस्थ रह सकते हैं। सबसे पहले बात करते हैं लीची की। लीची में विटामिन सी, कार्बोहाइड्रेट, विटमिन ए और विटमिन बी कॉम्प्लेक्स प्रचुर मात्रा में मिलता है। इसके साथ ही इस फल में कैल्शियम, पोटैशियम, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और आयरन पाए जाते हैं। ये सभी तत्व गर्मी के दौरान शरीर का बीमारियों से बचाव करते हैं।

फायदेमंद है लीची
रोजाना लीची खाने से चेहरे पर निखार आता है और बढ़ती उम्र के लक्षण कम नजर आते हैं। इसके अलावा ये शारीरिक विकास को भी प्रोत्साहित करने का काम करता है। हालांकि लीची खाते समय ध्यान रखें कि इसे बहुत अधिक मात्रा में खाना नुकसानदेह हो सकता है। बहुत अधिक लीची खाने से खुजली, सूजन और सांस लेने में कठिनाई हो सकती है.

कमाल का है जामुन
अब बात जामुन की करते हैं। पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए जामुन रामबाण उपाय कहा जाता है। ये फल पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। इसके साथ ही ये फल कब्ज से जुड़ी समस्याओं को भी दूर करता है। इस मौसम के दौरान ज्यादातर बीमारियां पेट से जुड़ी होती हैं। ऐसे में जामुन के सेवन से आपको पेट की समस्याएं नहीं होंगी। इसके अलावा अनार भी इस दौरान बीमारियों से बचाव के लिए जबरदस्त रामबाण इलाज है।

शुगर पेशेंट के लिए रामबाण
मधुमेह के रोगियों के लिए जामुन एक रामबाण उपाय है। जामुन के बीज सुखाकर पीस लें। इस पाउडर को खाने से मधुमेह में काफी फायदा होता है। इसमें कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो कैंसर से बचाव में कारगर होते हैं। इसके अलावा पथरी की रोकथाम में भी जामुन खाना फायदेमंद होता है। इसके बीज को बारीक पीसकर पानी या दही के साथ लेना चाहिए।

अनार की बात ही कुछ और है
अनार में भरपूर मात्रा में विटमिन सी,फाइबर और विटमिन K पाया जाता है। इस फल में प्रचुर मात्रा में  ऐंटी-ऑक्सीडेंट होता है। ये मानसून में होने वाली वाले त्वचा सम्बंधी रोगों से शरीर को सुरक्षित रखता है। तो कुल मिलाकर ये वो बातें हैं, जो इस मौसम में आपको बीमारियों से बचा सकती हैं। इसलिए अपने शरीर का ध्यान रखें और इस मौसम के दौरान स्वस्थ और सुरक्षित रहने के लिए इन फलों का सेवन जरूर करें।