सूरजमुखी के बीज , जबरदस्त एनर्जी का नैचुरल सोर्स, जानिए इसके फायदे

क्या आप जानते हैं कि सूरजमुखी के बीज आपके स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। आज जानिए कि किस तरह से ये आपके शरीर के लिए अमृत बनता है।

New Delhi, Nov 15 : क्या आप जानते हैं कि सूरजमुखी के बीज आपके स्वास्थ्य के लिए अमृत का काम करते हैं। सूरजमुखी के बीजों में पोषण संबंधी गुण होते हैं। इस वजह से इन्हें स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद बताया गया है। इसके बीजों में आवश्यक फैटी एसिड, विटामिन और मिनरल्स होते हैं। ये सभी तत्वहमारे शरीर के लिए बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। इसलिए इन्हें किसी न किसी रूप में आहार में शामिल करना चाहिए।

ये बताते हैं डॉक्टर्स
तमाम डॉक्टर्सस बताते हैं कि भुने हुए सूरजमुखी के बीजों को हेल्दी स्नैक्स माने जाते हैं। पौष्टिकता बढ़ाने के लिए आप इन्हें नाश्ते में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा भुने हुए या फिर नमकीन सूरजमुखी के बीजों का इस्तेंमाल आप भोजन में शामिल कर सकते हैं। इससे स्वाद के साथ साथ आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। इसलिए इस तरह भी इन बीजों का इस्तेमाल करें।

मुख्य व्यंजन में करें यूज
इसके अलावा डॉक्टर्स बताते हैं कि सूरजमुखी के बीजों का किसी भी मुख्य व्यंजन में इस्तेमाल कर सकते हैं। इन्हें आप चिकन करी में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही आप इन्हें मिक्स वेजिटेबल में भी शामिल कर सकते हैं। इसके साथ ही आप इसके बीजों को सलाद में इस्तेमाल कर सकते हैं। पास्ता में स्वाद बढ़ाने और पौष्टिकता बढ़ाने के लिए इसे ऊपर से डाल कर खा सकते हैं।

सॉफ्ट डिश करें तैयार
सूरजमुखी के बीजों का इस्तेमाल आप सॉफ्ट डिश में कर सकते हैं। आप स्क्रैम्बल्ड एग को कुरकुरा बनाने के लिए इसमें सूरजमुखी के बीजों को डाल सकते हैं। खास बात ये है कि इसमें मौजूद फैटी एसिड आपके शरीर को बाकी रोगों से दूर रखते हैं। इसके अलावा भी सूरजमुखी के बीजों के कुछ ऐसे फायदे हैं, जो आपके शरीर को बेहतरीन तरीके से फायदा पहुंचा सकते हैं।

सेहतमंद होते ये हैं ये बीज
इसके साथ ही आप सूरजमुखी के बीजों का इस्तेमाल आप और सेहतमंद तरीके से कर सकते हैं। इसके बीजों का पाउडर बनाइए और इसके बाद इसे आप आटे में मिला सकते हैं। इसके अलावा आप इस पाउडर का इस्तेमाल केक के लिए कर सकते हैं। मफिन में आप इसे मिला सकते हैं। इसके साथ ही आप इसे ब्रेड बैटर में भी मिला सकते हैं। ये उनकी पौष्टिकता को बढ़ाएगा।

इसका मक्खन खाया क्या ?
इसके अलावा आप सूरजमुखी के बीजों का मक्खन बना सकते हैं। इसके लिए तीन मुख्य चीजों, सूरजमुखी के बीज, समुद्री नमक और शुगर को मिलाएं।  इसे और ज्यादा क्रीमी बनाने के लिए इसमें सूरजमुखी का तेल मिलाएं। ये आपके लिए दूध और पीनट बटर का अच्छा विकल्प हो सकता है। इसे आप ब्रेड पर लगाकर खा सकते हैं या फिर घर पर बने सॉस में मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।

चिड़वा में भी डाल सकते हैं
इसके साथ ही आप सूरजमुखी के बीजों को चिवड़ा में डाल सकते हैं। चिड़वा को नाश्ते के लिए बेहद हही सेहतमंद बताया गया है। सूरजमुखी के बीज ना सिर्फ चिवड़े का स्वाद बढ़ाते हैं बल्कि इसे हेल्दी आहार भी बनाते हैं। ये बीज चिवड़ा को विटामिन ई और बी-कॉम्प्लेक्स युक्त बनाते हैं। इस तरह आप पता लगा सकते हैं कि ये बीज आपकी सेहत के लिए कितने फायदेमंद होते हैं।