स्कूल के दोस्त ने बीच सड़क पर लड़की का गला रेत दिया, सहेली ने किया खुलासा

बीच सड़क पर ही स्कूल के दोस्त ने लड़की का ऐसा हाल किया कि लोग देखते रह गए। इस बारे में लड़की की सहेली ने कुछ खास बातें बताई हैं। आप भी जानिए ये मामला।

New Delhi, Dec 22: मध्य प्रदेश ग्वालियर में एक ऐसी घटना हुई है कि हर कोई सन्न रह गया। जी हां ग्वालियर में बुधवार को दोपहर करीब 4 बजे चेतकपुरी इलाके मेें इंजीनियरिंग के स्टूडेंट तरुण गोयल ने अपने दोस्त के साथ मिलकर बीच सड़क पर गला रेत दिया। इस दौरान लड़के ने बीच बचाव करने आई लड़की को भी घायल कर दिया। हैरानी की बात है कि सिर्फ 49 सेकंड में दोनों आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दे दिया।

घर से आई थी दोनों लड़कियां
बताया जा रहा है कि ये दोनों ही सहेलियां इसी हफ्ते अपने घर आईं थी। दोनों को मोटिवेशनल लेक्चर देने के लिए बुलाया गया था। अब आप भी जानिए कि आखिर ये मामला क्या है। लड़की की सहेली ने पुलिस को बयान दिया है। इस बयान में कहा गया है कि वो और सुधा (बदला हुआ नाम) 6वीं क्लास से ही दोस्त हैं। ये दोनों ही कार्मल कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ती थी। इस दौरान उनकी मुलाकात तरुण गोयल नाम के लड़के से हुई थी।

3 महीने पहले टूटी दोस्ती
3 महीने पहले सुधा (बदला नाम) ने तरुण से दोस्ती तोड़ दी थी। इसके बाद से तरुण लगातार करीना को फोन करते जा रहा था। इस बात से सुधा काफी परेशान थी। इसके बाद वह फोन पर परेशान करता था। बुधवार को चेतकपुरी के पास लीगल एज कोचिंग पर दोनों किसी काम से गई थी। इस दौरान उन्हें रास्ते में तरुण मिल गया। तरुण ने फ्रेंडशिप खत्म करने की वजह पूछी।

लड़के से बात करने से मना किया
सुधा ने उसी वक्त तरूण से बात करने मना कर दिया। इसके बाद तरूण ये बोलकर चला गया कि अभी सबक सिखाता हूं। जब दोनों लड़कियां कोचिंग सेंटर में गए तो तरुण ने बार-बार सुधा को फोन किया। इस बीच सुधा ने एक बार फोन उठाया तो तरुण ने सुधा से एक आखिरी बार मिलने के लिए कहा। सुधा ने काफी मना किया तो तरुण जिद करने लग गया था।

चाकू से गला रेत दिया
इसके बाद आखिर में सुधा मान गई और तरुण से मिलने वहां पहुंची। तरुण ने सुधा से कहा कि आखिर फ्रेंडशिप क्यों तोड़ दी ? इसके जवाब में सुधा ने कहा कि उन्हें फ्रेंडशिप नहीं रखनी। मौके पर तरुँ का एक दोस्त भी आया हुआ था। उसने सुधा को पीछे से पकड़ा और तरुण ने सुधा के गले पर चाकू से हमला कर दिया। सुधा की दोस्त ने उसे बचाना चाहा तो उस पर हमला कर दिया गया।

एकतरफा इश्क का है मामला
बताया गया है कि सुधा रांची की नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ की बीएएलएलबी फर्स्ट ईयर की छात्रा हैं। सुधा की दोस्त गांधी नगर की गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से बीएएलएलबी कर रही है। क्लेट के टेस्ट में सुधा की 900वीं रैंक रही थी। इसके साथ ही सुधा की दोस्त की रैंकिंग 417वीं रही थी। यानी ये पूरा मामला एकतरफा प्यार का लग रहा है।

श्वास नली कटने से बची
बताया जा रहा है कि चाकू के वार से सुधा की श्वास नली कटने से बाल बाल बची है। आरोपी तरूण को पकड़कर भीड़ ने जमकर पीटा है। तरुण इंजीनियरिंग का छात्र है और उसका दोस्त राहुल 12वीं का छात्र है। करुण के पिता फाेटो स्टेट की दुकान चलाते हैं। इसके अलावा राहुल भारद्वाज किडीज कॉर्नर स्कूल में 12वीं का स्टूडेंट है। बीच सड़क में हुई इस वारदात के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। हॉस्पिटल का कहना है कि लड़की के गर्दन पर सामने से चाकू मारा गया है।