बहुत ही छुपे रुस्तम निकले धोनी, साक्षी से पहले एक नहीं बल्कि दो थी गर्लफ्रेंड, अब बताया नाम

sakshi dhoni

साल 2016 में रिलीज हुई बायोपिक फिल्म एम एस धोनी – द अनटोल्ड स्टोरी में उनकी जिंदगी से जुड़े कई दिलचस्प बातें सामने आई।

New Delhi, May 14 : चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी अपने क्रिकेट के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी आये दिन सुर्खियों में रहते हैं, धोनी की पर्सनल लाइफ इतनी दिलचस्प है कि उन पर बॉलीवुड फिल्म भी बन चुकी है। साल 2016 में रिलीज हुई बायोपिक फिल्म एम एस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी में उनकी जिंदगी से जुड़े कई दिलचस्प बातें सामने आई, हाल ही में माही की लाइफ से जुड़ा एक और राज सामने आया है।

पत्नी साक्षी से पहले भी थी एक गर्लफ्रेंड
जी हां, माही के बारे में ये तो सबको पता है कि उन्होने साक्षी रावत से लव मैरिज की है, फिल्म में भी ये दिखाया गया था कि उनकी पहली गर्लफ्रेंड साक्षी नहीं बल्कि प्रियंका थी, sakshiजिनकी सड़क हादसे में मौत हो गई थी। लेकिन अब सीएसके के कप्तान के लव लाइफ से जुड़ी एक और दिलचस्प राज सामने आया है। साक्षी और प्रियंका से पहले भी धोनी किसी को दिल दे बैठे थे।

खुद किया खुलासा
साक्षी और प्रियंका के अलावा धोनी की जिंदगी में एक और लड़की थी, इस बात का खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ने खुद ही किया है। dhoni cskमाही ने इस बात का जिक्र सीएसके के एक प्रमोशनल इवेंट में किया, उन्होने बताया कि साक्षी और प्रियंका से पहले उन्हें किसी और से प्यार हो गया था।

स्कूल में हुआ था पहला प्यार
इस इवेंट में महेन्द्र सिंह धोनी ने बताया कि स्वाति नाम की एक लड़की से उन्हें स्कूल में प्यार हो गया था, वो उनका पहली क्रश थी। माही ने आगे बताते हुए कहा कि ये साल 1999 की बात है, dhoni filmजब वो 12वीं में पढते थे, इसके अलावा धोनी को प्रियंका नाम की लड़की से भी प्यार हुआ, जिनकी सड़क हादसे में मौत हो गई, तब माही टीम इंडिया के साथ विदेश दौरे पर थे।

धोनी को ऐसे मिली साक्षी
माही ने अपनी फिल्म में बताया है कि साल 2008 में साक्षी की एंट्री धोनी के जीवन में हुई, साक्षी से उनकी मुलाकात कोलकाता के ताज बंगाल होटल में हुई, Sakshi Dhoniउस समय साक्षी होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रही थीं, और होटल ताज बंगाल में इंटर्नशिप कर रही थीं। दो साल बाद साल 2010 में दोनों ने शादी कर ली। अब दोनों की एक बेटी है, जिनका नाम जीवा है। धोनी और साक्षी की जोड़ी बेहद खूबसूरत लगती है।

सबसे ज्यादा नॉटआउट का रिकॉर्ड बनाया
क्रिरेट में असली फिनिशर वो माना जाता है, जो नॉटआउट रहते हुए टीम की जीत पक्की करता हो, इस मामले में अगर किसी खिलाड़ी का नाम सबसे पहले जेहन में आता है, Dhoni-CSKतो वो नाम धोनी का है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में उन्होने 33 रनों की नाबाद पारी खेली थी। टी-20 इतिहास में सबसे ज्यादा बार नॉटआउट रहने के रिकॉर्ड में धोनी ने कायरान पोलार्ड की बराबरी कर ली है। दोनों 105 बार नाबाद लौटे हैं।

प्ले ऑफ की दौड़
फिलहाल प्वाइंट टेबल में धोनी की कप्तानी वाली टीम चेन्नई सुपरकिंग्स दूसरे नंबर पर है। टीम के फॉर्म को देखते हुए उनका प्लेऑफ में पहुंचना तय माना जा रहा है। CSK Main1हालांकि क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है। लेकिन चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाजों ने जिस तरह का खेल दिखाया है, उसे देखकर लग रहा है कि टीम का प्लेऑफ में पहुंचना तय है।