काश ऐसी किस्मत हमारी भी पलटे, जैसे ये मछुआरा रातों रात बन गया अरबपति

fisherman

किस्मत कब पलट जाए किसी को पता नहीं होता है, जैसा कि इस मछुआरे के साथ हुआ, ये रातों रात एक पत्थर के कारण अरबपति बन गया, पढ़िए कैसे

New Delhi, Oct 10: दुनिया में कब किसके साथ क्या हो जाए, किसी को नहीं पता, किस्मत में कया लिखा है और वो कैसे मिल जाए इसके बारे में भी कुछ नहीं कहा जा सकता है। आपने और हमने सभी ने इस तरह की कहानियां बचपन में पढ़ी होंगी, कि किस तरह से एक इंसान रातों रात करोड़पति, बन गया। कैसे उसकी किस्मत अचानक से पलट गई। हम सभी सोचते हैं कि काश हमारे साथ भी ऐसा ही हो जाए. लेकिन वो सब कहानियों और किस्सों की बातें हैं। वो अक्सर सही नहीं होती हैं, लेकिन हम जिस शख्स के बारे में आपको बताने वाले हैं उसे जानकर आपको इनसे जलन होने लगेगी।

ये कहानी है फिलिपींस के रहने वाले एक मछुआरे की, जो रातोंरात करोड़पति नहीं बल्कि अरबपति बन गया है। उसे इस अपने पलंग के नीचे रखे एक पत्थर की कीमत का ही अंदाजा नहीं था, जिसे वो कबाड़ समझ रहा था वो बेशकीमती धातु निकली। इस तरह से वो एक झटके में ही अरबपति बन गया। जिसे पत्थर समझ कर इस मछुआरे ने अपने पलंग के नीचे रखा हुआ था वो बेशकीमती मोती निकला, जिसकी कीमत इंटरनेशनल मार्केट में साढ़े 6 अरब रूपये है। आपको भी लग रहा होगा कि आखिर वो मोती इस के पास कहां से आया, ये सब ऊपरवाले की माया है। जिस से वो मछुआरा अंजान था।

जानकारी के मुताबिक फिलिपींस के पलावन आइलैंड में रहने वाला ये मछुआरा साल 2006 में समुद्र में मछलियां पकड़ रहा था। इसी दौरान वो समुद्री तूफान में फंस गया। उसकी जान एक पत्थर के कारण बच पाई। इसी पत्थर पर टिककर उसने तूफान के गुजरने का इंतजार किया। जब तूफान थम गया तो उसने पत्थर को देखा। वो पत्थर दो फुट का सफेद रंग का था। वो देखने में काफी खूबसूरत लग रहा था। इस पत्थर के कारण उसकी जान बची थी, लिहाजा वो उसे लकी चार्म मानकर अपने घर ले आया। घर आने के बाद मछुआरे ने पत्थर को पलंग के नीचे रख दिया। जहां पर वो 10 साल तक यूहीं पड़ा रहा।

एक दिन मछुआरे के घर में आग लग गई। घर का सामान निकालते समय उसने वो पत्थर भी पलंग के नीचे से निकाल लिया। वो पत्थर बाहर रखा था, उसी समय वहां पर एक टूरिस्ट ऑफिसर एलीन सिंथिया मगैय पहुंचे, उनकी नजर इस पत्थर पर पड़ी। उन्होंने मछुआरे को बताया कि ये कोई आम पत्थर नहीं है। दरअसल ये एक विशालकाय मोती था जिसकी कीमत करीब 6 अरब 53 करोड़ रुपए आंकी गई थी। इस तरह मछुआरा एक झटके में ही अरबपति बन गया। देखा आपने किस तरह रातों रात इस मछुआरे की किस्मत बदल गई, कल तक मछली पकड़ने वाला मछुआरा अब अरबपति है।