पाकिस्तान के 8 दिलचस्प फैक्ट्स, जिनके बारे में जानकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे

pakistan

अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान के कुछ दिलचस्प फैक्ट्स हम आपको बता रहे हैं। पढ़कर बताइए कि कितनों के बारे में आप पहले से जानते थे।

New Delhi, Oct 26: अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान के बारे में हम कितना जानते हैं। पाक को लेकर जो बातें सामने आती हैं, मीडिया के जरिए हम उन्ही को जानते हैं। कभी हमने ये सोचने की कोशिश की है कि पाक में लोग कैसे रहते हैं। वहां क्या मशहूर है। ऐसा क्या है जिसके कारण दुनिया में लोग पाक को जनते हैं। आज हम आपको पाकिस्तान के बारे में कुछ दिलचस्प फैक्ट्स बताएंगे। ये दिलचस्प तथ्य ऐसे हैं जिनके बारे में जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे, पाकिस्तान में ऐसा भी होता है। ये तथ्य जानने के बाद पाकिस्तान को लेकर आपकी धारणा में कुछ बदलाव जरूर आएगा। आतंकवादी देश के अलावा भी पाक की एक पहचान है।

दुनिया में सबसे ज्यादा फुटबॉल पाक में|
क्या आप इस बात को जानते हैं , शायद नहीं, फुटबॉल दुनिया में सबसे ज्यादा खेला जाने वाला और देखा जाने वाला खेल है। फुटबॉल के खिलाड़ी करोड़ों कमाते हैं। pakistanलेकिन क्या आप ये जानते हैं कि पाकिस्तान का एक शहर सियालकोट हाथ से बनी फूटबाल का सबसे बड़ा निर्माता है | यहा के स्थानीय कारखानों में हर साल लगभग 4 से 6 करोड़ फूटबाल बनती है जो दुनिया के कुल फुटबॉल निर्माण का 50 से 70 फीसदी है।

सबसे कम उम्र का जज पाकिस्तान में
ये भी एक दिलचस्प फैक्ट है। दुनिया में सबसे कम उम्र में जज बनने का रिकॉर्ड भी पाकिस्तान के नाम है। पाकिस्तान के मुहम्मद इलियास सबसे कम उम्र के जज pakistanबने गए थे, 1952 में जब वे जज के पद पर आसीन हुये थे, तब उनकी उम्र केवल 20 साल के करीब थी। जो की  एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इतनी कम उम्र में आज तक कोई भी शख्स जज नहीं बन पाया है।

न्यूक्लियर पावर वाला पहला इस्लामिक देश
ये बात तो हम सभी जानते हैं कि पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार हैं। जिनकी धमकी वो भारत को अक्सर देता रहता है। हालांकि भारत परमाणु शक्ति के मामले pakistanमें पाक से कहीं आगे हैं। शायद ये बात कम लोग ही जानते होंगे कि दुनिया भर में इस्लामिक देश तो बहुत है लेकिन पाकिस्तान ही एक ऐसा देश है जिसके पास न्यूक्लियर पॉवर है। पाकिस्तान दुनिया का पहला इस्लामिक देश है जिसके पास ये खतरनाक हथियार हैं।

सबसे बड़ा डीप सी पोर्ट
हाल फिलहाल में ग्वादर पोर्ट का नाम आपने कई बार सुना होगा। इस से जुड़ा एक फैक्ट हम आपको बताने वाले हैं। क्या आपको पता है कि ये पोर्ट दुनिया में सबसे pakistanबड़ा डीप सी पोर्ट है, ये पाकिस्तान के बलूचस्तान प्रांत में हैं। भारत इसका विरोध कर रहा है। ये पोर्ट चीन की मदद से पाकिस्तान बना रहा है। ग्वादर पोर्ट में चीन के दखल से भारत परेशान है।

दूसरी सबसे बड़ी साल्ट माइन
ये भी पाकिस्तान के लिए गर्व की बात है। पाकिस्तान में दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी साल्ट माइन मौजूद है। इसका नाम खेवड़ा माइंस है। जो की दुनिया की दूसरी pakistanसबसे बड़ी नमक की खान है। यहां से इतना नमक निकलता है जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकता है। इस कारण पाकिस्तान को काफी फायदा भी होता है। हम दवे के साथ कह सकते हैं कि इसके बारे में आपको पहले नहीं पता रहा होगा।

सबसे ऊंचा हाईवे
दुनिया का सबसे ऊंचा हाईवे पाकिस्तान में ही है। ये कारकोरम हाईवे है, ये हाईवे पाकिस्तान को चीन से जोड़ता है। इस हाईवे को घुमावदार पहाड़ों को तराश करpakistan बनाया गया है। जो की बेहद ही खतरनाक और खौफनाक रोड है। जहाँ पर बहुत संभलकर चलना पड़ता है। इसे दुनिया के सबसे खतरनाक हाइवे में से एक माना जाता है। इस पर चलना किसी बुरे सपने से कम नहीं है।

सबसे ज्यादा काबुली चने
काबुली चने के नाम से आपको अफगानिस्तान के काबुल की याद आ जाती होगी, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में सबसे ज्यादा काबुली चना पाकिस्तान में पाया जाता है। इतना ही नहीं, दुनिया में काबुली चने का सबसे ज्यादा निर्यात भी पाकिस्तान करता है। इस मामले में अफगानिस्तान बहुत पीछे है। इसके कारण पाकिस्तान को काफी कमाई भी होती है। पाक मं काबुली चने की कई किस्में होती है।

सबसे बड़ा निजी एंबुलेंस का नेटवर्क
इस कम के लिए पाकिस्तान की तारीफ करनी होगी। दुनिया में निजी एंबुलेंस का सबसे बड़ा नेटवर्क पाकिस्तान में है। इतनी ज्यादा एम्बुलेंस किसी निजी संस्था के pakistanनाम सिर्फ पाकिस्तान में ही मौजूद है। पाकिस्तान के इधी फाउंडेशन का नाम इस सेवा के लिए गिनीज बुक रिकॉर्ड भी है | तो ये पाकिस्तान से जुड़े कुछ तथ्य थे जिनमं से बहुत से के बारे में शायद आपको पहले से पता नहीं रहा होगा।