आशिक ने ऐसे किया प्यार का इजहार, पूरे शहर में मशहूर हो गई गर्लफ्रेंड

kanpur

कानपुर में एक आशिक ने अपनी गर्लफ्रेंड से प्यार का इजहार करने के लिए नायाब तरीका खोजा, जिस से वो लड़की पूरे शहर में मशहूर हो गई।

New Delhi, Mar 03: प्यार का इजहार करने के बहुत सारे तरीके होते हैं, अक्सर आशिक ये सोचते हैं कि वो इस तरह से प्यार का इजहार करें कि उनकी गर्लफ्रेंड जिंदगी भर याद रखे। इसी कोशिश में कई बार गड़बड़ी भी हो जाती है, लेकिन प्यार करने वाले नए नए रास्ते खोजते ही रहते हैं। कानपुर में इन दिनों  ऐसे ही एक आशिक की करतूत वायरल हो रही है। उस ने जो तरीका अपनाया है उस पर लोग हैरान भी हो रहे हैं और गुस्सा भी हो रहे हैं कि इस तरह से कोई लड़की बदनाम भी हो सकती है।

दिल वाले होर्डिंग
दरअसल कानपुर शहर में इन दिनों सभी की चर्चा का विषय एक सनकी आशिक बना हुआ है। उसके द्वारा लगाई गई होर्डिंग चर्चा का विषय है, हर कोई सड़क पर लगे इस होर्डिंग को रुक कर एक बार जरूर देखता है। इस होर्डिंग के जरिए इस आशिक ने अपने प्यार का इजहार किया है। हलांकि उसकी इस हरकत से कई लोग नाराज भी हैं।

अंजान आशिक ने लगाई होर्डिंग
जिस शख्स ने ये दिल वाले होर्डिंग लगाए हैं उसके बारे में किसी को पता नहीं हैं। कहा जा रहा है कि रात के अंधेरे में उस ने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए ये संदेश होर्डिंग पर लिखा था। ये होर्डिंग गोविन्द नगर थाना क्षेत्र स्थित पराग दूध डेरी से नन्दलाल की तरफ जाने वाली टू लेन सड़क पर लगी है।

होली के मौके पर प्रपोजल
बताया जा रहा है कि होली के मौके पर अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने के लिए उस ने ये कदम उठाया है। होर्डिंग के पास ही चाय की दुकान लगाने वाले एक शख्स ने कहा कि होर्डिंग होली से पहले लगाई गई थी। लेकिन ये किसने और कब लगाई, इसकी कोई जानकारी नहीं है। इस होर्डिंग को लेकर लोग तरह तरह के कयास लगा रहे हैं। किसी का कहना है कि ये किसी सीरियल के प्रचार का तरीका है।

पहले भी हो चुके हैं केस
कानपुर में होर्डिंग के जरिए प्यार का इजहार करने का ये पहला मामला नहीं हैं, इस से पहले भी इस तरह के सिरफिरे आशिक अपनी गर्ल फ्रेंड को अनोखे तरीकों से प्रपोज कर चुके हैं। एक सिरफिरे आशिक ने एक कोचिंग के बाहर दीवारों और सड़क के बीच में पेंट से लिखकर अपने प्यार का इजहार किया था। उसके खिलाफ कोचिंग के संचालक ने शिकायत दर्ज कराई थी। उस में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था।

तरीका नायाब लेकिन बदनामी का डर
यकीनन सिरफिरे आशिक ने अपनी प्रेमिका को प्रपोज करने के लिए नायाब तरीका निकाला है, लेकिन इस से वो लड़की बदनाम हो सकती है, जिसका नाम इस होर्डिंग पर लिखा है, अगर ये एकतरफा प्यार है तो और भी खतरनाक है, वहीं अगर लड़का लड़की एक दूसरे को पसंद करते हैं तो भी इस तरीके से लड़की बदनाम हो सकती है, निधि नाम की लड़कियों को लोग छेड़ सकते हैं कि तुम्हारा नाम ही लिखा था।