जेल के अंदर ही दुष्कर्म, पुलिसवाले पर गंभीर आरोप, पीड़ित महिला ने ही किया खुलासा

जब खाकी पर ही गंभीर आरोप लगने लगे तो शर्म आती है। एक पुलिसवाले पर आरोप है कि उसने जेल के भीतर ही एक महिला को दुष्कर्म का शिकार बनाया है। पढ़िए ये खबर

New Delhi, Dec 27: जब खाकी ही आरोपों के घेरे में आ जाए, तो सवाल उठते हैं। जब खाकी पर ही जेल के अंदर दुष्कर्म के आरोप लगने लगें तो सवाल उठते हैं। खास तौर पर जब दिल्ली से सटे फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में ऐसा हुआ तो खबर हर किसी की सुर्खियां बन गई। बताया जा रहा है कि एक पुलिसवाले ने जेल के भीतर ही महिला को अपना शिकार बनाया और उससे दुष्कर्म किया।

फरीदाबाद का मामला
बताया जा रहा है कि फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में नीमका जेल में मंगलवार को एक महिला अपने देवर से मिलने आई थी। इस बीच जेल के भीतर ही एक सिपाही पर उस महिला ने छेड़छाड़ और दुष्कर्म का आरोप लगाया है। इसके बाद महिला ने ये बात जब अपने परिवारवालों को बताई तो परिजनों ने जेल के बाहर जमकर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस सतर्क हो गई।  

महिला का सिपाही पर गंभीर आरोप
महिला ने सिपाही पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके बाद इसकी खबर थाना सदर बल्लभगढ़ को दी गई। इसके साथ ही पुलिस ने दुष्कर्म और अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कमिश्नर ने इस मामले की जांच का जिम्मा डीसीपी को सौंप दिया। अब आपको बताते हैं कि महिला ने पुलिस को क्या शिकायत दी है।

देवर से मिलने आई थी महिला
पीड़ित महिला ने बताया कि वो अपने देवर से मिलने के लिए नीमका जेल में आई थी। इसके बाद महिला ने बताया कि उनके देवर ने एक पुलिसवाले की तरफ इशारा किया और कहा कि भाभी इनका नंबर ले लीजिए और ये आपकी मुझसे बात करवाते रहेंगे। इसके बाद पीडित ने पुलिसकर्मी का नंबर ले लिया। इसके बाद महिला ने ुस सिपाही पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

कमरे में ले गया था सिपाही
महिला ने कहा कि वो सिपाही उसे एक कमरे में ले गया। इसके बाद उसने महिला की गर्दन पकड़ ली और उसे नीचे झुका लिया। महिला ने बताया कि इसके बाद उस सिपाही ने उसके साथ गलत काम किया है। जब महिला थाने से बाहर आई और उसने सभी को इस बात की जानकारी दी तो हंगामा मच गया। मौके पर महिला के परिजनों ने खूब बवाल काटा।

जेल के बाहर हंगामा
जेल के बाहर हंगामा हुआ तो मौके पर एसएचओ भी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को समझाने की कोशिश की। परिजनों ने सिपाही पर कार्रवाई की मांग की और हंगामा करते रहे। आखिरकार पुलिस को इस केस में मामला दर्ज करना पड़ा। परिवारवालों ने आरोपी पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।

सिपाही पर केस दर्ज
पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर नीमका जेल में तैनात जेल वार्डन के खिलाफ छेड़छाड़ और दुष्कर्म के आरोप में 342,376 बी ,377 धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आईपीसी के अंतर्गत ये मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस कमिश्नर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी को जांच सौंपी है। अब देखना है कि आरोपी सिपाही पर क्या कार्रवाई होती है।