बेडौल शरीर की वजह से पुलिस ऑफिसर नहीं बन पाई, अब दिखती है सुपरमॉडल

एक लड़की बेडौल शरीर की वजह से पुलिस ऑफिसर नहीं बन पाई थी। लेकिन अब ये लड़की किसी सुपरमॉडल से कम नहीं लगती। आप भी देखिए ये दिलचस्प तस्वीरें।

New Delhi, Oct 24 : कहते हैं अगर आपके दिल में कुछ कर गुजरने की चाहत तो और किसी चीज को आप शिद्दत से चाहें तो सारी कायनात उसे आप तक मिलाने में जुट जाती है। ऐसा ही एक 26 साल की लड़की ने कर दिखाया है। जी हां वो लड़की कभी पुलिस ऑफिसर बनना चाहती थी। लेकिन अपने बेडौल शरीर की वजह से वो अपनी ड्रीम जॉब नहीं पा सकी। ऐसे में उसने एक बड़ा काम किया।

दिल में कुछ कर गुजरने की चाहत
जी हां इस लड़की का नाम है लोआना चिरा। लोहाना चिरा के दिल में पुलिस अधिकारी  बनकर कुछ कर गुजरने की चाहत थी। इसके लिए वो लगातार मेहनत कर रही थी और जमकर पढ़ाई कर रही थी। लेकिन सिर्फ पढ़ाई ने उसके शरीर को बेडौल बना दिया था। इस वजह से वो अपनी ड्रीम जॉब को हासिल नहीं कर पाई। पहले तो वो टेंशन में आई, लेकिन उसके बाद उसने ऐसा काम किया।

खुद को ही बदल दिया
इसके बाद लोआना ने अपने शरीर को ही बदलने की कसम खा ली। हर दिन घंटों तक पसीना बहाया और अपने शरीर के लिए जमकर काम किया। इसके लिए लोआना ने बकायदा अपने वजन पर तो कंट्रोल किया है। कभी बेडौल सी दिखने वाली लोआना आज किसी सुपरमॉडल से कम नहीं दिखती। तस्वीरें बहुत कुछ बोलती हैं और भी ये तस्वीरें दिखकर अंदाजा लगा सकते हैं।

बेहिसाब तरीके से खाती थी जंक फूड
लोआना जिस दौरान पढ़ाई कर रही थी, उस दौरान वो बेहिसाब तरीके से जंक फूड खाती थी। इस जंक फूड की उन्हें लत पड़ चुकी थी। जंक फूड खा-खाकर लोआना का शरीर 22 साल की उम्र में ही 115 किलो वजनी हो गया था। इस बात का अहसास लोआना को तब हुआ, जब वो पुलिस की नौकरी के लिए क्वॉलीफाई नहीं कर पाई। इसका उन्हें आज तक मलाल है।

कसम खाई शरीर बदल दूंगी
इसके बाद लोआना ने कसम खा ली कि वो हर हाल में अपना शरीर बदल कर ही दम लेंगी। इसके लिए उन्होंने कड़ी एक्सरसाइज, रनिंग, जंपिंग और योगा शुरू कर दिया। दिन में जितना भी वक्त मिलता था, उस वक्त को लोआना अपने शरीर को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज करती थी। धीरे धीरे करके लोआना अपने मुकाम तक पहुंचने लगी थी और हर कोई दंग था।

खाने पर रखा खास ध्यान
एक्सरसाइज के दौरान लोआना ने अपनी डायट पर खास ध्यान रखा। वो ज्यादा कैलोरी वाला खाना अब बंद कर चुकी थी। पहले जो लोआना बिना जंक फूड के नहीं रह पाती थी, उसे अब वो पूरी तरह से बंद कर चुकी हैं। उन्होंने अपना कैलोरी इन्टेक कम किया। पहले लोआना 4000 से भी ज्यादा कैलोरी खाना खाती थी। इसमें जंक फूड करीब 3000 कैलोरी था।

मेहनत का फल मीठा होता है
आज लोआना ने अपनी डायट को ऐसे कंट्रोल किया है कि वो 4000 कैलोरी से अब 1500 कैलोरी पर आ चुकी हैं। एक्सट्रीम डाइट के साथ लोआना ने फिगर को मेंटेन करने के लिए हर दिन कई घंटों तक जिम में पसीना बहाना शुरू किया। लोआना बताती हैं कि आज उनके बॉडी कर्व्स को देखकर लोगों की आंखें फटी की फटी रह जाती हैं और कभी वो बेडौल शरीर की वजह से पुलिस ऑफिसर नहीं बन पाई थी।