हिंदुस्तान को कितना जानते हैं आप, क्या इन दिलचस्प फैक्ट्स के बारे में पता है

india facts 1

अपने देश हिंदुस्तान को लेकर कुछ दिलचस्प फैक्ट हम बता रहे हैं, इनको पढ़िए और बताइए कि क्या आप को पहले से इन सबके बारे में पता था।

New Delhi, Nov 07: आप अपने देश के बारे में कितना जानते हैं, ये सवाल हम इसलिए पूछ रहे हैं क्योंकि ये बहुत जरूरी है कि आप अपने देश के बारे में जानें। भारत के बारे में कहा जाता है कि यहां कोस-कोस पर पानी बदले, चार कोस पर बानी. इतनी विविधताओं से भरे भारत के कई दिलचस्प फैक्ट्स हैं जिनके बारे में हमारा दावा है कि आप नहीं जानते होंगे। चलिए आपको कुछ ऐसे ही फैक्ट्स के बारे में बताते हैं, जिन्हे जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे, आप को भी लगेगा कि हिंदुस्तान को क्यों पूरी दुनिया में इतना ऊंचा दर्जा हासिल है। ये फैक्ट्स, साइंस से लेकर आर्किटेक्चर तक के हैं, जो आप को गर्व करने का मौका देंगे।

इस खेल में सारे वर्ल्ड कप जीते हैं
हिंदुस्तान को क्रिकेट के दीवानों का देश कहा जाता है। क्रिकेट के अलावा भी कई खेल हमारे देश में खेले जाते हैं। राष्ट्रीय खेल हॉकी है, लेकिन जितना लोकप्रिय क्रिकेट हुआ है उतना कोई खेल नहीं हुआ है। हालांकि एक खेल ऐसा भी है जिसके सारे वर्ल्ड कप भारत ने जीते हैं। ये खेल है कबड्डी, महिला औऱ पुरुष दोनों टीमों ने सारे वर्ल्ड कप जीते हैं। हो गए ना हैरान।

शैम्पू का जनक हिंदुस्तान
इस फैक्ट के बारे में तो यकीनी तौर पर आपको नहीं पता होगा। आप सोच रहे होंगे कि शैम्पू का आविष्कार भारत में कैसे हो सकता है, यहां पर तो लोग मिट्टी से भी बाल धो लेते हैं। तो चलिए आपको बता देते हैं कि ये कैसे हुआ। दरअसल शैम्पू शब्द संस्कृत के चम्पू शब्द से बना है। हमने शैम्पू के जनक की बात की थी सोचिए। चम्पू का मतलब मसाज होता है।

स्पेस से दिखती है कुंभ मेले की भीड़
कुंभ मेले के नाम पर विश्व रिकॉर्ड है, एक ही जगह पर इतने सारे लोग कभी इकट्ठे नहीं हुए हैं। कुंभ में एक समय में करोड़ों लोग होते हैं। इलाहाबाद के संगम तट पर हर 12 साल में होने वाला महाकुंभ पूरे देश में सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन होता है। इस में देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर से लोग आते हैं। कुंभ में इतनी भीड़ हो जाती है कि ये भीड़ अंतरिक्ष से भी दिखाई देती है।

तैरता हुआ डाकघर
क्या आपको पता है कि भारत में डाकघरों का सबसे बड़ा नेटवर्क है। हिंदुस्तान में लगभग 1,55,015 डाकघर हैं. एक अकेला डाकघर लगभग 7,175 लोगों की मदद करता है।लेकिन शायद आप ये नहीं जानते होंगे कि भारत में तैरता हुआ डाकघर भी है। ये श्रीनगर की डल झील का डाकखाना है। ये तैरता हुआ डाकघर है और इसकी शुरुआत 2011 में हुई थी, हो गए ना हैरान

सबसे ऊंचा क्रिकेट ग्राउंड
हमारे देश में क्रिकेट को धर्म का दर्जा हासिल है। क्रिकेट के फैन्स इस खेल को दीवानगी की हद तक पसंद करते हैं। क्रिकेट खिलाड़ियों को भगवान की तरह पूजा जाता है। सचिन से लेकर एम एस धोनी और विराट कोहली तक, इन सभी के करोड़ों प्रशंसक हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट मैदान है। ये हिमाचल प्रदेश के चायल में है। 2,444 मीटर के ऐल्टिट्यूड पर ये पूरी दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट ग्राउंड है.

चांद पर भारत ने पानी खोजा था
ये फैक्ट हमारे विज्ञान की ताकत को दिखाता है। किस तरह से भारत स्पेस तकनीक में दुनिया के बाकी देशों से आगे निकल रहा है। सितंबर 2009 में भारत के चंद्रयान सैटेलाइट ने चंद्रमा के मिनरलॉजी मैपर की मदद से पहली बार पानी खोज निकाला था। इस खोज के कारण ही चांद पर मानव बस्ती बसाए जाने की योजना तैयार हो रही है। अरे हम किसी से कम हैं क्या

हाथियों के लिए स्पा
शायद आप इस बात पर यकीन नहीं करेंगे, एक आम इंसान तो स्पा ले नहीं पाता है तो हाथखियों के लिए स्पा कैसे हो सकता है, लेकिन ये सच है, भारत के केरल राज्य में हाथियों को बहुत सम्मान दिया जाता है। यहां के लोग हाथियों का बहुत ध्यान रखते हैं. इसी लिए हाथियों का स्पा बनाया गया है। केरल में ऐसी कई जगहें हैं जहां हाथियों को स्पा बाथ दिया जाता है।

वी लव इंग्लिश
ये बात तो आपको पता ही होगी कि भारत पर अंग्रेजों ने 200 साल तक हुकूमत की थी। अब बारी हमारी है, अंग्रेजों की मुख्य भाषा इंग्लिश में भारत अब दुनिया में दूसरे नंबर पर है। कभी भारत को अनपढ़ों का देश कहा जाता था, लेकिन आज पूरी दुनिया में इंग्लिश बोलने वालों में भारत का नंबर दूसरा है। तो ये कुछ ऐसे फैक्ट्स थे जिनके बारे में शायद आपको पहले से पता नहीं रहा होगा। अब पता चल गया है तो दूसरों के सामने अपना रौला पेश करिए.