सैफ अली खान ने तैमूर को पहले जन्मदिन पर दी 1.30 करोड़ की कार, तस्वीरें हुईं वायरल

सैफ अली खान ने अपने बेटे तैमूर के पहले जन्मदिन को बेहद खास बनाने की कोशिश की है। इसके लिए वो 1.30 करोड़ की गाड़ी अपने बेटे के लिए लाए।

New Delhi, Nov 14 : सैफ अली खान के बेटे तैमूर के बारे में तो आप जानते ही होंगे। 20 दिसंबर को तैमूर का पहला जन्मदिन है। इस जन्मदिन को खास बनाने के लिए पिता सैफ ने अपने बेटे को एक यादगार तोहफआ देने का मन बनाया। बहुत कुछ सोचा और आखिरकार सैफ का मन हुआ कि इस बार बेटे के लिए एक महंगी कार गिफ्ट कर दी जाए। तैमूर के लिए 1.30 की कार आई है।

तैमूर के लिए महंगा तोहफा
जी हां सैफ ने अपने बेटे तैमूर को गिफ्ट करने के लिए एक जीप खरीदी है। इस जीप में तैमूर के लिए स्पेशल व्यवस्थाएं भी की गई हैं। 11 महीने के तैमूर के लिए इस जीप में स्पेशल बेबी सीट लगाई गई है। जी हां बच्चे के लिए इसमें खास व्यवस्थाएं की गई हैं। इसके अलावा आपको बताते हैं कि आखिर किस तरह ने पिता सैफ ने अपने बेटे के पहले जन्मदिन को यादगार बनाने की कोशिश की।

शोरूम में पहुचे सैफ
सैफ सोमवार शाम को शोरूम पहुंचे, वहां पहुंचकर उन्होंने ये जीप खरीदी। उन्होंने लाल रंग की एसआरटी गाड़ी खरीदी है। इस गाड़ी की कीमत भारत के बाजार में 1.30 करोड़ रुपए है। शो-रूम में गाड़ी खरीदने पहुंचे सैफ को देखकर मीडिया उनके पास पहुंच गई। सैफ ने बताया कि वो अपने बेटे के पहले जन्मदिन को यादगार बनाना चाहते हैं और इसलिए उन्होंने ये तोहफा खरीदा।

तैमूर के लिए खरीदी जीप
सैफ ने मीडिया को बताया कि वो इस जीप को तैमूर को गिफ्ट करना चाहते हैं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि ये तैमूर का पहला बर्थडे है। इसलिए वो उसे ये जीप गिफ्ट कर रहे हैं। सैफ ने बताया कि तैमूर को इस जीप का लाल कलर काफी पसंद आएगा। सैफ ने बताया कि सिक्योरिटी का ध्यान रखते हुए इस जीप में तैमूर के लिए बेबी सीट भी लगवाई गई है।

सिक्योरिटी के लिए बेबी सीट
बेबी सीट बच्चों के लिए ही होती है और सफर के दौरान इससे बच्चे सुरक्षित रहते हैं। करीना कपूर और सैफ के बेटे तैमूर 20 दिसंबर को अपना पहला जन्मदिन मनाएंगे। हाल ही में तैमूर की मौसी यानी करिश्मा कपूर ने कहा था कि तैमूर के बर्थडे पर पारिवारिक गेट-टुगेदर की प्लानिंग की गई है। कुछ और भी बातें हैं, जो करिश्मा ने इस  खास मौके के लिए बताई हैं।

करिश्मा कपूर ने बताई खास बातें
करिश्मा का कहना है कि इस दौरान कोई बड़ा सेलिब्रेशन नहीं होगा। इस सेलीब्रेशन में करीना और सैफ अली खान दोनों के परिवार के सदस्य मौजूद रहेंगे। लेकिन खबरों की मानें तो तैमूर के माता-पिता यानी सैफ और करीना इस दिन को खास बनाने के लिए एक बड़ी पार्टी की तैयारी कर रहे हैं। जी हां और इसके लिए कुछ बड़ी तैयारियां भी चल रही हैं।

दादी की आएंगी बर्थडे पार्टी में
रिपोर्ट्स का कहना है कि सैफ की दादी शर्मिला टैगोर भी तैमूर के बर्थडे सेलिब्रेशन में शामिल होने के लिए दिल्ली से मुंबई आने के लिए बेताब हैं। तैमूर की गिनती अभी से फेमस स्टार किड्स में हो रही है। तैमूर को अपनी मां करीना के साथ अलग अलग जगहों पर भी देखआ गया है। मीडिया के फोटोग्राफर्स भी तैमूर की फोटो खींचने के लिए हमेशा रेडी रहते हैं।

20 दिसंबर को तैमूर का बर्थडे
कुल मिलाकर कहें तो सैफ और करीना ने इस बार अपने बेटे का पहला जन्मदिन मनाने के लिए भरपूर तैयारी कर ली है। 20 दिसंबर को तैमूर का पहला बर्थडे होगा। इसके लिए पिता सैफ ने पहले से ही 1.30 करोड़ रुपये की जीप ले ली है। हालांकि तैमूर अभी ड्राइव तो नहीं कर पाएगा, लेकिन इतना जरूर है कि बड़े होकर वो पिता के दिए इस तोहफे को भी भूल नहीं पाएगा।