अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी हो गई, रिपोर्ट्स में किया गया दावा

खबर है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की शादी हो गई है। जी हां इटली के मिलान में ये शादी हो गई है। खबर है कि शादी 9 दिसंबर को ही हो गई थी।

New Delhi, Dec 11: बताया जा रहा है कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली शादी के बंधंन में बंध चुके हैं। इससे पहले बताया जा रहा था कि दोनों की शादी 12 दिसंबर को होगी। फिल्मी मैगजीन फिल्मफेयर ने भी इस बारे में पुष्टि कर दी है। मैगजीन ने दोनो की शादी की खबर को कन्फर्म किया है। बताया जा रहा है कि इस जल्द ही कपल द्वारा शादी का ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी कर दिया जाएगा।

इटली में हो गई शादी
यहां आपको बता दें कि विराट और अनुष्का दोनों ही अपने परिवार और बेहद चुनिंदा मेहमानों के साथ इटली के टसक्नी के लग्जरी रिजार्ट में रूके हैं। बताया जाता है कि ये जगह दुनिया के सबसे महंगे टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक है। जगह आमतौर पर दिसंबर में बंद रहती है। बताया जा रहा है कि विराट-अनुष्का की शादी के लिए स्पेशली इस जगह को खुलवाया गया है।

9 दिसंबर को शादी की खबर
खबर तो ये भी है कि दोनों ने 9 दिसंबर को ही इटली के मिलान में दोनों ने शादी कर ली। खबर है कि शादी के समारोह में दोनों के करीबी रिश्तेदार और दोस्त ही शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि क्रिकेट जगत से सचिन तेंडुलकर इस शादी में शामिल हुए हैं। इसके अलावा फिल्मी दुनिया से शाहरुख खान इस शादी में शरीक हुए थे। इसके अलावा भी कई बातें हैं।

26 मई को होगा रिसेप्शन
अब खबर निकलकर सामने आ रही है कि 26 दिसंबर को मुंबई को शादी का रिसेप्शन होगा। आपको बता दें कि कोहली और अनुष्का की मुलाकात 2013 में एक शैंपू के एड के दौरान हुई थी। इससे पहले कोहली ने कहा था कि वो काफी थके हुए हैं। वो पिछले करीब दो साल से लगातार खेल रहे हैं। इसलिए उन्होंने श्री लंका के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में नहीं खेलने का फैसला किया था।

छुट्टियों पर थे विराट
तब से ही ये चर्चा होने लगी थी कि विराट इस खाली वक्त में शादी कर सकते हैं। विराट और अनुष्का पिछले काफी समय से रिलेशनशिप में हैं। खास बात ये है कि दोनों अपने रिश्ते को लेकर काफी खुलकर बात करते रहे हैं। कोहली के बारे में बात करें तो इस वक्त दुनिया के सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाले ऐथलीट्स में उनका नाम है। अनुष्का बॉलीवुड के कामयाब सितारों में से एक हैं।

ये है विराट-अनुष्का की कहानी
विराट और अनुष्का इस वक्त देश की बड़ी सेलेब्रिटी में शुमार हैं।विराट दिल्ली के रहने वाले हैं और अनुष्का उत्तराखंड से संबंध रखती हैं। अनुष्का के पिता आर्मी ऑफिसर हैं। इसके अलावा उनके भाई मर्चेंट नेवी में तैनात हैं। उनके पिता, कर्नल अजय कुमार शर्मा एक आर्मी अफसर है। अनुष्का की मां आशिमा शर्मा गृहणी है। अनुष्का के बड़े भाई कारनेश मर्चंट नेवी में तैनात है।

पहले थी 12 दिसंबर की खबर
काफी वक्त से विराट और अनुष्का की शादी की बातें कही जा रही थी। इसके साथ ही कहा जा रहा था कि ये शादी 12 दिसंबर को होगी। लेकिन लग रहा है कि तमाम अटकलों पर विराम लग गया है। मैगजीन फिल्मफेयर ने साफ किया है कि ये शादी हो गई है। बताया जा रहा है कि दोनों ही अपनी शादी का ऑफिशियल अनाउंसमेंट करने जा रहे हैं। फिलहाल विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को शुभकामनाएं ।