घर में करें ये 10 उपाय, जिंदगी में कभी भी नहीं आ पाएगी गरीबी

PIC- 1

10 उपाय, जी हां ये दस तरीके आपके घर में कभी भी गरीबी नहीं आने देंगे। वास्तु के हिसाब से हम आपको बता रहे हैं कि घर में ऐसा क्या करना चाहिए।

New Delhi, Oct 24 : घर में सुख शांति बनी रहे, ऐसा कौन नहीं चाहता। हर कोई चाहता है कि उसका घर समृद्ध हो, घर में खुशहाली फैले और दुख दर्द घर से हमेशा के लिए दूर हो जाएं। हर किसी के दिल में ये इच्छा होती है। इसके लिए आपको घर के वास्तु का भी ध्यान रखना चाहिए। इसलिए हम आपको 10 उपाय बता रहे हैं, जिससे आपके घर में सुख शांति बरकरार रहेगी।

ऐसे मिलेंगे अच्छे संकेत
इन उपायों को अपनाने से भविष्य में अच्छे संकेत आपको मिल सकते हैं। ज्योतिष और वास्तु शास्त्र कहता है कि जिन लोगों की कुंडली में ग्रहों के दोष होते हैं, वो लोग आसानी से सफलता प्राप्त नहीं कर पाते हैं। इन दोषों को दूर करने के लिए कुछ उपाय हैं, जो बेहद जरूरी भी कहे जाते हैं। अब आपको सिलसिलेवार तरीके से बताते हैं कि आपको क्या करना चाहिए।

पूर्व दिशा का ध्यान रखें
वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर का मुख्य द्वार पूर्व या फिर उत्तर दिशा में हो तो सबसे ज्यादा उत्तम रहता है। जिन लोगों के घर का मुख्य द्वार पूर्व या फिर उत्तर दिशा में नहीं है तो ऐसे लोगों को मुख्या द्वार पर स्वास्तिक या फिर श्रीगणेश जी का चिह्न लगाना चाहिए। इससे घर में पॉजिटव एनर्जी का आगमन होता है और आपके लिए कई खुशियां आती हैं।

तुलसी का पौधा घर में रखें
इसके अलावा ज्योतिष के मुताबिक घर के मुख्य द्वार पर तुलसी का पौधा होना चाहिए। सुबह-सुबह तुलसी को जल अर्पित करना चाहिए और शाम को तुलसी के पास दीपक जलाना चाहिए। घर के पूर्व या उत्तर दिशा में तुलसी का पौधा लगाने से आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होती है। इसके अवावा भी कुछ और उपाय हैं, जो आपके घर को खुशियों से भर देंगे।

खिड़की दरवाजों की गिनती कीजिए 
वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में खिड़की दरवाजों की संख्या सम होनी चाहिए। इससे शुभ फलों की प्राप्ति होती है। यानी 2, 4, 6, 8 या 10 दरवाजे खिड़कियां अंदर की तरफ ही खुलनी चाहिए। ये सबसे ज्यादा उत्तम साबित होता है। इसके साथ ही घर में फालतू और बेकार सामान कभी नहीं रखने चाहिए। ऐसी चीजों से घर में तनाव बना रहता है।

धन संबंधी फायदे के लिए ये करें
इसके अलावा अगर आप धन संबंधी फायदा चाहते हैं तो तिजोरी का मुंह उत्तर या फिर पूर्व दिशा की तरफ करना चाहिए। खास बात ये है कि जहां आप धन रखते हैं, उस स्थान को सुगंधित बनाना चाहिए। इसके लिए आप अगरबत्ती, परफ्यूम, इत्र आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं। तिजोरी के दरवाजे पर कमल के आसन पर बैठी हुई मां लक्ष्मी की तस्वीर लगानी चाहिए।

आपके घर में दर्पण कहां है ?
इसके अलावा एक और खास बात ये है कि घर के दक्षिण की दीवार पर दर्पण नहीं लगाना चाहिए। दर्पण हमेशा पूर्व या फिर उत्तर दिशा की दीवार पर लगाना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि इससे आपके आत्मविश्वास पर असर पड़ता है। दर्पण को भी वास्तु के हिसाब से सबसे जरूरी सामानों में से एक कहा गया है। इसलिए दर्पण को हमेशा सही दिशा में स्थापित करें।

घर में दरार नहीं होनी चाहिए 
अगर आपके घर की दीवार या छत पर दरार हो तो उसे जल्दी ठीक करवा लेना चाहिए।शाम के वक्त कुछ देर के लिए पूरे घर में रोशनी करनी चाहिए। एक और खास बात ये है कि घर में मकड़ी के जाले नहीं लगे होने चाहिए। ऐसा होने पर राहु ग्रह से अशुभ फल मिलते हैं। ये 10 उपाय ऐसे हैं, जिन्हें ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में सबसे सही और कामयाब बताया गया है।