16 मार्च, बुधवार का राशिफल: हरी मूंग का करें गरीबों में दान, गणेश जी की वृषभ और धनु पर कृपा

शारीरिक रूप एवं मानसिक रूप से आप अस्वस्थ रहेंगे। मानहानि न हो इसका ध्यान रखिएगा। वाणी पर संयम रखने से परिस्थिति अनुकूल बन सकेगी। उदर सम्बंधित दुःख से व्यग्र रहेंगे।

मेष राशि
आपकी आत्मीयता अधिक संवेदनशील बनेगी। परिणामस्वरूप किसी की वाणी या बर्ताव से आपके मन को चोट पहुँचेगी। मानसिक भय के साथ शारीरिक अस्वस्थता से आप बेचैन रहेंगे। माताजी का स्वास्थ्य खराब होगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखनी आवश्यक है। महत्त्वपूर्ण दस्तावेज आज न कराने की गणेशजी की सलाह है। आफिस या अन्यत्र स्त्रीवर्ग से हानि पहुँचने की संभावना है। विद्यार्थियों के लिए मध्यम दिन है।
वृषभ राशि
आज का दिन आप के लिए मध्यम फलदायी है। आज मित्रों तथा स्नेहीजनों के साथ हुई भेंट आनंदप्रद रहेगी ऐसा गणेशजी कहते हैं। आप आज के दिन का अधिकांश भाग धन सम्बंधित योजना बनाने में ही बीता देंगे ऐसा गणेशजी को प्रतीत होता है।
मिथुन राशि
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन लाभदायी रहेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। आज के दिन को मित्रों एवं परिवारजनों का सहयोग आनंदमय बना देगा। उत्तम भोजन और वस्त्र की सुविधा भी आप को आज मिलेगी। मन में किसी प्रकार के निषेधात्मक विचार को प्रवेश न करने दें ऐसी गणेशजी की सलाह है। व्यवसाय और व्यापार में अनुकूल वातावरण से मन में प्रसन्नता रहेगी। उत्साह तथा स्फूर्ति आज दिन भर मन में छाए रहेंगे।
कर्क राशि
आर्थिक दृष्टिकोण से आज आय के मुकाबले खर्च अधिक रहेगा। नेत्रों के दुःख से व्यग्रता बढ़ सकती है साथ में मानसिक चिंता भी रहेगी। वाणी और वर्तन पर संयम रखिएगा। किसी के साथ भ्रांति न हो इसका ध्यान रखिएगा। मध्याहन के बाद समस्या में परिवर्तन आएगा। आर्थिक दृष्टिकोण से लाभदायी दिन है। पारिवारिक वातावरण भी अच्छा रहेगा। मन से नकारात्मक भावनाएँ दूर रखने कि गणेशजी सलाह देते हैं।

सिंह राशि
प्रातःकाल का समय बहुत अच्छी तरह से बीतेगा ऐसा गणेशजी कहते हैं। सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आनंदप्रद और लाभप्रद समाचार आप को मिलेंगे। मित्रों के भी शुभ समाचार मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी तथा धनलाभ होगा। मध्याहन के बाद आप वाणी और व्यवहार से भ्रांति खडी न हो जाए इसका अवश्य ध्यान रखिएगा। अकस्मात होने का भी योग है। मानसिक चिंता रहेगी। परिवारजनों और संतानों के साथ मनमुटाव होने की घटना भी बन सकती है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
कन्‍या राशि
तन-मन की स्वस्थता के साथ आज का खुशहाल दिन आपको विविध लाभोंका उपहार देगा। व्यापारियों और नौकरी पेशावालों को आर्थिक लाभ होगा। उच्च पदाधिकारी खुश रहने से पदोन्नति की संभावनाएँ बढ़ेंगी। विवाहोत्सुक व्यक्तियों के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ निर्मित होंगी। स्त्री मित्र लाभदायक साबित होंगे। प्राकृतिक सौंदर्यवाले स्थलों पर पर्यटन होगा। वैवाहिक सुख का भरपूर आनंद पा सकेंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं।
तुला राशि
गणेशजी के आशीर्वाद से आज आपके कार्य सरलतापूर्वक पूरे होंगे। मान- सम्मान में वृद्धि होगी। आफिस में उच्च पदाधिकारियों की तरफ से प्रोत्साहन मिलने पर आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापारियों को व्यापार में तथा आय में वृद्धि होती है। गृहस्थ जीवन आनंदपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य बना रहेगा। उत्तम सांसारिक सुख प्राप्त होंगे।
वृश्चिक राशि
आध्यात्मिकता और ईश्वर की प्रार्थना से अनिष्ट विषयों से छुटकारा प्राप्त कर सकेंगे ऐसा गणेशजी कहते हैं। शारीरिक रूप एवं मानसिक रूप से आप अस्वस्थ रहेंगे। मानहानि न हो इसका ध्यान रखिएगा। वाणी पर संयम रखने से परिस्थिति अनुकूल बन सकेगी। उदर सम्बंधित दुःख से व्यग्र रहेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में आपत्ति आ सकती है। ऊपरी अधिकारियों से संभलकर चलिएगा। व्यवसाय में स्थिति प्रतिकूल रहेगी ऐसा अनुभव होगा।

धनु राशि
अनिच्छनीय घटनाएँ, बीमारी, क्रोधावेश से आपका मानसिक व्यवहार हताशपूर्ण रहेगा। इसलिए गुस्से पर नियंत्रण रखने के लिए गणेशजी कहते हैं। सरकार विरोधी प्रवृ्त्तियों तथा नए सम्बंध उपाधि कराएँगे। किसी कारण से समय पर भोजन नहीं मिलेगा। अत्यधिक खर्च पर अंकुश लगाएँ। झगड़े- विवाद से दूर रहें।
मकर राशि
कार्यभार और मानसिक टेन्शन से राहत पाकर मित्रों, सगे-सम्बंधियों के साथ खुशीपूर्वक आज का दिन व्यतीत करेंगे। विपरीत लिंगीय व्यक्तियों के प्रति आकर्षण अनुभव करेंगे। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा। व्यापारी अपने व्यापार का विस्तार कर सकेंगे। आर्थिक लाभ और मानसम्मान में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात और छोटा प्रवास आपके आनंद में वृद्धि करेंगे, ऐसा गणेशजी बताते हैं।
कुंभ राशि
गणेशजी कहते हैं की कला के प्रति आज आप को विशेष अभिरुची रहेगी। खर्च की मात्रा आज के दिन अधिक रहेगी। संतान से संबंधित प्रश्न सताएंगे। परंतु मध्याहन के बाद घर में शांतिपूर्ण वातावरण छाया रहेगा। अपूर्ण कार्य पूर्ण होंगे। शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक लाभ होगा। व्यवसाय में सहकर्मचारियों का सहकार भी आप को मिलेगा। वाणी पर संयम रखिएगा।
मीन राशि
आज अधिक भावनाशील न बनने के लिए गणेशजी सलाह देते हैं। विचारों की अधिकता के कारण मानसिक रूप से शिथिलता का अनुभव होगा। इसलिए जमीन, मकान संपत्ति विषयक चर्चा आज न करने की गणेशजी सलाह देते हैं। पेट से सम्बंधित अजीर्ण जैसे रोग से शारीरिक अस्वस्थता का अनुभव होगा। आज विद्यार्थियों के लिए लाभकारी दिन है। यात्रा- प्रवास के लिए समय अनुकूल न होने से यात्रा- प्रवास को हो सके तो टालिएगा। सम्मान का भंग न हो इसका ध्यान रखिएगा।
(https://www.ganeshaspeaks.com)